Search

रांची न्यूज़

सीसीएल बरका-सयाल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बरका-सयाल क्षेत्र में 'स्पेशल कैंपेन 5.0' के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का मकसद कर्मचारियों में स्वच्छता, ई-कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटलीकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

Continue reading

श्रद्धा और उल्लास के साथ मां काली पूजा संपन्न, विसर्जन यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

चार दिवसीय श्री महाकाली पूजा का समापन शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ. रांची महानगर काली पूजा समिति, मसानेश्वर काली पूजा समिति और मां काली पूजा समिति की ओर से आयोजित इस उत्सव में चार दिन तक धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति का माहौल बना रहा.

Continue reading

घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों में जुटा पुलिस मुख्यालय, समीक्षा बैठक की

Ranchi: झारखंड में आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता आईजी अभियान ने किया. इस दौरान आईजी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

Continue reading

रांची: सुजीत सिन्हा गिरोह को हथियार सप्लाई से पहले अपराधी दशरथ गिरफ्तार, 3 लोडेड पिस्टल बरामद

रांची पुलिस  को अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसएसपी राकेश रंजन को  मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बुण्डू थाना क्षेत्र के तहत ऐदलहातु NH-33 के किनारे से एक संदिग्ध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधी के पास से तीन लोडेड पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

Continue reading

करमटोली और जेल तालाब घाटों पर तैयारियों का अंतिम चरण, बांटी जायेगी पूजन सामग्री

छठ महापर्व को लेकर राजधानी में तैयारियां अंतिम चरण में है.करमटोली छठ महापर्व एवं सोहराई पूजा समिति की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा

Continue reading

नदी तटों पर हरियाली बढ़ाने का एक्शन प्लान तैयार, 87 किलोमीटर होगा पौधारोपण

Ranchi: वन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में 87 किलोमीटर नदी तटों पर पौधारोपण करने का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2031-32 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्यान्वित की जाने वाली "नदी तट वृक्षारोपण" योजना के तहत नदी तट पर वृक्षारोपण का अग्रिम कार्य के लिए कुल 10 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है.

Continue reading

नेम निष्ठा के साथ नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ, बह रही भक्ति की अविरल धारा

लोक आस्था का महापर्व छठ कल यानी 25 अक्टूबर, शनिवार को नहाय खाय से शुरू होगा. यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है. छठ पूजा के दौरान कई दुर्लभ संयोग और शुभ योग बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी विशेष बनाते हैं.

Continue reading

पूरे झारखंड में फैला है डीएमएफटी फंड घोटालाः बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में उजागर हो रहे डीएमएफटी फंड घोटाले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि मैनें पहले भी कहा था, डीएमएफटी घोटाले में बोकारो सिर्फ एक झांकी है, असल में यह भ्रष्टाचार पूरे झारखंड में फैला हुआ है.

Continue reading

CM हेमंत सोरेन से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और राजस्व मंत्री ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ बलबीर सिंह तथा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मुलाकात की.

Continue reading

कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची के छठ घाटों का लिया जाएजा, दिए निर्देश

Ranchi: कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार राजधानी रांची के छठ घाटों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए. मंत्री ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पूरे राज्य में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

Continue reading

टेंडर घोटाला : ED ने तत्कालीन मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी सहित 8 के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाले में तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल सहित आठ के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दायर किया. आरोपित अभियुक्तों में वीरेंद्र राम को घूस और महंगी गाड़िया देने वाले ठेकेदारों के अलावा वीरेंद्र राम का हिसाब किताब रखने और घूस की रकम वसूलने वाले ठेकेदारों का नाम शामिल है.

Continue reading

संजय सेठ से झारखंड वेटरन संगठन की मुलाकात, सैनिकों के हित में रखी 10 प्रमुख मांगें

शुक्रवार सुबह 8 बजे वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की और झारखंड के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा शहीद परिवारों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा. बैठक में संगठन ने 10 अहम बिंदुओं पर चर्चा की और राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की.

Continue reading

देशभर में 17वां रोजगार मेला आयोजित, रांची में कुल 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

देशभर में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार द्वारा 17वां रोजगार मेला आयोजित किया गया. यह आयोजन देश के 40 विभिन्न स्थानों पर एक साथ किया गया जिसमें कुल 51,000 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए.

Continue reading

झारखंड :  गृह विभाग ने 22 जिलों के आंदोलनकारियों के लिए 6.30 करोड़ आवंटित की

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 22 जिलों के आंदोलनकारियों के लिए 6.30 करोड़ की राशि आवंटित की है. यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किया गया है. विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

तीन समन पर उपस्थित नहीं हुई स्निग्धा सिंह, अब वारंट लेने की तैयारी में ACB

आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले की आरोपी स्निग्धा सिंह ACB के तीसरे समन पर भी उपस्थित नहीं हुई हैं. ACB ने उन्हें इस केस में पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा है. लेकिन वो अभी तक एजेंसी के समक्ष एक बार भी हाजिर नहीं हुई हैं. इसके बाद अब ACB उनके खिलाफ वारंट लेने की तैयारी में है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही