Search

झारखंड न्यूज़

गर्मी बढ़ते ही मुस्तैद हुआ निगम, 4 संसाधनों से बुझा रहा लोगों की प्यास

Ranchi: नगर निगम ने गर्मी को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है. शहर के कई जोन में पेयजल संकट शुरू हो गया है. इस बार गर्मी में निगम ने लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. इसके लिए खराब पड़े चापानल को ठीक किए जा रहे हैं. वही 53 वार्डों में 1116 मीनीएटवाईडीटी और 181 एचवाईडीटी लगाए गए हैं.

Continue reading

चक्रधरपुर : रेलवे अस्पताल में महिलाओं को ट्यूबरकुलोसिस के बारे में दी गई जानकारी

चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के सौ दिनी अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल परिसर में महिलाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं को विभिन्न रोगों के कारणों एवं उसके निराकरण के उपाय बताए गए.

Continue reading

लातेहार: ड्रग्स  इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों में की छापेमारी, जांच के लिए उठाया सैंपल

जिले में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री किये जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी. इसे लेकर पिछले दिनों महुआडांड़ प्रखंड मुख्यािलय के कई दवा दुकानों की जांच की गई. शुक्रवार को भी ड्रग्सा इंस्पेोक्टंर पूनम तिर्की के नेतृत्वह में ड्रग्स विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने महुआडांड़ के कई मेडिकल दुकानों पर औचक छापेमारी की.

Continue reading

देवघर:  बाबाधाम मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण कराना प्राथमिकता- उपायुक्त

जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैद्यनाथ धाम में हर साल होने वाले श्रावणी मेले को तैयारियां शुरू कर दी गई. उपायुक्त ने बाबाधाम मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय में बैठक की. जिसमें पुलिस अधीक्षक सौरभ व बाबाधाम मंदिर प्रभारी एसडीएम रवि कुमार शामिल हुए.

Continue reading

चाईबासा नो इंट्री मामले को लेकर आंदोलन समिति के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

नो इंट्री आंदोलन समिति चाईबासा कोल्हान के प्रतिनिधियों ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने चाईबासा क्षेत्र में नो इंट्री की व्यवस्था को लागू करने तथा ग्रामीणों के न्यायपूर्ण अधिकारों की रक्षा हेतू केस वापस करने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की.

Continue reading

झारखंड में लगभग दो लाख कर्मचारियों का वेतन भुगतान रुका

Ranchi: राज्य के करीब दो लाख सरकारी कर्मियों को मार्च महीने का वेतन अब तक नहीं मिल सका है. भुगतान में देरी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और रोजमर्रा के खर्चों के साथ-साथ ईएमआई, फीस और घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है.

Continue reading

पलामू: मनरेगा में घोटाला, 3 एकड़ में 28 कुएं दिखाकर लाखों की बंदरबांट का आरोप

चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ी पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को आपत्ति पत्र सौंपकर वेंडर संतोष बैठा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनका लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं में वेंडर द्वारा जमकर अनियमितता की जा रही है.

Continue reading

चाईबासा : गोइलकेरा में विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, पेयजल संकट दूर करने के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर मौजूद मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस दौरान विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं.

Continue reading

रेरा का सख्त फैसला: भू-स्वामियों की दावेदारी खारिज, AAHAA मॉल को ढाई साल में पूरा करने का आदेश

Ranchi: रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रांची के मेन रोड स्थित AAHAA FOUR SQUARE MALL परियोजना को लेकर बड़ा और निर्णायक फैसला सुनाया है. प्राधिकरण ने 24 मार्च 2026 के आदेश में भू-स्वामियों द्वारा डेवलपर AAHAA Planners and Developers Pvt. Ltd. के खिलाफ दायर मुआवजा/किराया दावा खारिज कर दिया है.

Continue reading

गिरिडीह: बस स्टैंड का महापौर ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश

शहर के बस स्टैंड का शुक्रवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से बातचीत की. महापौर ने बस स्टैंड को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading

JPSC की  प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को, बनाए गए 96 केंद्र

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 19 अप्रैल को होगा. जिले के 96 उप-केंद्रों पर परीक्षा होगी.

Continue reading

जामताड़ा में भाजपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

राज्य में बिजली कटौती, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट/पोस्टपेड मीटर में कथित अनियमित बिलिंग के विरोध में जामताड़ा भाजपा ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और विद्युत आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Continue reading

झारखंड: बढ़ी बिजली दर पर घिरी सरकार, भाजपा ने वापसी की मांग की

आदित्य साहू ने राज्य में बढ़े हुए बिजली दर को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और गलत बिलिंग के कारण आम उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं. कई लोगों को दो से ढाई लाख रुपये तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है.

Continue reading

चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाकघर का किया निरीक्षण, डाक सेवाओं की समीक्षा

झारखंड परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन और डायरेक्टर डाक सेवा आर.वी. चौधरी ने रातू स्थित चिपरा शाखा डाकघर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दी जा रही डाक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की.

Continue reading

बोकारो : छात्रा ने पढ़ाई के लिए लगाई CM व DC से  गुहार

सेक्टर फोर जी में रहने वाली  प्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से पढ़ने  की गुहार लगाई है. प्रिया ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और मुझे आगे भी पढ़ना है पर मेरे पिताजी की सड़क दुर्घटना में कमर टूट गया. जिसके चलते पब्लिक स्कूल सेक्टर 8 वीं की पढ़ाई बंद हो गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही