Search

रांची न्यूज़

झारखंड बजट : सरकार अगले वित्तीय वर्ष अपने स्रोतों से विकास योजनाओं पर 82617.33 करोड़ खर्च करेगी

Ranchi: राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए विकास योजनाओं पर कुल 1.0089 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसमें राज्य योजना मद की राशि 82617.33 करोड़ रुपये है. सरकार ने 2025-26 में विकास योजनाओं के लिए कुल 91741.52 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था.

Continue reading

झारखंड बजट में कई कमियां: भाकपा माले

झारखंड बजट 2026-27 का भाकपा माले ने स्वागत किया. पार्टी ने कहा है कि वित्त मंत्री के बजट में गंभीर कमजोरियां हैं और यह राज्य की ठोस आर्थिक समस्याओं के प्रति ठंडा रुख अपनाता दिखता है.

Continue reading

पहली बार पंडरा के बजाए ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना, चप्पे-चप्पे पर पुलिस व CCTV

Ranchi: रांची के 53 वार्डों और बुंडु नगर पालिका चुनाव का मतगणना 27 फरवरी को होने वाला है. इस बार पंडरा के बजाए ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना कार्य होगा. इसे लेकर जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसीटीवी से लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Continue reading

2004 में नक्सलियों ने की पिता की हत्या, अब आग से झुलसे संजय साव की एयर एंबुलेंस क्रैश में मौत

चतरा के सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले संजय साव की जिंदगी संघर्षों से भरी रही. लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव निवासी संजय साव के पिता की नक्सलियों ने वर्ष 2004 में हत्या कर दी थी, उस समय उनके पिता वहां एक होटल चलाते थे.

Continue reading

सड़क दुर्घटना केस: वकील मनोज टंडन की कार छोड़ने मामले की HC में सुनवाई 26 को

एक मामूली सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त कार को रांची सिविल कोर्ट के आदेश के बावजूद डोरंडा थाना द्वारा नहीं छोड़े जाने को लेकर आज एडवोकेटेड एसोसियेशन ने हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट में मेंशन किया.

Continue reading

डेढ़ घंटे से बंद पड़ा है प्रत्याशियों व एजेंट के लिए CCTV लाइव कक्ष का LCD

Ranchi: नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती पहली बार ट्रांसपोर्ट नगर में होगा. इसके लिए बैलेट पेपर बॉक्स को देखने के लिए प्रत्याशियों और एजेंट के लिए सीसीटीवी लाइव कक्ष बनाए गए हैं. लेकिन यहां लगा सीसीटीवी पिछले डेढ़ घंटे से बंद पड़ा है.

Continue reading

झारखंड विस बजट सत्र: अगले साल विकास दर 10.03 प्रतिशत रहने का अनुमान

Ranchi: राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य का विकास दर 10.03 प्रतिशत रहने का अनुमान किया है. साथ ही 2024-25 के मुकाबले अगले पांच साल में राज्य के जीएसडीपी के दो गुना होने की उम्मीद जतायी है.2024-25 में राज्य का जीएसडीपी 5.16 लाख करोड़ था. वर्तमान मूल्य पर इसके दो गुना होने के लिए राज्य का औसत विकास दर 14 प्रतिशत होने का अनुमान किया गया है.

Continue reading

झारखंड विस : सदन के बाहर बोलीं नीरा यादव, निकाय चुनाव में गड़बड़ियां व अव्यवस्था का आलम रहा

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन सदन के बाहर कोडरमा विधायक नीरा यादव ने नगर निकाय चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी और अव्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि चुनाव में भारी अव्यवस्था देखने को मिली. अव्यवस्था का ऐसा आलम था कि कई जगहों पर हिंसा झड़प की खबरें आईं. लोग वोट के लिए इधर-उधर भटकते रहे.

Continue reading

झारखंड बजट 2026-27: 1.58 लाख करोड़ का आकार, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यटन पर बड़ा फोकस

Ranchi: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा के सेंट्रल बैंक मीडिया को संबोधित करते हुए बजट हाइलाइट्स को रखा, उन्होंने बजट को देखकर सरकार की प्राथमिकता को सामने रखा. मंत्री ने बताया कि झारखंड विधानसभा में पेश वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का कुल आकार 1,58,560 करोड़ रुपये रखा गया है,

Continue reading

झारखंड विस बजट सत्र : अगले साल के बजट में गांव के साथ शहरों के विकास पर जोर

राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए 158560 करोड़ रुपये बजट पेश किया. इसमें से विकास योजनाओं के लिए 1.891 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. बजट में  मंईयां सम्मान योजना सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं को अगले साल भी जारी रखने का प्रावधान किया गया है.

Continue reading

झारखंड विस बजट: 100 उत्कृष्ट विद्यालय खुलेंगे, बाल व जेंडर बजट भी अलग से

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया. बजट में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) खोलने की घोषणा की है.

Continue reading

झारखंड विस बजट सत्र : नागेंद्र महतो ने कहा- गिरिडीह के सोनापहाड़ी में हो रही अवैध वसूली

बगोदर (गिरिहीड) विधायक नागेंद्र महतो ने झारखंड विधानसभा में सोनापहाड़ी में अवैध वसूली का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सोनापहाड़ी में वर्षों से पूजा होती आ रही है और इसे सी कैटेगरी का पर्यटन स्थल भी घोषित किया गया है. यहां हर दिन बलि होता है और सैंकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं.

Continue reading

CUJ पहुंची CBI की टीम, वित्तीय अनियमितताओं व नियुक्ति प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की जांच शुरू

Central University of Jharkhand (सीयूजे) के मनातू स्थित कैंपस में मंगलवार को सीबीआई की टीम पहुंची. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में पूर्व वर्षों में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में गड़बड़ी से जुड़े मामलों के संदर्भ में की गई है.

Continue reading

झारखंड विस बजट सत्र : सारठ में बनेगा इंडोर स्टेडियम

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन सारठ (देवघर) विधायक उदय शंकर सिंह ने सदन में सारठ में इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई. उन्होंने बताया कि पहले भी वहां एक इंडोर स्टेडियम है, लेकिन वह देवघर में है. ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए सारठ में इंडोर स्टेडियम बनाया जाये.

Continue reading

झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: मृतक सचिन के परिजन का छलका दर्द, बोले- वह मेरे लिए सब कुछ था

झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों में शामिल सचिन कुमार मिश्रा के परिजन ने भावुक शब्दों में अपना दुख बयां किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही