Search

झारखंड न्यूज़

जमशेदपुर में 227 किलोग्राम का विशाल बम निष्क्रिय, सेना की टीम ने किया डिफ्यूज

जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में मिला 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम को भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है.  स्वर्णरेखा नदी किनारे बरामद खतरनाक विस्फोटक को डिफ्यूज करने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया गया.

Continue reading

लातेहार : व्यवहार न्यायालय में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

झालसा, रांची के निर्देश पर 22 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय, लातेहार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के अध्यक्ष  शेषनाथ सिंह ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है.

Continue reading

झारखंड के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना, 23 अप्रैल को एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे

झारखंड के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गयी है. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन को पत्र भेजकर 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.

Continue reading

कोडरमा में हाथियों का कहर जारी,10 माह के मासूम समेत 2 को कुचलकर मार डाला

जानकारी के अनुसार, जयनगर इलाके के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाला दंपति अपने 10 माह के मासूम बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था. देर रात हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और झोपड़ी को रौंद दिया. इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजदूर दंपति किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.

Continue reading

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर एवं दुमका में किया गया था.

Continue reading

निरसा : अवैध कारोबार पर विधायक अरूप चटर्जी का एक्शन, तीन ट्रक पकड़कर पुलिस के हवाले किये

धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कोयला, बालू, लोहा, लॉटरी, पशु एवं मछली तस्करी जैसे अवैध आर्थिक अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर माहौल गर्म है. पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता से नाराज निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़क पर उतरकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Continue reading

रांची में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल

राजधानी रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है. आज बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया,

Continue reading

जमाताड़ा : पेड़ से टकराई बाइक, 17 वर्षीय युवक किशोर मुर्मू की दर्दनाक मौत

जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भगाबान्ध गांव के समीप मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

Continue reading

कोतवाली थाने में सिविल कोर्ट के रिटायर्ड सहायक जय गोविंद राम के खिलाफ एफआईआर

कोतवाली थाने में  सिविल कोर्ट के रिटायर्ड सहायक जय गोविंद राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है. यह एफआईआर फाइल को रहस्यमय तरीके से गायब करने के संबंध में की गयी है.

Continue reading

गिरिडीह में भीषण आग से सात घर जलकर राख, कई परिवारों का सब कुछ स्वाहा

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की शुरुआत एक घर से हुई, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं और देखते ही देखते सात घर इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद गांव में देर रात तक हड़कंप की स्थिति बनी रही.

Continue reading

गलत बिजली बिल, पलामू के अविनाश ने कहा- आत्महत्या कर लूंगा, सीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Ranchi/Palamu : पलामू के पाटन निवासी अविनाश कुमार गौतम ने बिजली विद्युत मंडल मेदिनीनगर के कथित रुप से भ्रष्ट अधिकारी और गलत बिजली बिल जारी करने पर आत्महत्या कर लेने की बात की. इसे लेकर उसने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उसने सहायक अभियंता को दिया गया आवेदन और बिजली मीटर की तस्वीर संलग्न करते हुए सीएम हेमंत सोरेन को टैग किया. जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) के मुख्यालय और एमडी को टैग करते हुए लिखा कि यह स्थिति कतई बर्दास्त के लायक नहीं है.

Continue reading

SBI बैंक मैनेजर ने मुर्दों का जीवन प्रमाण पत्र बना कर पेंशन का पैसा अपनों के खाते में ट्रांसफर किया

Ranchi : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैक मैनेजर मनोज कुमार ने जालसाजी कर मुर्दों का जीवन प्रमाण पत्र बनाया. फिर लंबे समय से बंद पड़े पेंशन आकाउंट के एक्टिवेट किया और उसमें आया पैसा अपने रिश्तेदारों व करीबी लोगों के खाते में ट्रांसफर किया. साहिबगंज में पदस्थापन के दौरान की इस जालसाजी का खुलासा ईडी की जांच में हुआ है.

Continue reading

फर्जी निकासी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति सिर्फ बोकारो और हजारीबाग में हुए घोटाले की जांच करेगी

Ranchi: वेतन के नाम पर ट्रेजरी से फर्जी निकासी के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति सिर्फ बोकारो और हजारीबाग में हुई निकासी की जांच करेगी. समिति ने 21 अप्रैल को हुई दूसरे दिन की बैठक में 23 अप्रैल को बोकारो जिले से और 24 अप्रैल को हजारीबाग जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे बात कर प्रारंभिक जानकारी लेने का फैसला किया है.

Continue reading

जादूगोड़ा: बहडाडीह गांव में हरिमंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकली कलश यात्रा

हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बुधवार को हरिमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसके पूर्व गांव की 108 महिलाओं ने कोकदा गांव स्थित साधु डेरा गुप्त गंगा से पानी भर कर हरिमंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली.

Continue reading

जामताड़ा : तीन गांवों में मिजिल्स का प्रकोप, 19 बीमार, एक गंभीर

जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के सिकदारडीह, कोरीडीह टू और बगरूडीह गांव में मिजिल्स (चेचक) का प्रकोप सामने आया है

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही