Search

रांची न्यूज़

JWPL: छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने संथाल चैलेंजर्स को 9 रनों से हराया, पर फाइनल में नहीं बना पाई जगह

Ranchi: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के छठे मुकाबले में छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने संथाल चैलेंजर्स को 9 रनों से हरा दिया. इस जीत के बावजूद कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स की टीमों ने अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है. लीग चरण की समाप्ति के बाद छोटानागपुर ब्लास्टर्स और संथाल चैलेंजर्स की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो गई हैं.

Continue reading

Palamu News : DGP से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की उठाई मांग

Medininagar: डीजीपी तदाशा मिश्रा के शुक्रवार को पलामू दौरे के दौरान पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पलामू एसपी कार्यालय में उनसे मुलाकात कर शहर की ट्रैफिक समस्या से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैंबर के महासचिव इंद्रजीत सिंह डिंपल ने किया.

Continue reading

विश्व पर्यावरण दिवस पर NHM ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से आयुष निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव : झामुमो के दोनों सीटों पर दावा ठोकने के संकेत से कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सीटों को लेकर मतभेद के संकेत सामने आने लगे हैं. कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवार के रूप में प्रणव झा के नाम पर मुहर लगा चुकी है, वहीं झामुमो की ओर से दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.

Continue reading

Court News :  हत्या के आरोपी दिग्विजय बैठा को नहीं मिली बेल

हत्या से जुड़े मामले के आरोपी दिग्विजय बैठा उर्फ संजय बैठा की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने खारिज कर दी. आरोपी 21 मई से जेल में है. अभियोजन की ओर से कहा गया कि आरोपी हत्या की साजिश में शामिल था और इसमें उसकी भूमिका है. मामले में अभी पूरक अनुसंधान चल रहा है.

Continue reading

पुलिस एसोसिएशनः अंशदान जमा करें नहीं तो शाखा की वैधता हो सकती है खत्म

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि कई शाखाओं द्वारा अंशदान की राशि केंद्रीय शाखा में नहीं जमा कराई जा रही है. प्रावधान है कि अगर कोई शाखा 6 माह तक अपना अंशदान नहीं जमा कराती है, तो उस शाखा की वैधता समाप्त कर दी जाती है.

Continue reading

Ranchi News : वन विभाग में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का संकल्प

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पीसीसीएफ एवं HoFF राजीव कुमार और डीएफओ श्रीकांत वर्मा समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव : JMM ने कहा-दोनों सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मंत्री हफीजुल हसन ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है.

Continue reading

Jharkhand Weather : 13 जिलों में तेज आंधी व वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Continue reading

Education News : विश्व पर्यावरण दिवस पर RU में आजसू का पौधारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की ओर से रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में कुलपति डॉ. सरोज शर्मा के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Continue reading

VC दिनेश सिंह ने सहायक के प्रेम में सिंडिकेट के फैसले को खुद ही बदला

Ranchi: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश कुमार सिंह ने सहायक संजय कुमार सिंह के प्रेम में सिंडिकेट के आदेश को खुद ही बदल दिया. सिंडिकेट के फैसले के आलोक में संजय को उसके मूल पद पर वापस किया गया. लेकिन तीसरे ही दिन उसे फिर विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया. नियमानुसार चांसलर (राज्यपाल) के अलावा दूसरे कोई सिंडिकेट के फैसले में संशोधन नहीं कर सकता है.

Continue reading

हाईकोर्ट ने शिक्षिका की सेवा समाप्ति का आदेश किया रद्द, पुनर्बहाली का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने शिक्षिका को राहत प्रदान की है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने शिक्षिका अबेदा खातून के पक्ष में फैसला देते हुए उनकी सेवा समाप्ति को अवैध करार दिया और पुनर्बहाली का आदेश दिया है. उनके मैट्रिक एडमिट कार्ड और मैट्रिक प्रमाणपत्र में जन्मतिथि अलग-अलग होने के कारण विद्यालय प्रबंधन ने 18 अप्रैल 2019 को उनकी सेवा समाप्त कर दी थी.

Continue reading

World Environment Day : राज्यपाल ने कहा- पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की जरुरत

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण करने और उनके संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

Continue reading

ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों से पूछताछ का अंतिम दिन, मेडिकल जांच के बाद फिर होगी पूछताछ

Ranchi: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की पूछताछ जारी है. शुक्रवार को पूछताछ का अंतिम दिन माना जा रहा है. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को वापस भेजा जाएगा. पूछताछ से पहले सभी आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें फिर से सीआईडी कार्यालय लाया जाएगा

Continue reading

दस्तावेज लीक केस: स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को आरोपी बनाने मामले में सरयू राय को जवाब देने के लिए मिला समय

Ranchi : विधायक सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज के लीक करने के आरोप से संबंधित मामले की सुनवाई एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में हुई. मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाने को लेकर अभियोजन पक्ष की ओर से दायर पिटीशन पर सुनवाई हुई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//