Search

रांची न्यूज़

अबुआ सरकार में हो रही आदिवासियों की हत्या व जमीन की लूटः बाबूलाल

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के खिलाफ तेवर तल्ख कर लिए हैं. कहा कि स्वर्गीय सूर्या हांसदा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता थे. चार बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़े. उनके ऊपर दर्ज मुकदमों से वे बरी होते जा रहे थे. 300 से अधिक गरीब बेसहारा बच्चों को पढ़ाते थे, उनके आवास  में भोजन की व्यवस्था करते थे.

Continue reading

दुर्गा पूजा 2025: रांची में प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

दुर्गा पूजा करीब है और इसको देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पूजा पंडालों की तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को शहर के कई बड़े पंडालों का निरीक्षण किया.

Continue reading

रिम्स की GB बैठक 13 को- 3500 पदों पर भर्ती व नई इमरजेंसी बनाने पर होगी चर्चा

रिम्स (RIMS) की शासी परिषद की बैठक अब 13 सितंबर सुबह 10:30 बजे होगी. हाईकोर्ट ने कहा था कि यह बैठक 8 से 14 सितंबर के बीच होनी चाहिए. कोर्ट ने इसके लिए रिटायर्ड जस्टिस अमरेश्वर सहाय को ऑब्जर्वर बनाया है.

Continue reading

झारखंड विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो बेंगलुरु में 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में होंगे शामिल

Ranchi: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए. वे वहां 11 से 13 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए), इंडिया रीजन कॉन्फ़्रेन्स में हिस्सा लेंगे.

Continue reading

सीएम ने अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- जारी रहेगा नियुक्तियों का सिलसिला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड को मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इस कड़ी में नियुक्तियों के साथ-साथ सभी सेक्टरों में लगातार कार्य हो रहे हैं.

Continue reading

मौसम अलर्ट : 14 सितंबर तक बारिश व वज्रपात की संभावना

झारखंड में 14 तक बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. मौसम केंद्र ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.

Continue reading

हाईकोर्ट ने शिक्षकों के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर पर मांगा जवाब

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को शिक्षकों के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. शिक्षकों के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर में अनियमितता की बात कहते हुए फणिन्द्र मंडल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Continue reading

झारखंड : मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध, चेक करें अपना नाम

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने वर्ष 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण के बाद तैयार मतदाता सूची को आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया है.

Continue reading

अपनी कुर्सी बचाने के लिए सूर्या हांसदा के नाम पर राजनीति कर रहे बाबूलालः कांग्रेस

Ranchi: भाजपा के आक्रोश मार्च पर प्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष को घेरा है. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि अब अपराधियों के हौसले बुलंद करने के लिए भाजपा सड़क पर उतर आई है, भाजपा के लिए राज्य की जनता की सुरक्षा से ज़्यादा एक अपराधी की सुरक्षा की चिंता है.

Continue reading

सीएम ने कर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- शिक्षा व रोजगार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है

झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए आईटी सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

Continue reading

झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi: राज्य के रांची सहित 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सराईकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम से अगले एक से तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई गई है.

Continue reading

गांवों में शिक्षा व जानकारी की नई पहल: पंचायत ज्ञान केंद्र खोलेगी सरकार

Ranchi: झारखंड सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जानकारी के स्तर को बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल करने जा रही है. राज्य के 999 पंचायतों में लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

Continue reading

गजवा-ए-हिंद के लिए टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था आतंकी अशहर व उसका सहयोगी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए रांची समेत अन्य राज्यों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि यह मॉड्यूल भारत में खिलाफत-शैली का समूह बनाना और गजवा-ए-हिंद जैसे जिहाद को अंजाम देना चाहता था. इसके लिए वो टारगेट हत्या को अंजाम देने की योजना बना रहा था.

Continue reading

कोयला माइनिंग का काम छीन लेते हैं और पेमेंट भी रोकवा देते हैं मांडू विधायक तिवारी महतो

Ranchi : झारखंड में कोयला का दोहन हो रहा है. थाना के बगल में ही कोयला चलता है- विधायक तिवारी महतो (विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद विधानसभा में बोलते हुए). मांडू क्षेत्र में विधायक के इस बयान की चर्चा खूब हुई थी. अब यह खबर है कि विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम दूसरे ट्रांसपोर्टरों से छीन लेते हैं. इतना ही नहीं पहले से काम करने वाले ट्रांसपोर्टर का पेमेंट भी रोकवा देते हैं.

Continue reading

रांची में CISCE राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

राजधानी में तीन दिवसीय CISCE राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता का आयोजन फादर फुलदेव सोरेन के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें रांची समेत देशभर के ICSE स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. तीन आयु वर्ग (अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19) के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही