Search

झारखंड न्यूज़

रांची : कशिश डेवलपर्स के एमडी अजीत चौधरी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, केस दर्ज

राजधानी में एक बिल्डर से फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है. यह रंगदारी कडरू इलाके के ओल्ड एजी कॉलोनी निवासी अजीत चौधरी से मांगी गई है.

Continue reading

रांची :  कांके में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत

राजधानी के कांके इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां राम मंदिर के नजदीक एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है.

Continue reading

Lagatar exclusive : अवैध हथियारों का नेटवर्क: बिहार-यूपी से झारखंड के सभी जिलों में सप्लाई

झारखंड में अवैध हथियारों की तस्करी एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. हाल के कई मामलों और पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बिहार और उत्तर प्रदेश से अवैध पिस्टल और अन्य छोटे हथियारों की आपूर्ति झारखंड के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही है.

Continue reading

धनबाद पुलिस का खुलासाः गैंगस्टर प्रिंस खान से है कई व्हाइट कॉलर का कनेक्शन

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जांच के दौरान कई तथाकथित “व्हाइट कॉलर” लोगों के इस अपराधी से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. इनमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं. पुलिस को इन सबसे लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनमें चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी शामिल है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 17 MAR।। हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का तांडव।। बिहार: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA का कब्जा।। सहयोगी देशों ने ट्रंप का आग्रह ठुकराया।। समेत कई खबरें व वीडियो.

सुबह की न्यूज डायरी।। 17 MAR।। हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का तांडव।। बिहार: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA का कब्जा।। सहयोगी देशों ने ट्रंप का आग्रह ठुकराया।। झारखंड विस में उठे कई ज्वलंत मुद्दे।। रांचीः बारिश ने दी गर्मी से राहत।। सिविल सेवा परीक्षा में उम्र सीमा 2018 की मांग वाली याचिका खारिज।। विनय सिंह से ACB ने की पूछताछ।। शराब घोटालाः जगन तुकाराम को बेल।।

Continue reading

गिरिडीह: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह शहर के चिरैयाघाट रोड स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाजरत महिला की मौत सोमवार को हो गई. जिससे आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान नर्सिंग होम के कर्मियों द्वारा मृतका के परिजनों के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आ रही है.

Continue reading

रामगढ़: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया में अफवाह से रहे सावधान

आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर सोमवार को रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.

Continue reading

शहरी स्थानीय निकायों ने 2090 करोड़ के खर्च पर एजी की आपत्तियों का जवाब नहीं दिया

राज्य के 40 शहरी स्थानीय निकायों ने महालेखाकार द्वारा 2090.90 करोड़ रुपये के खर्च पर उठायी गयी आपत्तियों का जवाब नहीं दिया. राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए अनुशंसित कार्यों में से सिर्फ चार का ही अधिकार दिया.

Continue reading

असम विधानसभा चुनाव: नॉन बोडो नेताओं दिखाई एकजुटता, 7 सीटों पर जीत की जताई उम्मीद

असम में चुनाव का बिगुल बज चुका है. इस दौरान कोकराझार बोडोलैंड क्षेत्र में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. नॉन-बोडो नेताओं ने इस बार एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही है. वहीं नॉन बोडो नेता ललित हेम्ब्रोम और बिरसा मुंडा ने कई विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का निर्णय लिया और जीत की उम्मीद जताई है.

Continue reading

गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड: HC के आदेश को SC में चुनौती, बरी हुए 5 लोगों को नोटिस

वर्ष 2015 में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके गुर्गों की हत्या मामले में सजायाफ्ताओं को झारखंड हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने विकास तिवारी सहित पांचों बरी हुए लोगों को नोटिस जारी किया है.

Continue reading

रिम्स के ईएनटी विभाग में PTA और BERA जांच की सुविधा शुरू

रिम्स के कान-नाक-गला (ईएनटी) विभाग में अब PTA और BERA जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगी है. दोनों मशीनें क्षेत्रीय नेत्र संस्थान स्थित ईएनटी विभाग में स्थापित की गई हैं. इस नई सुविधा का उद्घाटन रिम्स निदेशक राज कुमार ने किया.

Continue reading

शिकायत कोषांग की अनुशंसा पर पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कई जिलों में इंस्पेक्टर की तैनाती

राज्य में विभिन्न जिला एवं इकाइयों में पदस्थापित पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण को लेकर सोमवार को अहम निर्णय लिया गया. पुलिस मुख्यालय में आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक में प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद कई पुलिस निरीक्षकों के तबादले की अनुशंसा की गई. इसके बाद राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया गया.

Continue reading

जनजाति सुरक्षा मंच ने किया धरना-प्रदर्शन, डीलिस्टिंग बिल सहित 11 सूत्री मांग

कांके प्रखंड परिसर में सोमवार को जनजाति सुरक्षा मंच झारखंड के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद मंच के प्रतिनिधियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी कांके को ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

चतरा लोकसभा क्षेत्र में केंद्र ने 11 सड़क व 32 पुल निर्माण की दी स्वीकृति

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए 11 सड़कों (37.154 किमी) व 32 पुलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है. ऐसा चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से संभव हुआ.

Continue reading

JTET परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा, कार्रवाई की मांग

आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने झारखंड विधानसभा के समक्ष JTET परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो समेत आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही