Search

झारखंड न्यूज़

CUJ में सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन, आदिवासी संस्कृति की झलक से सराबोर हुआ परिसर

CUJ परिसर में ट्राइबल स्टूडेंट्स कल्चरल एसोसिएशन (TSCA-CUJ) के तत्वावधान में सरहुल पूर्व संध्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था का मनोहारी प्रदर्शन देखने को मिला.कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सारंग मेढेकर एवं रजिस्ट्रार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

Continue reading

झारखंड के सभी जिलों में शुरू होगा टेली ICU, घर के पास मिलेगी विशेषज्ञ इलाज की सुविधा

झारखंड में गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार सभी जिलों में टेली आईसीयू सेवा शुरू करने जा रही है. इस बारे में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई

Continue reading

हजारों करोड़ के हिसाब पर सवाल, भाजपा ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार में घोटालों की श्रृंखला खड़ी हो रही है और वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है.

Continue reading

धनबादः नवनिर्वाचित मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण व डिप्टी मेयर का चुनाव 18 को

डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:00 बजे से समाहरणालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में होगा.

Continue reading

मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार का आयोजन, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

माह-ए-रमजान के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस इफ्तार पार्टी में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Continue reading

झारखंड में रक्त संग्रह बढ़ाने की नई पहल, हर कैंप से 100 यूनिट कलेक्शन का लक्ष्य

झारखंड में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार ब्लड सेपरेशन यूनिट के बेहतर संचालन और रक्त संग्रह बढ़ाने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है. इसी क्रम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

Continue reading

देवघरः बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धा के साथ हुई नगर गंवाली पूजा

बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में नगर गंवाली पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई. यह बाबा मंदिर से जुड़ी प्राचीन परंपरा है, जो शहर की सुख, शांति व महामारियों से रक्षा के लिए की जाती है. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में बाबा मंदिर प्रांगण स्थित तारा मंदिर के सामने धूमना अर्पित करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की गई.

Continue reading

डीजे साउंड छोड़ ढोल, नगाड़ा व मांदर के साथ सरहुल शोभायात्रा निकालने की अपील

प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने सिरमटोली सरना स्थल पर बैठक आयोजित की. इस दौरान सरहुल पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाने का निर्णय लिया गया है और शोभायात्रा के दिन डीजे साउंड पर रोक लगाने की अपील की गई. इस मौके पर अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि सरहुल पूजा आदिवासी समाज का पवित्र पर्व है, प्रकृति की पूजा होती है.

Continue reading

रामगढ़ः चितरपुर में निकला मंगलवारी जुलूस, जय श्रीराम, जय हनुमान की गूंज

चितरपुर में मंगलवार को भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जय श्रीराम, जय हनुमान, राम लखन जानकी के नारों से वातावरण गूंजित रहा. जुलूस में महिला, पुरुष और युवा लाठी, तलवार व अन्य पारंपरिक हथियार के साथ शामिल हुए. भगवान श्रीराम के गीतों पर सभी नाचते-झूमते चल रहे थे.

Continue reading

क्या स्वास्थ्य मंत्री अब रिक्शा से अस्पतालों तक खून पहुंचाएंगे: प्रतुल शाहदेव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी स्वास्थ्य प्रणाली वेंटिलेटर पर चली गई है और सरकार केवल दिखावे की राजनीति में व्यस्त है.

Continue reading

झारखंड में छात्र आजसू का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश मार्च

अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) ने झारखंड विधानसभा के समक्ष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया. राज्यभर के विभिन्न जिलों में रोष प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई.

Continue reading

लाठीचार्ज में घायल बबलू से मिलने पहुंचे सुदेश महतो, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

झारखंड विधानसभा के समक्ष हुए लाठीचार्ज में घायल छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो का हालचाल जानने के लिए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो रिम्स पहुंचे. उन्होंने बबलू महतो से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Continue reading

BIT मेसरा में ‘नाद 26’ का समापन, छात्रों ने बिखेरा संगीत का जादू

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत उत्सव ‘नाद 26’ का भव्य समापन हो गया. संस्थान के संगीत क्लब ‘ध्वनि’ द्वारा आयोजित इस उत्सव में छात्रों ने विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Continue reading

देवघरः डीसी ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, जमाखोरों पर कार्रवाई का निर्देश

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पेट्रोल पंप संचालकों व गैस एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्टॉक की नियमित जांच करने और उपभोक्ताओं को तय दरों पर ही गैस-पेट्रोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Continue reading

पलामू: दांत निकालने के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर फरार

पलामू जिले के हरिहरगंज में एक निजी डेंटल क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई. मृतका की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कासिमपुर गांव निवासी मुकेश चंद्र भारती की 33 वर्षीय पत्नी विजयंती देवी के रूप में हुई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही