कौन है वो IPS, 11 महीने में जिसने गुमला को बना दिया नक्सलमुक्त
Ranchi: झारखंड के गुमला जिला में इन दिनों एक युवा आईपीएस अधिकारी की खूब चर्चा हो रही है. नाम है हारिस बिन जमा. 2017 बैच के इस आईपीएस अधिकारी को करीब 11 महीने पहले गुमला जिले की कमान सौंपी गई थी. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर जिले में लगातार अभियान चलाया. उनकी रणनीति सिर्फ एनकाउंटर तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास कायम करने, खुफिया नेटवर्क मजबूत करने और नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया.
Continue reading


