Search

झारखंड न्यूज़

देवघर के नए डीसी शशि कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

देवघर जिला के 47वें उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से पदभार ग्रहण किया. मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबंधु, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो. ताकि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे.

Continue reading

जामताड़ा : पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बगतरफा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continue reading

धनबाद में JSSC 2025 पर सख्ती, 46 केंद्रों के आसपास 100 मीटर तक धारा 163 लागू

रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा - 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.

Continue reading

धनबाद में पहली बार अंडर-19 मूक-बधिर क्रिकेटरों का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 20 से

कोयलांचल की धरती पर पहली बार मूक-बधिर (डिफ) क्रिकेटरों का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित होने जा रहा है जो खेल और समावेशिता का अनूठा उदाहरण बनेगा. झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-19 स्तर पर भारत और नेपाल की टीमों के बीच यह खास सीरीज खेली जाएगी. आयोजकों के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को जामाडोबा स्थित जेलगोरा स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे.

Continue reading

रामगढ़  के नए डीसी ऋतुराज कुमार ने पदभार ग्रहण किया

जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में आईएएस अधिकारी ऋतुराज कुमार ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रभार सौंपा. दोनों ने एक दूसरे को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

Continue reading

चतरा : भतीजी की शादी से पहले मामा ने खाया जहर, मौत

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित बकचुंबा गांव में भतीजी की शादी से ठीक पहले एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया.

Continue reading

चक्रधरपुर: दो अलग-अलग स्थानों पर मिले दो शव, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो शव बरामद किए गए. इसमें एक महिला व युवक का शव बरामद किया गया है. टोकलो थाना क्षेत्र के होयोहातु पंचायत के चितपिल गांव स्थित नदी किनारे एक महिला का शव बरामद किया गया. वहीं, केनके पंचायत की बाघमारा गांव से सटे डैम किनारे एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया.

Continue reading

रामगढ़: शीतला माता मंदिर की 23वीं वर्षगांठ, भव्य कलश शोभायात्रा से हुआ शुभारंभ

रोबा कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर की 23वीं वर्षगांठ का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ हुआ. इस अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 251 महिला और कन्याओं ने हिस्सा लिया.कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर दामोदर नदी तट तक पहुंची.

Continue reading

झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की रफ्तार धीमी, केवल 68 फीसदी कार्य पूरा

झारखंड में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कार्य की रफ्तार काफी धीमी है. मकानों को पूरा करने के मामले में राज्य अभी भी कई राज्यों से पीछे चल रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 2 लाख 43 हजार 368 मकान स्वीकृत किए गए हैं.

Continue reading

RU में VC के नए आदेश के खिलाफ आजसू का प्रदर्शन, नोटिस फाड़ा

रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आजसू (AJSU) छात्र संघ ने आज कुलपति के एक नए आदेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित छात्रों ने विरोध स्वरूप कुलपति द्वारा जारी उस नोटिस को फाड़ दिया, जिसमें छात्रों से मिलने का समय निर्धारित किया गया था

Continue reading

बहरागोड़ा: शादी की खुशियों के बीच मातम, काजू बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बहन के हाथों में मेहंदी रचने और घर से डोली उठने से पहले ही एक भाई की अर्थी उठने की हृदयविदारक घटना ने पूरे उईनाला गांव को झकझोर कर रख दिया है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे काजू बागान में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

Continue reading

सीबीआई ने HC को बताया, झारखंड में MP-MLA के 10 केस हैं लंबित

झारखंड हाईकोर्ट में MP/MLA के लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा शपथ-पत्र दाखिल किया गया था. कोर्ट को बताया गया कि हाल ही में MP/MLA का एक मामला निपटाया गया है. वर्तमान में सांसद/विधायक (MP/MLA) से जुड़े केवल 10 मामले लंबित हैं.

Continue reading

Jharkhand Weather: अभी और तपेगा झारखंड, कई जिलों में 44°C तक पहुंचेगा पारा

झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होती जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

Continue reading

JPSC परीक्षा को देखते हुए CNG ऑटो चालक महासंघ ने स्थगित किया बंद का आह्वान

Ranchi: झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने 19 अप्रैल को बुलाई गई बंद और बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया है. दरअसल 19 अप्रैल को JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित है. जिसे देखते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने शनिवार को बताया कि 19 अप्रैल को टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरला स्कूल में बैठक बुलायी गयी थी.

Continue reading

DIT धनबाद में आइसा का सदस्यता अभियान तेज, सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता

आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की धनबाद इकाई की ओर से शनिवार को धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीआईटी) परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान में छात्रों का उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही