Search

झारखंड न्यूज़

धनबाद स्टेशन पर CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF और CBI की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. CCTV की मदद से एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में RPF पोस्ट धनबाद और CIB/DHN की संयुक्त टास्क टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी.

Continue reading

रांची : हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक का नाम अविनाश कुमार है. गिरफ्तार युवक अविनाश कुमार बिरसा चौक, रांची का रहने वाला है.

Continue reading

धनबाद: खस्सी की मीट ने 12 साल तक बनाए रखी सामाजिक दूरी, पुलिस की पहल से भाईचारा कायम

क्या महज खस्सी के मांस के बंटवारे पर हुआ विवाद 12 साल तक चल सकता है? क्या एक ही गांव के लोग एक-दूसरे को पानी की एक बूंद के लिए तरसा सकते हैं? धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंतर्गत रूपन पंचायत के लाहबेड़ा गांव में यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं बल्कि एक कड़वी हकीकत थी. लेकिन अब यहां नफरत की दीवार ढह चुकी है और भाईचारे की नई शुरुआत हुई है.

Continue reading

गृह विभाग के 36 प्रशाखा पदाधिकारियों को नहीं मिला वेतन, ट्रेजरी ने लौटाया बिल

गृह विभाग के 36 प्रशाखा पदाधिकारियों (SO) को सत्यापन के बाद भी वेतन नहीं मिला. इसकी वजह गृह विभाग में SO के स्वीकृत पदों के मुकाबले अधिक SO के कार्यरत होने को आधार बना कर ट्रेजरी द्वारा बिल लौटाया जाना है.

Continue reading

जामताड़ा: नारायणपुर में बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 43/26 शुक्रवार को धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading

चैंबर की बैठक में खुदरा व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, ई-कॉमर्स व लाइसेंस मुद्दे पर चिंता

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रिटेल ट्रेड उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में खुदरा व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें खास तौर पर ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव और उससे व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई.

Continue reading

जामताड़ा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 42/26 शुक्रवार को दर्ज किया गया. आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading

बरकाकाना जंक्शन से हाजियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना

बरकाकाना जंक्शन से जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस से हाजियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना हुआ. यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन रिश्तेदार और अन्य लोग स्टेशन पहुंचे थे. हज के मुक़द्दस सफ़र पर रवाना होने हाज़ियान-ए-किराम में हाजी डॉ. अफजल इब्राहिम घुटूवा,  बहाउद्दीन अंसारी, जमीला खातून, मरियम खातून तीनों माइल चितरपुर निवासी को बरकाकाना रेलवे स्टेशन से सकुशल रुख़्सत किया गया.

Continue reading

देवघर: चौकीदार एवं होमगार्ड नियुक्ति को लेकर उपायुक्त ने बैठक, समय-सीमा निर्धारित का निर्देश

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक समाहरणालय में हुई. इस दौरान उपायुक्त ने होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

Continue reading

रांची: वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर-18 के लिए बालिका वर्ग का चयन ट्रायल शुरू

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) के लिए बालिका वर्ग का कोचिंग कैंप चयन ट्रायल आज से हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव (रांची) में शुरू हो गया. यह चयन प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी.

Continue reading

लोक भवन के समक्ष समाजसेवी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य बिगड़ा पर अडिग है इरादा

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजभवन के बाहर भ्रष्टाचार के विरुद्ध बिगुल फूंकने वाले 66 वर्षीय समाजसेवी बलराम प्रसाद का आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा. लातेहार जिले के महुआडांड़ से आए बलराम प्रसाद, स्थानीय प्रशासन के कथित अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनके साथ महुआडांड़ से आईं महिलाएं और बच्चे भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

Continue reading

डोरंडा कॉलेज में दो दिवसीय इंटर कॉलेज साहित्यिक उत्सव का आयोजन

Ranchi: डोरंडा कॉलेज में रांची विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर कॉलेज साहित्यिक उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के पहले दिन रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

Continue reading

पारसनाथ–लुगूझुमरा क्षेत्र में माओवादी दस्ते का सफाया, 15 लाख का इनामी सहदेव महतो ढेर

पारसनाथ की पहाड़ियों से लेकर लुगूझुमरा, संघरी घाटी और कुंदा के जंगलों तक सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के खपिया जंगल में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार उग्रवादी मारे गए.

Continue reading

निगम की इंफोर्समेंट टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, लगा 5000 जुर्माना

Ranchi: नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार चला रही है. निगम की इंफोर्समेंट टीम शुक्रवार को डांगराटोली चौक से कांटाटोली चौक और मेडिका चौक, बरियातू से बूटी मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. डांगराटोली चौक से कांटाटोली चौक तक मार्ग पर टीन शेड से बने चार अवैध संरचनाओं को तोड़ा गया.

Continue reading

धनबाद: वासेपुर के गुलजारबाग में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान हादसा, मजदूर घायल

शहर के वासेपुर स्थित गुलजारबाग इलाके में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान शुक्रवार को एक हादसा हो गया. इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे मजदूर मो. मासूम का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को तत्काल शहर के असर्फी अस्पताल पहुंचाया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही