Search

झारखंड न्यूज़

चाईबासा ब्लड बैंक कांड: HIV संक्रमित 5 बच्चों को हाईकोर्ट में एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

Chaibasa: चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कथित रूप से दूषित रक्त चढ़ाने के कारण HIV से संक्रमित हुए पांच मासूम बच्चों के लिए झारखंड हाई कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई गई है. मामले में दायर रिट याचिका में प्रत्येक बच्चे को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने के साथ-साथ जीवनभर मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

Continue reading

झारखंड सरकार ने 46 IPS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

Ranchi: झारखंड सरकार ने 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. आईपीएस निधि द्विवेदी को सरायकेला खरसावां, आईपीएस अमन कुमार को हजारीबाग, आशुतोष शेखर को गढ़वा, आईपीएस अनुदीप सिंह को पाकुड़, आईपीएस प्रवीण पुष्कर को देवघर, आईपीएस मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़

Continue reading

धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी जेएमएस के प्रतिनिधि पर चली गोली

Dhanbad: धनबाद के मेयर संजीव सिंह के समर्थक व जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि सुभम यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. यह घटना सोनारडीह ओपी स्थित उनके घर पर हुई है.  उन्हें तीन गोली लगी है. इलाज के लिए उन्हें अशर्फी अस्पताल में भरती कराया गया है.

Continue reading

जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर समेत 17 जिलों के डीसी का तबादला

Ranchi: झारखंड सरकार ने सात जिलों के उपायुक्त का तबादला कर दिया है. इसके साथ ही 10 आइएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. जिन जिलों के उपायुक्त का तबादला किया गया है, उनमें जमशेदपुर, गढ़वा, लातेहार, गुमला, पाकुड़, गोड्डा व देवघर जिला सामिल है.

Continue reading

हाईकोर्ट ने PESA कानून को लेकर PIL की निष्पादित, नई याचिका दायर करने की छूट

झारखंड हाईकोर्ट ने अनुसूचित क्षेत्रों में नगरपालिकाओं के गठन और PESA कानून के क्रियान्वयन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है.

Continue reading

धनबाद: सोनारडीह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मेयर ने अस्पताल पहुंच जाना हाल

जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारडीह में शुक्रवार देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इस वारदात में शुभम यादव नामक युवक को सिर और पेट में गोली लग गई जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

Continue reading

रांची : मासूम से दुष्कर्म के विरोध में निकली आक्रोश रैली

: 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने आक्रोश रैली निकाली. रैली जिला स्कूल से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक गई. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने भाग लिया. इस घटना पर लोगों ने आक्रोश प्रकट किया.

Continue reading

तारा शाहदेव प्रकरण: रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल की जमानत पर HC ने CBI से मांगा जवाब

नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन,  यौन उत्पीड़न व दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन एवं न्यायमूर्ति दीपक रोशन की पीठ ने मामले में CBI से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी.

Continue reading

ट्रेजरी से अवैध निकासी की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

वित्त विभाग ने ट्रेजरी से अवैध निकासी की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में महालेखाकार के नामित प्रतिनिधि सहित आठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

पलामू: सोना महल में ज्वेलरी कार्निवल की धूम,ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की भरमार

अक्षय तृतीया के अवसर पर थाना रोड स्थित सोना महल–द ज्वेलरी मॉल द्वारा 15 से 20 अप्रैल तक भव्य ज्वेलरी कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स, नवीनतम डिजाइनों और बेहतरीन कलेक्शन के साथ एक शानदार खरीदारी अनुभव प्रदान किया जा रहा है.

Continue reading

धनबाद: मेयर संजीव सिंह ने लॉन्च किया QR कोड,  अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत

शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए धनबाद नगर निगम ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है. मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने क्यूआर कोड आधारित शिकायत प्रणाली लागू की है. जिससे अब नागरिक घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

Continue reading

झारखंड में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 मई तक करें अप्लाई

झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (वर्ष 2025-26) के लिए आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है.

Continue reading

धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से मचा हड़कंप, 69 बेटिकट यात्री पकड़ाए, 20 हजार जुर्माने की वसूली

रेलवे द्वारा टिकट जांच को लेकर सख्ती लगातार बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में धनबाद मंडल में शुक्रवार को एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई की गई. धनबाद रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए, इस सघन अभियान के दौरान कुल 69 यात्रियों को पकड़ा गया.

Continue reading

झारखंड विश्वविद्यालय कानून 2026 को राज्यपाल की मंजूरी, नियुक्तियों व प्रशासन में बड़े बदलाव

झारखंड में उच्च शिक्षा व्यवस्था को नया ढांचा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड विधानसभा से पारित झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 को अपनी स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है, जिससे राज्य के विश्वविद्यालयों के संचालन और नियुक्ति प्रक्रिया में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेंगे.

Continue reading

अब हर खर्च पर पैनी नजर, धनबाद में वित्तीय अनुशासन पर लगाम, बिल क्लर्कों के तबादले के निर्देश

जिले में वित्तीय पारदर्शिता और अनुशासन को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि वित्त विभाग और झारखंड कोषागार संहिता-2016 के नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही