सीएम से टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों ने सीएम को टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा हाइड्रोजन इंजन एवं इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी दी. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से संबंधित कार्य योजना एवं अद्यतन गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया.
Continue reading






