Search

झारखंड न्यूज़

धनबाद : टुण्डी CSP लूटकांड का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

जिले के टुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारटीह में CSP संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है

Continue reading

हजारीबाग: बैंक में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने लूटा सोना और नकदी

Hazaribagh: हजारीबाग के बरही इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना सामने आई है. हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने भारी मात्रा में सोना और नकदी लूट ली. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपराधी करीब 40 किलो सोना और लगभग 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.

Continue reading

लातेहार : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन वाले टॉप 5 छात्र हुए सम्‍मानित

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला के टॉप फाइव  छात्र-छात्राओं को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज के द्वारा सम्मानित किया गया.

Continue reading

गिरिडीह : कानून व्यवस्था पर SP ने थाना प्रभारी व ओपी प्रभारियों संग की बैठक

गिरिडीह में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिला मुख्यालय में सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की

Continue reading

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना समाप्त, आज चार उम्मीदवार जीते

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में आज मतगणना पूरी हो गई. इसकी घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने की. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता महेश तिवारी का रिजल्ट अभी होल्ड पर रखा गया है. इस संबंध में आज आदेश दिया जा सकता है.

Continue reading

गिरिडीह: शादी समारोह से मोबाइल चोरी करके भागे युवक को दबोचा

शहर के बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार दोपहर स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोईमारा, उड़नाबाद निवासी मंटू वर्मा के रूप में हुई है.

Continue reading

सांसद ढुल्लू महतो का अल्टीमेटम, धनबाद एयरपोर्ट नहीं बना तो उग्र होगा आंदोलन

कोयलांचल धनबाद में लंबे समय से लंबित हवाई अड्डा (एयरपोर्ट) निर्माण की मांग अब एक बड़े राजनीतिक आंदोलन में तब्दील हो चुकी है. शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित एक विशाल धरना-प्रदर्शन के दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने झारखंड सरकार को सीधी चुनौती देते हुए आगामी समय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. इस प्रदर्शन ने शहर के सियासी तापमान को चरम पर पहुंचा दिया है.

Continue reading

अलकतरा घोटाला मामले में ट्रांसपोर्टर समेत 4 आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा

अलकतरा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आया है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्टर विनय कुमार सिन्हा, आशीष मैती, राज कुमार राय और रंजन प्रधान को भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी मामले में तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उनपर जुर्माना भी लगाया है.

Continue reading

गिरिडीह : 10 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ मिली है. पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 10.10 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी.

Continue reading

गांवों से तय होगा विकास, पंचायतों को मिला सीएम सोरेन का भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियों का असली केंद्र गांव हैं और यहीं से विकास की दिशा तय होगी. खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की रीढ़ बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को 9 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियों का असली केंद्र गांव हैं और यहीं से विकास की दिशा तय होगी. खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की रीढ़ बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को 9 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई.

Continue reading

लातेहार : जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिसमे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.

Continue reading

रिम्स में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी की तैयारी, 256 करोड़ की परियोजना शुरू

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 256.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है. इस परियोजना को 24 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Continue reading

पलामू के चक की बदली तस्वीर: कभी नक्सल गढ़,अब टॉपर प्रीति से मिली नई पहचान

कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचाना जाने वाला चक अब शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. इसी इलाके की रहने वाली प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 488 अंक (97.8%) हासिल कर पूरे पलामू जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

Continue reading

JSSC के रवैये पर कोर्ट सख्त, पूछा - गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ क्यों नहीं हुआ FIR

Ranchi: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद से संबंधित एक मामले में हाईकोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के रवैया पर सवाल उठाया. पूछा कि अब तक इस प्रकरण में शामिल लोगों के खिलाफ कोई प्राथमिकी (FIR) क्यों दर्ज नहीं की गई है?  अर्चना कुमारी और अन्य अभ्यर्थियों ने मामले में रिट याचिका दायर की है.

Continue reading

जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड : आदिवासी संगठनों ने टायर जला किया विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की

जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठन सड़क पर उतरे और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही