Search

झारखंड न्यूज़

मंत्री दीपिका पांडेय की पहल: ग्रामीण विकास विभाग में AI प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

झारखंड की ग्रामीण विकास कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विभाग के अधिकारियों को आधुनिक बनाने के लिए एक नई पहल की है. मंत्री की पहल पर ग्रामीण विकास विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है.

Continue reading

केंद्रीय संयुक्त सचिव पहुंचीं रामगढ़, आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा की

संयुक्त सचिव नीतू प्रसाद ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाना है. यह सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई दे.

Continue reading

सारंडा IED ब्लास्ट में घायल कोबरा कमांडेंट अजय मलिक से मिले राहुल गांधी

नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मुलाकात की. झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए अजय मलिक का हालचाल लेते हुए राहुल गांधी ने उनके साहस और राष्ट्रसेवा के जज्बे को सलाम किया.

Continue reading

BAU में एग्रोटेक किसान मेले का समापन, राज्यपाल ने किसानों को किया सम्मानित

रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में आयोजित 3 दिवसीय एग्रोटेक किसान मेले का आज सोमवार को समापन हो गया. राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. जहां उन्होंने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया.

Continue reading

देवघरः मेयर ने कचरा डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण, एजेंसी के अधिकारियों को लगाई फटकार

मेयर रवि राउत पदभार संभालते ही शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुट गए हैं. उन्होंने सोमवार को पछियारी कोठी स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया. वहां व्याप्त कुव्यवस्था व बदहाली को देख मेयर भड़क गये.

Continue reading

नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग कॉलेजों पर लगेगा जुर्माना: स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में सोमवार को नर्सिंग संस्थानों को मान्यता प्रदान करने को लेकर निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की.

Continue reading

आय से अधिक संपत्ति केस: विनय सिंह से ACB ने की पूछताछ, 17 को पत्नी स्निग्धा से सवाल-जवाब

सोमवार को भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  यानी एसीबी की टीम ने ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से घंटों पूछताछ की. जांच टीम ने उनसे संपत्तियों में निवेश, बैंक लेन-देन और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से संबंधों को लेकर कई सवाल किए.

Continue reading

सोशल मीडिया पर मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी साझा न करें शिक्षक : CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को लेकर एक महत्वपूर्ण परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है. बोर्ड ने शिक्षकों को सोशल मीडिया पर मूल्यांकन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी, टिप्पणी या अनुभव साझा करने से सख्ती से मना किया है.

Continue reading

धनबादः पिट वाटर की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, ओबी डंपिंग कार्य 6 घंटे ठप

कोलियरी प्रबंधन ने जीएम से वार्ता के बाद एक सप्ताह के भीतर  एक नया तथा पुराने समरसेबल पंप को दुरुस्त कर लगाने और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलकर पिट वाटर की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद पार्षद अलीम अंसारी ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की.

Continue reading

2025 सिविल सेवा परीक्षा में उम्र सीमा 2018 की मांग वाली याचिका HC से खारिज

वर्ष 2025, सिविल सेवा परीक्षा में प्रार्थियों को उम्र सीमा का कट ऑफ 1.08. 2022 की बजाय 1.08. 2018 करने का आग्रह करने वाली मधुसूदन शर्मा एवं अन्य की याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई.

Continue reading

CCL: सफाई ठेकेदार ने 4 सफाईकर्मी को हटाया, गेट के सामने किया विरोध-प्रदर्शन

सीसीएल में पिछले 10 साल से सफाई कार्य कर रही चार महिलाओं को अचानक काम से हटा दिया गया. चारों सफाईकर्मी महिला को हटाने से साथी कर्मियों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित सैकड़ों महिला सफाईकर्मियों ने सीसीएल के कार्रवाई का विरोध करते हुए, गेट के सामने प्रदर्शन किया.

Continue reading

लातेहारः जिला अधिवक्ता संघ ने नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया स्वागत

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीेदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्होंरने शहर में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क व अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दुहराई.

Continue reading

चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 18 मार्च को

रिश्वत मामले में चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी अशोक कुमार की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. जिसके बाद एसीबी की विशेष कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 18 मार्च को अपना आदेश सुनाएगी.

Continue reading

रांची में बारिश ने गर्मी से पहुंचाई राहत, आंधी में सोरोस बार का टॉप रूफ गिरा

राजधानी रांची अचानक मौसम का मिजाज बदलने से वातावरण खुशनुमा हो गया. आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी है और तापमान में गिरावट दर्ज गई है. चिलचिलाती धूप के बीच बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की. फिलहाल के लिए तापमान का पारा गिरने से मौसम में नरमी आ गई है.

Continue reading

धनबाद बार एसोसिएशन की पार्किंग समस्या पर सहमति से समाधान निकलने का हाईकोर्ट का आदेश

Ranchi: हाईकोर्ट ने धनबाद बार एसोसिएशन की पार्किंग स्थान की समस्या को सुलझाने के लिए सभी पक्षों के बीच संयुक्त बैठक बुलाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने वकीलों और प्रशासन के बीच गैर-विरोधी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि मामला अदालती लड़ाई के बजाय आपसी सहमति से हल हो. धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी द्वारा दायर रिट याचिका में वकीलों को उचित पार्किंग की कमी का मुद्दा उठाया गया था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही