Search

रांची न्यूज़

सोनू इमरोज हत्याकांड व डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शमशेर ने किया सरेंडर

हिंदपीढ़ी में डबल मर्डर, अपराधी सोनू इमरोज हत्याकांड समेत कई मामले में शामिल अपराधी ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है. पुलिस के दवाब से परेशान होकर अपराधी शमशेर आलम ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया.

Continue reading

ADR के सह संस्थापक प्रोफेसर जगदीप छोकर का निधन

देश में राजनीतिक और चुनावी सुधारों के अग्रदूत तथा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के सह-संस्थापक प्रोफेसर जगदीप छोकर का आज सुबह निधन हो गया. राजनीति से भ्रष्टाचार और अपराध को समाप्त करने के उद्देश्य से ADR जैसी संस्था की नींव रखने वाले प्रो. छोकर का यूं अचानक जाना देश के लिए गहरा आघात जैसा है.

Continue reading

रजिस्ट्रेशन फेल होने से 17 बसें बंद, निगम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे चालक व कर्मी

रांची नगर निगम की 17 बसें रजिस्ट्रेशन फेल होने के कारण बीते 27 जुलाई से खड़ी है, जिसका असर बस स्टाफ पर पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर आज 17 बसों के चालक व अन्य कर्मचारी सड़क पर उतरे और नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे हैं.

Continue reading

JSSC-CGL पेपर लीक : तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली बेल

वर्ष 2024 में हुई JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक केस के आरोपियों IRB के जवाब रॉबिन, कवि राज और राम निवास राय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है.

Continue reading

झारखंड के कई युवकों का आतंकी कनेक्शन, किसी ने आत्मघाती ड्रोन डिजाइन किया, तो कोई बना रहा था बम

झारखंड आतंकी संगठनों का नया गढ़ बनता जा रहा है. हाल के वर्षों में, राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि आंतकी संगठनों के लिए रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद और गिरिडीह जैसे जिले न केवल गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं, बल्कि यहां वे अपनी अगली साजिशों की भी योजना तैयार कर रहे हैं. आतंकी संगठनों में इंडियन मुजाहिद्दीन, स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया, लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट, इस्लामिक स्टेट, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश और हिज्ब उत-तहरीर शामिल हैं

Continue reading

रांची के खेलगांव में स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार लड़की की मौत

राजधानी रांची के खेलगांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार लड़की की मौत हो गई. यह घटना एक सरला बिरला स्कूल बस और स्कूटी के बीच टक्कर होने से हुई.

Continue reading

भाजपा के पूर्व MLA भानु प्रताप शाही के ख़िलाफ़ ईडी ने 10 साल में सिर्फ 15 गवाह पेश किये

Ranchi:  भाजपा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 10 साल में सिर्फ 15 गवाह पेश किये हैं. कोर्ट में पेश किये गये गवाहों की संख्या ईडी के गवाहों की कुल संख्या का 50 प्रतिशत है. अगर मनी लांड्रिंग के इस मामले में ट्रायल की यही स्थिति रही तो फैसला होने में 40-45 साल लगने के आसार है.

Continue reading

नगर पालिका चुनाव : रांची में तैयारी की समीक्षा बैठक

नगरपालिका (आम) चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर आज रांची जिला प्रशासन ने एक अहम बैठक की. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, कई अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

Continue reading

भगवान अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते है : चैतन्य मीरा

अग्रेसन भवन में श्रीमद् भागवत कथा पांचवें  दिन भी जारी है. यह कार्यक्रम मारवाड़ी महिला मंच द्वारा किया है. कथा व्यास गुरु मां चैतन्य मीरा है, जो श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया. इस दौरान श्रद्धालुओ को पूतना वध की कथा सुनाया, कहा प्रभु श्रीकृष्ण ने मातृत्व सुख देने वाली पूतना को भी अपने चरणों में स्थान दिया. जो भी क्षण भर भी भगवान को अपना मान लेता है, प्रभु उसका साथ कभी नहीं छोड़ते.

Continue reading

बिजली अलर्ट : रांची के कई इलाकों में 13 सितंबर को 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी

रांची-हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में मरम्मत का काम होने वाला है. इस कारण शनिवार, 13 सितंबर 2025 को रांची शहर और आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी.

Continue reading

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 218वां उर्स शुरू

: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह डोरंडा में गुरूवार को 218वें उर्स मुबारक का आगाज हो गया. सदर अयूब गद्दी के घर से निकली पहली चादर दरगाह में बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ पेश की गई. चादर पेशी के मौके पर भारी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी और दरगाह परिसर हजरत रिसालदार शाह बाबा की जय के नारों से गूंज उठा.

Continue reading

खेलो झारखंड व राष्ट्रीय स्कूली खेल की तैयारी तेज

झारखंड में खेलों का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. राज्य में जल्द ही खेलो झारखंड और 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसकी तैयारी को लेकर आज रांची स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने की.

Continue reading

नगर निगम ने 'स्वच्छता ही सेवा 2025' अभियान की तैयारियों को लेकर की बैठक

रांची नगर निगम ने 'स्वच्छता ही सेवा 2025' अभियान की तैयारियों को लेकर  बैठक की. यह बैठक आज नगर निगम कार्यालय में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें अभियान को पूरी तरह सफल बनाने पर चर्चा की गई.

Continue reading

हाईकोर्ट में सभी DC ने दिया शपथपत्र

झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश के आलोक में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों ने महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अन्य अपराध रोकने के लिए गए कार्यों से संबंधित शपथपत्र दाखिल कर दिया है.

Continue reading

रिसालदार शाह बाबा का 218वां उर्स शुरू, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

रांची में आज से रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स मुबारक शुरू हो गया. पहले दिन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा दरगाह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही