Search

झारखंड न्यूज़

जादूगोड़ा: स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, ‘चीनी कम-जीवन में दम’ का संदेश

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अभाव में महिलाएं संक्रमण की शिकार हो जाती है, और समय पर उपचार नहीं करा पाने के कारण अकाल मौत के मुंह में समा जाती है. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को तुरामडीह क्लब भवन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.

Continue reading

चतरा: अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 27 सौ एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट

चतरा जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी आर्थिक कमर तोड़ दी है. हजारों एकड़ में फैली प्रतिबंधित अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है. पुलिस के इस अभियान से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Continue reading

रांची SSP ने की 5 इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग, कांके थाना प्रभारी बने कुणाल कुमार

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने 5 इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग की है. इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट का थानेदार बनाया गया है. लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है. अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया है.

Continue reading

NIC की ऑनलाइन प्रक्रिया से परेशान वाहन मालिक, चैंबर बैठक में उठा मुद्दा

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं संबंधित स्टेकहोल्डर्स को एनआईसी झारखंड और जिला परिवहन कार्यालय की ऑनलाइन प्रक्रियाओं के कारण हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

Continue reading

बहरागोड़ा: ईचड़ाशोल कस्तूरबा विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव, दिखी सांस्कृतिक झलक

ईचड़ाशोल स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) में मंगलवार को विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दो दशकों की शैक्षणिक यात्रा और छात्राओं के सर्वांगीण विकास का उत्सव मनाते हुए इस कार्यक्रम ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी.

Continue reading

झारखंड में थैलेसीमिया व रक्त संकट पर समाधान की मांग, भाकपा माले से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से रांची स्थित पार्टी कार्यालय में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. यह मुलाकात लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में हुई, जिसमें थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, दिव्यांगता, शिक्षा अधिकार, सूचना अधिकार और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.

Continue reading

बहरागोड़ा: आगामी पर्व की तैयारी, शांति समिति की बैठक, बाजार में 'नो-एंट्री' की मांग

आगामी रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नव वर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक DCLR (घाटशिला) की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने अहम सुझाव दिए.

Continue reading

HC की समयसीमा के बीच रिम्स में ड्रेनेज, निर्माण व नए IPD पर फोकस तेज

रिम्स निदेशक राजकुमार, चिकित्सा अधीक्षक हिरेंद्र बिरुआ और संपदा पदाधिकारी शिव प्रिये ने हाल ही में भवन निर्माण विभाग के सचिव सह जेएसबीसीसीएल के एमडी अरवा राजकमल के साथ बैठक कर संस्थान परिसर में चल रहे निर्माण और नवीनीकरण कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की.

Continue reading

रांची के कांके थाना प्रभारी सस्पेंड, भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध पर गिरी गाज

एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन पर जमीन भू-माफियाओं से साठगांठ करने, सुकुरहुट्टू फायरिंग और बोड़ेया स्कूल में चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रहने के गंभीर आरोप हैं.

Continue reading

बहरागोड़ा: पुरी के समुद्र में डूबा बीटेक छात्र अनिमेष, 3 दिन बाद मिला शव

खुशियों और सुनहरे भविष्य के सपने लेकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने गए बहरागोड़ा के एक परिवार का चिराग बुझ गया. बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव का इकलौता 25 वर्षीय पुत्र अनिमेष साव बीते रविवार को पुरी के समुद्र में नहाने के दौरान लापता हो गया था, उसका शव मंगलवार को बरामद हुआ है.

Continue reading

रामगढ़ः 7 साल की रुमैसा रख रही रमजान का रोजा

पिता ने बताया कि रुमैसा जब चार वर्ष की थी तब से रोजा रख रही है. रूमेसा ने मंगलवार को पूरे परिवार के साथ रोजा खोला और अल्लाह से वतन की तरक्की के लिए दुआ मांगी.

Continue reading

सरहुल-ईद को लेकर साफ-सफाई: 1000 सफाई मित्रों की तैनाती

आगामी पर्व सरहुल और ईद को लेकर रांची नगर निगम एक्शन मोड में है. 21 मार्च को मनाए जाने वाले ईद और सरहुल पर्वों को लेकर निगम प्रशासन ने साफ-सफाई, जलापूर्ति और रोशनी की  व्यवस्था शुरू कर दी है. मंगलवार को प्रशासक सुशांत गौरव ने शहर के प्रमुख हातमा व सिरमटोली सरना स्थल और मस्जिदों का दौरा किया तथा तैयारियों का जायजा लिया.

Continue reading

जनता दरबार में सैकड़ों मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

जिला प्रशासन की पहल अब जमीन पर असर दिखा रही है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हर मंगलवार को विभिन्न अंचलों में जनता दरबार लगाए जा रहे है. सैकड़ों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जा रहा है.

Continue reading

धनबादः चैती छठ को लेकर बीबीएमकेयू में परीक्षा स्थगित करने की मांग, NSUI ने सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई की बीबीएमकेयू इकाई के अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विवि को डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपकर 24 मार्च की परीक्षा स्थगित करने की मांग की. कहा कि उसी दिन चैती छठ महापर्व है.

Continue reading

सिमडेगाः रोजगार मेले में 63 अभ्यर्थियों का चयन

जिला नियोजनालय में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसमें कुल 244 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 125 को शॉर्टलिस्ट किया गया और 63 चयनित हुए. रोजगार मेले में 11 कंपनियों व संस्थानों ने भाग लिया. इनमें स्थानीय के साथ-साथ झारखंड व बाहर की 11 कंपनियां हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही