Search

रांची न्यूज़

Jharkhand News : अपराधियों की मदद से कोयला कारोबार पर कब्जे की नीति से कारोबारियों की आफत

कोयलांचल में दो-तीन आपराधिक गिरोहों का संगठन शांति सेना अब कोयला कारोबारियों के लिए आफत बनता जा रहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के संरक्षण में बना यह संगठन लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा व बोकारो में सक्रिय है.

Continue reading

Chatra News: वर्षों तक राजा कंस्ट्रक्शन के कथित फर्जी स्वामित्व प्रमाण पत्रों की क्यों नहीं कराई जांच?

Chatra : चतरा जिले के शिवपुर-कठौतिया रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े एजेंसी द्वारा कथित मिट्टी चालान एवं फर्जी स्वामित्व प्रमाण पत्र के आधार पर करोड़ों के राजस्व हेराफेरी मामले में अब मुख्य कार्य एजेंसी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है.

Continue reading

Bokaro News : उपायुक्त के पीए ने 2009-10 में CNT Act का उल्लंघन कर दुसाद और कुर्मी की जमीन खरीदी

Ranchi: बोकारो उपायुक्त के पीए अजय कुमार ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT Act) का उल्लंघन कर कुल 33 डिसमिल आवासीय जमीन खरीदी है. जमीन की खरीद वर्ष 2009 और 2010 में की गयी है. अजय कुमार की नियुक्ति बोकारो शिक्षा परियोजना में आशुलिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर 2007 में हुई थी. नियुक्ति के वक्त उनका मानदेय 4200 रुपये था. उपायुक्त कार्यालय में उनके पदस्थापन से संबंधित फाइल गायब बतायी जाती है.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति, सीएम हेमंत से मुलाकात 6 जून को

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. महागठबंधन के भीतर पैदा हुए मतभेदों को दूर करने और चुनाव में जीत की रणनीति तय करने के लिए रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई.

Continue reading

भाजपा विधायक दल की बैठक में बोले सचेतक- हमारी ही होगी राज्यसभा सीट

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की.

Continue reading

रांची में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, मदद मांगने पर भी नहीं रुकी पुलिस की गाड़ी

Ranchi : राजधानी रांची के अपर बाजार इलाके से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. आरोप है कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को बीच सड़क पर घेरकर उसके साथ मारपीट की, जबकि मौके से गुजर रही पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने पीड़ित की मदद की गुहार के बावजूद हस्तक्षेप नहीं किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.

Continue reading

Ranchi : आजीविका योजनाओं की समीक्षा, महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

Ranchi : समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पलाश (जेएसएलपीएस), मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, जिला उद्योग केंद्र और श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में स्वरोजगार, लघु एवं कुटीर उद्योग, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.

Continue reading

रांची पुलिस को सफलता: PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, 50 लाख लेवी वसूली की साजिश नाकाम

Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी एक व्यवसायी से 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा और उनके कब्जे से संगठन के पर्चे, मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक बरामद की है.

Continue reading

कांके डैम: अतिक्रमण हटाने के लिए बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स, नालों पर लगेगी रोक

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कांके डैम क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डैम के संरक्षण, स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस  कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिेए.

Continue reading

बिनय महतो मौत मामला : सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद अब बिनय के पिता को नोटिस

सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र  बिनय कुमार महतो की मौत  मामले में सीबीआई की  अंतिम प्रतिवेदन (क्लोजर रिपोर्ट ) दाखिल होने के बाद अब बिनय के पिता मनबहाल महतो को अदालत ने नोटिस जारी किया है।

Continue reading

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के झारखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

Ranchi : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय प्रस्तावित झारखंड प्रवास को लेकर झारखंड भाजपा भावी कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी समीक्षा में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है. इसी निमित भाजपा प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने की.

Continue reading

Jharkhand : नशीले पदार्थ की सूचना देने वाले की मौत होने पर मिलेगा 20 लाख रुपये मुआवजा

Ranchi : झारखंड सरकार ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करेगी. सूचना देने वालों की इससे जुड़ी किसी घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 20 लाख रूपया मुआवजा दिया जायेगा. अगर कोई सरकारी कर्मचारी सूचना देता है और इससे जुड़े मामले में उसकी मौत होने पर उनके आश्रितों को भी 20 लाख रुपया तक मुआवजा मिलेगा. गृह विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी कर दी है.

Continue reading

Palamu : DGP की मैराथन समीक्षा बैठक, मुहर्रम से लेकर साइबर अपराध तक पर दिए सख्त निर्देश

Medininagar : झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पलामू प्रक्षेत्र के अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की. बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों, महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध और आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Continue reading

सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन की पहली वर्षगांठ, आदिवासी समाज ने मनाया काला दिन

झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे और आदिवासी धार्मिक आस्था के बीच का टकराव एक बार फिर खुलकर सड़क पर आ गया है.

Continue reading

रांची विश्वविद्यालय से ओरिजिनल डिग्री सर्टिफिकेट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने मूल डिग्री प्रमाणपत्र (Original Degree Certificate) प्राप्त करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रमाणपत्र के लिए आवेदन विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से करना होगा. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को www.ranchiuniversity.ac.in वेबसाइट पर जाकर Student Facility मेन्यू में उपलब्ध Apply for online Degree Certificate विकल्प चुनना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//