Search

रांची न्यूज़

झारखंड सचिवालय की कार्यप्रणाली में बदलाव, ई-ऑफिस सिस्टम होगा लागू, पुराने नियम होंगे खत्म

झारखंड सरकार ने सचिवालय के कार्य स्वरूप में एक बड़ा बदलाव लाने का फैसला किया है. झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया हस्तक, 2025 को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें सचिवालय के पूरे कार्य स्वरूप में बदलाव किया गया है. यह नया हस्तक 1965 में बिहार के समय बने सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया हस्तक की जगह लेगा. इसमें अप्रसांगिक हुए नियमों को समाप्त किया जाएगा.

Continue reading

झारखंड में शराब घोटाले पर बवाल, बाबूलाल ने CM को पत्र लिख CBI जांच की मांग की

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है.

Continue reading

160 चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र, CM ने कहा- धरती के भगवानों की नियुक्ति हो रही है

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में कुल 160 चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इनमें जेपीएससी द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापक, दंत चिकित्सक, एनएचएम के तहत संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं.

Continue reading

अंजुमन इस्लामिया चुनाव का विवाद सलटा

अंजुमन इस्लामिया चुनाव में विवादों का बादल छंट गया है. इमारत-ए-शरिया के मुफ़्ती अनवर कासमी को सर्वसम्मति से नया चुनाव संयोजक बनाया गया. उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है. महासचिव डॉ तारिक और अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने उन्हें संबंधित नियुक्ति पत्र सौंपा. चुनाव संयोजक को अंजुमन इस्लामिया का बाइलॉज और 2021 में हुए पिछले चुनाव का वोटर लिस्ट भी सौंपा गया.

Continue reading

पर्यटन बस रांची से पाली गांव रवाना, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) को खास बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग मिलकर कई कार्यक्रम कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज रांची समाहरणालय से पर्यटकों की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रातू प्रखंड के पाली गांव के लिए रवाना किया गया. यहां दो दिन तक रूरल इमर्शन एंड कल्चरल सेलिब्रेशन प्रोग्राम के तहत कैंपिंग और ग्रामीण पर्यटन गतिविधियां होंगी.

Continue reading

भैरव सिंह को चुटिया केस में फिलहाल हाईकोर्ट से राहत नहीं

हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को भैरव सिंह की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई के बाद उसने अपनी याचिका वापस ले ली है. भैरव सिंह ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाते हुए जमानत याचिका दायर की थी. लेकिन हाईकोर्ट का रूख देखते हुए उसने अपनी याचिका वापस ले ली.

Continue reading

JTET परीक्षा के बाद जारी करें शिक्षक नियुक्ति का नया विज्ञापन : HC

झारखंड हाईकोर्ट के बुधवार के आदेश के अलोक में राज्य के शिक्षा सचिव गुरूवार को हाईकोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को यह निर्देश दिया है कि JAC के माध्यम से मार्च 2026 तक JTET की परीक्षा ली जाए और JTET की परीक्षा होने और उसके परिणाम आने तक सहायक आचार्य नियुक्ति में बचे हुए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू ना की जाए.

Continue reading

रातू के सिमलिया में मिले तेंदुए के पंजे के निशान और मल! लोगों में दहशत

रांची के रातू प्रखंड के सिमलिया में एक बार फिर बड़े जानवर के पंजे के निशान और मल मिले हैं. इसकी वजह से आसपास के गांवों में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ का हो सकता है. वन विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है और इलाके में कड़ी नजर  रख रही है.

Continue reading

मां कूष्मांडा की उपासना से रोग-शोक होंगे दूर, कुम्हड़ा-मालपुआ इनको प्रिय

शारदीय नवरात्रि इस बार 9 नहीं 10 दिनों का है. इसका कारण अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का दो दिन पड़ना है. यानी इस बार चतुर्थी तिथि आज और कल (25 और 26 सितंबर) को है.

Continue reading

रांची: SSP ने देर रात किया लॉ एंड ऑर्डर का निरीक्षण, दिए निर्देश

Ranchi : 24 सितम्बर की देर रात करीब 1 बजे रांची के एसएसपी राकेश रंजन अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर आए. उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी.

Continue reading

झारखंड IT का खुलासा : गुजरात की पार्टी ने 10-10 हजार में गरीबों से पहचान पत्र लेकर शेल कंपनियां बनायी

गुजरात की आम जनमत पार्टी ने 10-10 हजार रुपये में गरीबों के दस्तावेज लेकर दो दर्जन से अधिक शेल कंपनियां बनायी. राजनीतिक खर्च के नाम पर इन शेल कंपनियों के खाते में 500 करोड़ रुपये चेक से ट्रांसफ़र कर कैश निकाला. इस राजनीतिक दल को देश के 40 हजार युवा प्रोफेशनल ने कुल 1200 करोड़ रुपये का चंदा देकर इनकम टैक्स की चोरी की.

Continue reading

रांचीः सदर अस्पताल में पहली बार जबड़े व जटिल रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने इ डॉ ऋचा शर्मा और सर्जरी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है. इसी क्रम में ऑर्थोपेडिक्स विभाग की टीम ने भी जटिल रीढ़ की हड्डी की सर्जरी में सफलता पाई.

Continue reading

रिम्स में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह: डिजिटल तकनीक से मरीज सुरक्षा पर जोर

रिम्स, रांची के फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा 17 से 23 सितंबर 2025 तक 5वां राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह आयोजित किया गया. इस वर्ष का थीम आपकी सुरक्षा, अब सिर्फ एक क्लिक दूर: रिपोर्ट करें PvPI को रहा, जो मरीज सुरक्षा सुनिश्चित करने में डिजिटल तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है.

Continue reading

झारखंड ने जीता पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन किया. तीन दिवसीय प्रतियोगिता (22 से 24 सितंबर) में झारखंड 172 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना.

Continue reading

झारखंड में खनिज बिक्री करने वालों की संख्या है 16,313, इसमें 10,808 लोग बेचते हैं कोयला

झारखंड की खनिज की बिक्री करने वाले डीलरों की कुल संख्या 16,313 है. डीलर के लिए खान विभाग को 18,949 आवेदन मिले थे. इसमें से 16,313 को ही स्वीकृति दी गई. 2072 आवेदनों पर आपत्ति जताई गई. 293 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए. कुल डीलरों में से 10,808 डीलर कोयला की बिक्री करते हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही