Search

रांची न्यूज़

झारखंड के सौर ऊर्जा उत्पादन में 27% की बढ़ोतरी, 22.54 मिलियन यूनिट पहुंचा कुल उत्पादन

झारखंड में सौर ऊर्जा के वार्षिक उत्पादन में 27.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य का कुल सौर ऊर्जा उत्पादन 17.64 मिलियन यूनिट (एमयू) था, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 22.54 एमयू तक पहुंच गया है. सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता में लगातार हो रहे विस्तार और ग्रिड कनेक्टिविटी में सुधार के चलते उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

Continue reading

Ranchi News : कृषि मंत्री ने बेड़ो में बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो प्रखंड में मंगलवार को विकास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया.

Continue reading

Ranchi News : हथियार के साथ 4 युवक गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएसए निर्मित 9 एमएम का ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं.

Continue reading

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में नए सुविधाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के निगमित मुख्यालय के कार्यपालक निदेशक एसएस राजू ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

Continue reading

झारखंड को निवेश का नया केंद्र बनाने की तैयारी,CM से मिले CII प्रतिनिधि

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे.

Continue reading

Education News : RTE के तहत 25% सीटों पर ऑनलाइन लॉटरी, 117 निजी स्कूलों में 641 बच्चों का चयन

नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन हुआ.

Continue reading

Ranchi News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 14 बाइक के साथ 7 आरोपी अरेस्ट

Ranchi: रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 14 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर रामपुर की ओर जा रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ा.

Continue reading

Ranchi News : कोलियरी मजदूरों की समस्याओं व संगठन विस्तार पर अहम बैठक

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से मंगलवार को बीसीसीएल और ईसीएल कंपनी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन की स्थिति, कोलियरी मजदूरों की समस्याओं और प्रबंधन और मजदूरों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

Continue reading

Political News : झारखंड में वोटर लिस्ट से नाम काटने की हो सकती है साजिश- सुप्रियो भट्टाचार्य

हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा.

Continue reading

सीएम की विदेश यात्रा पर बीजेपी का हमला, सरकार से मांगा निवेश का हिसाब

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर आज बीजेपी ने सरकार पर हमला बोला है, बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े निवेश और विकास के दावे किए थे, लेकिन अब तक जनता को उसका कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहा है.

Continue reading

केवल लंबित आपराधिक मामले के आधार पर पासपोर्ट के नवीकरण से इनकार करना उचित नहीं- HC

झारखंड हाईकोर्ट ने डॉक्टर प्रकाश सिंह की पासपोर्ट नवीकरण से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केवल लंबित आपराधिक मामले के आधार पर पासपोर्ट रोकना उचित नहीं है. पासपोर्ट के नवीनीकरण या पुनः निर्गमन (renewed /re-issued)  से इनकार नहीं किया जा सकता, विशेषकर तब जब आरोप मेडिकल नेग्लिजेंस से जुड़े हों और आरोपी के फरार होने की आशंका न हो.

Continue reading

देशभर में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, केमिस्टों का देशव्यापी बंद

Ranchi: देशभर के केमिस्ट और दवा विक्रेता 20 मई को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद पर रहेंगे. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर होने वाले इस बंद में देश के 12.40 लाख से अधिक दवा कारोबारी शामिल होंगे. इसका असर झारखंड समेत रांची की दवा दुकानों पर भी देखने को मिल सकता है.

Continue reading

AI से अपग्रेड होगी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, गूगल के साथ बड़ा समझौता

झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तकनीक को बढ़ावा देने के लिए गूगल LLC के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) करने का फैसला लिया है.

Continue reading

Ranchi News : सरकारी स्कूलों में समर कैंप की शुरुआत, बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, के तत्वावधान में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 के पहले दिन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली. गांव से लेकर शहर तक और कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Continue reading

राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद 15 हजार दिये बिना फार्मेसी काउंसिल में हुआ रजिस्ट्रेशन

Ranchi: राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद बगैर पैसा दिये फार्मेसी काउंसिल में दो लोगों को रजिस्ट्रेशन संभव हुआ. बगैर पैसा दिये जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, उनका नाम विक्रम राणा और मनीष कुमार बताया जाता है.फार्मेसी डिग्री धारी दोनों युवक 18 मई को अपना रजिस्ट्रेशन कराने फार्मेसी काउंसिल पहुंचे थे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//