Search

झारखंड न्यूज़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

गिरिडीह में महिलाओं के द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला जलाया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो. विनीता ने कहा की महिलाओ को 33%आरक्षण न मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है.

Continue reading

चाईबासा : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बंदगांव थाना के ग्राम बांगुरकेल, टोला बुरुटोला की है.

Continue reading

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती चेकपोस्टों पर सघन जांच

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  के मद्देनजर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क है. 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Continue reading

एक भी वोटर छूटे नहीं: CM हेमंत सोरेन ने SIR पर कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को 12 जिलों के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की.

Continue reading

अटल वेंडर मार्केट: 2 इन 1 व 3 इन 1 के सभी दुकानदारों को सिंगल दुकान बनाने की मांग

कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट में 2019 से करीब 400 दुकानें लगा रहे है. इसी बिल्डिग में सात साल से करीब 34 दुकानें अब भी खाली है. बुधवार को अटल वेंडर मार्केट के दुकानदारों के अध्यक्ष कृष्णा साहु ने बताया कि खाली पड़े दुकानों को वैसे लोगों को उपलब्ध कराए जाए, जो मार्केट के अंदर बदल-बदल कर दुकान लगा रहे है और जीवन व्यापन कर रहे है.

Continue reading

लातेहार: सरहुल पूजा में बाधा डालने व सरना झंडा को अपमानित करने का मामला पहुंचा थाना

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के  ओरसा गांव में पिछले मंगलवार को सरहुल पूजा का आयोजन किया गया था. आरोप है कि जैसे ही पूजा शुरू हुआ, अवधेश जायसवाल अपने साथ यादव समाज के कुछ लोगों को लेकर वहां पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय बैगा-पाहन को डराने-धमकाने लगे.

Continue reading

रांची विवि के कुलपति से पूर्व छात्र कलाकार व अंतर्राष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी ने की मुलाकात

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से आज उनके कक्ष में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं युवा लोक गायक आशुतोष द्विवेदी और अंतर्राष्ट्रीय वुडबॉल खिलाड़ी देवपूजन ठाकुर ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर कुलपति ने दोनों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Continue reading

पर्यावरण के प्रति नौकरशाहों व मेधावी मस्तिष्कों को ज्यादा जागरूक होना होगाः सरयू राय

पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्य संस्कृति आज सवालों के घेरे में है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर आम लोगों से ज्यादा नौकरशाहों, नीति निर्माताओं और मेधावी मस्तिष्कों को जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि आम आदमी पहले से ही इसके दुष्प्रभाव झेल रहा है.

Continue reading

बोकारो: इलाज के दौरान मरीज की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मी धीरेन चंद्र शर्मा की इलाज के दौरान मौत के बाद लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि किडनी खराब होने के बावजूद दबाव बनाकर उनसे ड्यूटी कराई गई, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ी और अंततः मौत हो गई.

Continue reading

RU पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक, मानवाधिकार व लैंगिक समानता पर दिए सुझाव

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात की.

Continue reading

बोकारो: सीवनडीह-B.S सिटी स्टेशन व जोधाडीह-ITI मोड़ फ्लाईओवर की DPR तैयार, जल्द होगा निर्माण

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन, स्कूल बस सुरक्षा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर संरचनात्मक सुधार तथा प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई.

Continue reading

लातेहार: कांग्रेसियों ने नवनियुक्त उपायुक्‍त से की मुलाकात

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात की. उन्‍होंने उपायुक्‍त को बुके भेंट कर स्‍वागत किया.

Continue reading

हजारीबाग में अड्डेबाजी व मनचलों पर पुलिस का विशेष अभियान, 69 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने 21 और 22 अप्रैल की रात जिलेभर में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के लिए 50 टीमें गठित की गईं.

Continue reading

गिरिडीह: पारसनाथ पहाड़ी में CRPF- पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री बरामद

पारसनाथ के दुर्गम पहाड़ी इलाके कानीडीह चतरों जोकाई नाला के पास उग्रवादियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई. जानकारी के मुताबिक, SP डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को 21 अप्रैल की रात गुम सूचना मिली थी कि हजारोंबाग मुठभेड़ में मारे गए चार उग्रवादियों के साथियों ने विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार व विस्फोटक छिपाए हैं.

Continue reading

अवैध अफीम की खेती पर झारखंड पुलिस सख्त, DGP ने प्रभावित जिलों के SP के साथ की समीक्षा

झारखंड में अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाने को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अफीम प्रभावित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही