Search

झारखंड न्यूज़

रांची जीपीओ से लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा शुरू, सिमडेगा के लिए पहली गाड़ी रवाना

व्यापार और उद्योग को नई गति देने की दिशा में डाक विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है. शनिवार को रांची जीपीओ से लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा का शुभारंभ किया. इस मौके पर रांची-सिमडेगा मार्ग के लिए पहली लॉजिस्टिक पोस्ट गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

Continue reading

रिम्स में आधुनिक C-ARM मशीन शुरू, ब्रेन व स्पाइन इलाज को मिलेगी रफ्तार

रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग को स्टेट ऑफ द आर्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्रो (डॉ) राज कुमार ने अत्याधुनिक C-ARM मशीन का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) हिरेन्द्र बिरुआ और विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश भी मौजूद रहे.

Continue reading

बहरागोड़ा : स्वर्णरेखा तट पर दूसरी बार मिला जिंदा बम, दहशत के बीच सेना ने संभाली कमान

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई में स्वर्णरेखा नदी के तट पर दूसरी बार एक विशालकाय बम मिलने से पिछले तीन दिनों से समूचे इलाके में भारी दहशत का माहौल है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए शनिवार को रांची से कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना की एक विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है.

Continue reading

प्रभार संभालते ही एक्शन में पलामू DC, जेपीएससी परीक्षा को लेकर की अहम बैठक

Palamu: JPSC द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) पीटी परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को जिले में दो पालियों में किया जाएगा. इस परीक्षा के सफल और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर नवपदस्थापित उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने प्रभार ग्रहण करते ही सक्रियता दिखाते हुए शनिवार को समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक की.

Continue reading

जामताड़ा : आलोक कुमार ने संभाला डीसी का पदभार, टीमवर्क और पारदर्शिता पर दिया जोर

Jamtara: जामताड़ा जिला को शनिवार को नया उपायुक्त मिल गया. आलोक कुमार ने जिले के 27वें डीसी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया. उपायुक्त कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पदभार संभालने से पहले जामताड़ा पहुंचने पर अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया.

Continue reading

भारत केवल भूभाग नहीं, बल्कि ज्ञान की प्राचीन परंपराओं की जीवंत भूमि: अर्चना दुबे

रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन हुआ. मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अर्चना कुमारी दुबे ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई. कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नन्द तिवारी, पीएचडी कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कच्छप, नामांकन प्रभारी डॉ. बीरेंद्र कुमार महतो एवं डॉ. रीझू नायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

Continue reading

विधायक अरूप चटर्जी बोले – धनबाद में बढ़ रहा अवैध कारोबार, आंदोलन की दी चेतावनी

Dhanbad: धनबाद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और अवैध कारोबार को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. सरकार को समर्थन देने वाले भाकपा माले के निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त चेतावनी दी है.

Continue reading

जामताड़ा: लापता युवक का शव कुएं में फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोवाल पिपला गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल स्थित एक कुएं से एक लापता युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. मृतक की पहचान 22 वर्षीय राधेश्याम बाउरी के रूप में हुई है,

Continue reading

झारखंड में ब्लड बैंक निजीकरण के खिलाफ आवाज, सुप्रियो भट्टाचार्य से मिला रक्तदान संगठनों का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रमुख प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से आज उनके आवास पर राज्य के 24 जिलों के सक्रिय रक्तदान आयोजकों और संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के सदस्य शामिल थे.

Continue reading

रांची में फोस्टर केयर को नई दिशा देने की पहल, हर बच्चे को परिवार का स्नेह पर जोर

झारखंड में जरूरतमंद बच्चों को संस्थागत जीवन से बाहर निकालकर पारिवारिक माहौल देने की दिशा में अहम पहल की गई. शनिवार को होटल कैपिटल हिल में Alternative Care Service for Children (विशेष फोकस: Foster Care) विषय पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ.

Continue reading

राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी के निधन पर श्रद्धांजलि व शोकसभा

Latehar: स्थानीय जिला खेल स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी (14) के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर लोगों ने नम आंखों से उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी गयी.

Continue reading

ग्रामीणों ने नये अस्‍पताल के लिए भूमि का सीमांकन करने पहुंचे जेई को बैरंग लौटाया

Latehar: जिले के महुआडांड़  प्रखंड के ग्राम सेमरबुढ़नी में नये  अस्पताल का निर्माण कराया जाना है. अस्‍पताल निर्माण कार्य के लिए भूमि का सीमांकन करने के लिए विभागीय कनीय अभियंता सेमरबुढनी गांव पहुंचे थे. लेकिन यहां ग्रामीणों के विरोध के कारण बिना सीमांकन का कार्य किये ही लौटना पड़ा.

Continue reading

आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव, पीएम से मिले दीपक प्रकाश

झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व विकास को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की है.

Continue reading

झारखंड में सरकारी ब्लड बैंक निजी हाथों में देने के फैसले का विरोध, रद्द करने की मांग

झारखंड में सरकारी ब्लड बैंक को निजी एजेंसियों को सौंपने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है. झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी ने इसे जनविरोधी बताते हुए सरकार से आदेश रद्द करने की मांग की है.

Continue reading

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म : आरोपी शादाब ने किया सरेंडर, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. लालपुर थाने की पुलिस लगातार शादाब की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. लालपुर थाने की दबिश के कारण दुष्कर्म के आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही