Search

झारखंड न्यूज़

झारखंड: डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव को लेकर अलर्ट, दूर दराज तक सेवा पहुंचाने के निर्देश

झारखंड के रांची स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अभियान निदेशक शशि झा ने की. बैठक का उद्देश्य राज्य में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए आगे की कार्ययोजना तय करना था.

Continue reading

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में टीवी स्क्रीन पर होगा एशियाई शेर के नन्हें शावक का दीदार

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एशियाई शेर के नन्हें शावक का जन्म हुआ है, जो अब पूरी तरह स्वस्थ है और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. उद्यान के निदेशक जब्बार सिंह ने इसे संस्थान के लिए बेहद खुशी का क्षण बताया.

Continue reading

रामगढ़ः अखाड़ा परंपरा हमारी पहचान, युवाओं की भागीदारी जरूरी- राजीव जायसवाल

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शरीक हुए. मौके पर युवाओं के बीच दंड (डंडा) का वितरण किया गया. डंडा पाकर युवा काफी उत्साहित दिखे और रामनवमी पर अनुशासित होकर आकर्षक खेल का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया.

Continue reading

सहायक आचार्य नियुक्ति केस: करीब 32 याचिकाएं झारखंड हाईकोर्ट ने की निष्पादित

सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े 40 अलग-अलग याचिकाओं की बड़ी सुनवाई बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में जेएसएससी का पक्ष सुनने एवं जेएसएससी के दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने करीब 32 याचिकाओं को निष्पादित कर दिया.

Continue reading

BAU में ‘उन्नत मक्का उत्पादन’ पर प्रशिक्षण, किसानों को दी गई स्प्रेयर मशीन की जानकारी

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में लांस नायक अल्बर्ट एक्का के गांव से आए 100 किसानों के लिए ‘उन्नत मक्का उत्पादन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मक्का उत्पादन बढ़ाने के प्रति जागरूक करना था. किसानों को निःशुल्क स्प्रेयर मशीन भी बांटी गई.

Continue reading

रांची: रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर 50 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीबीआई रांची(एसीबी) ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही सीनियर डीसीएम सूची सिंह से पूछताछ कर रही है. हिंमांशु, सूची सिंह के नाम पर घूस मांग रहा था.

Continue reading

रिम्स के क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष ने 4 महत्वपूर्ण पुस्तकें लाइब्रेरी को समर्पित की

रिम्स के क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष प्रो डॉ प्रदीप भट्टाचार्या द्वारा क्रिटिकल केयर विषय पर संपादित चार महत्वपूर्ण पुस्तकों को रिम्स की लाइब्रेरी को समर्पित किया गया.

Continue reading

धनबादः निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, मेयर ने किया उद्घाटन

केंद्र का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस पहल से युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

Continue reading

रांची: ईडी ने KVIC घोटाले में 6 के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

प्रवर्तन निदेशालय ने खादी ग्रामोद्योग आयोग(KVIC) 3.89 करोड़ रुपये के घोटाले में 6 लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया है. जिन लोगों के खिलाफ Prosecution Complain दायर किया गया है उसमें सुनील कुमार, अमन कुमार, साहिल, प्रियंकास बंकू निशाद और विनोद कुमार बैठा का नाम शामिल है.

Continue reading

रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 47 थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी

डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर व्यापक सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की है. प्रशासन ने 47 थाना क्षेत्रों को विशेष निगरानी में रखा है. वहीं, 46 संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.

Continue reading

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य स्वास्थ्य सेवा में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए 19 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं.

Continue reading

RU ने बदली रामनवमी छुट्टी की तारीख, अब 27 मार्च को अवकाश

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने रामनवमी के अवसर पर घोषित अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित 26 मार्च 2026 की छुट्टी को बदलकर अब 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) कर दिया गया है.

Continue reading

CBI जांच से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट गई सरकार, जनता के पैसे की बर्बादी: बाबूलाल

रांची पुलिस और ईडी विवाद मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के दिन ही उन्होंने आशंका जताई थी कि राज्य सरकार जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी

Continue reading

रामनवमी को लेकर चौकस रहें अधिकारी व मजिस्ट्रेटः लातेहार डीसी

डीसी ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता व सक्रियता के साथ कार्य करें. किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Continue reading

Exclusive: मेदिनीनगर के होटल कर्मी ने प्रिंस खान गिरोह के लिए उगाही की 30 लाख

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. राज्य में कारोबारियों और आम लोगों को डरा-धमकाकर उससे जुड़े लोग लगातार वसूली कर रहे हैं. ताजा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि पलामू प्रमंडल में लेवी (रंगदारी) वसूली का काम मेदिनीनगर के रिवर रिजॉर्ट होटल में काम करने वाला अभिषेक कर रहा था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही