Search

झारखंड न्यूज़

धनबाद : पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाल-बाल बची जान

जिले में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बरोरा थाना क्षेत्र के माथबांध का है, जहां शनिवार को एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. गनीमत रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई.

Continue reading

रांची में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी और कार्यशाला आयोजित

Ranchi: रांची के सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मलेरिया के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.

Continue reading

लातेहार :  छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

जिले के सरयू प्रखंड के गणेशपुर गांव में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया. 7 मई को होने वाली शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Continue reading

लातेहार: पुलिस ने एक साल पहले गुम हुए मोबाइल को ढूंढा, मालिक को सौंपा

Latehar: लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के मिंटू उरांव ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक वर्ष पहले गुम हुआ, उसका मोबाइल उसे दोबारा मिल सकेगा. लेकिन पुलिस की तत्‍परता और साइबर व टेक्‍निकल सेल की मदद से मिंटू उरांव का खोया मोबाइल उसे एक वर्ष बाद मिल गया. मनिका पुलिस ने उसे उसका मोबाइल सौंप दिया है.

Continue reading

राजन लाल हत्या व लूटकांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जिले के नए पुलिस कप्तान प्रवीन पुष्कर के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Continue reading

बोकारो : लापता महिला का शव नदी में उपलते बंद बोरे से बरामद, इलाके में हड़कंप

चास थाना क्षेत्र स्थित यदुवंश नगर से लापता महिला का शव बंद बोरे में मिला है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्मनिया नदी में बंद बोरे से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच कर रही है.

Continue reading

रामगढ़  : बिहार फाउंड्री व कास्टिंग्स लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का समापन

बिहार फाउंड्री और कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का समापन एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

Continue reading

लातेहार : आदिम जनजाति परहिया परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग के लिए बढ़ाया हाथ

कहते हैं कि अगर चारों ओर से मदद के हाथ उठने लगें तो मुश्किल राह भी आसान हो जाती है. लातेहार के श्री तीर्थ यात्रा न्यास के स्‍वयंसेवकों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है

Continue reading

RU के वीसी से रूटा प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, यूनिवर्सिटी के विकास पर चर्चा

रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की.

Continue reading

पलामू : रेड़मा में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित भगवती हॉस्पिटल के पीछे शनिवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी जानकारी शहर थाना पुलिस को दी गई

Continue reading

राजस्थान के अवैध कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से झारखंड के 4 मजदूर जिंदा जले

राजस्थान के नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) स्थित एक अवैध कबाड़ गोदाम आग लगने से झारखंड के चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं.

Continue reading

गिरिडीह :  नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल गिरफ्तार

जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. यह भी आरोप है कि मोहम्मद इमामुद्दीन पिछले छह महीनों से छात्रा को परेशान और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था.

Continue reading

सरायकेला : जंगली हाथियों ने पत्नी-बेटी को कुचलकर मार डाला, पति ने किसी तरह बचाई जान

ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ांत गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है. शनिवार तड़के करीब तीन बजे पांच हाथियों ने एक घर को ध्वस्त कर दिया. इतना ही नहीं हाथियों ने पत्नी व बेटी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.

Continue reading

झारखंड पुलिस का हाफ एनकाउंटर ट्रेंड : 5 माह में 6 अपराधियों को गोली मार घायल अवस्था में किया गिरफ्तार

झारखंड में पुलिस नए स्टाइटल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. “एनकाउंटर” की जगह “हाफ एनकाउंटर” का ट्रेंड इन दिनों चर्चा में है.“हाफ एनकाउंटर” में पुलिस जान लेने के बजाय अपराधियों को गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार करती है.

Continue reading

चतरा :  भीषण गर्मी के बीच मंडरा रहा बिजली संकट का खतरा, उपभोक्ता रहें सतर्क!

जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी और बढ़ती ऊर्जा खपत के बीच बिजली संकट गहराने लगा है. हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि यदि समय रहते उपभोक्ता नहीं संभले, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर विद्युत संकट और ब्लैकआउट जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही