Search

बिहार न्यूज़

भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में पदभार ग्रहण किया

एयरपोर्ट पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े मौजूद थे. यहां से उन्हें सीधे भाजपा मुख्यालय ले जाया गया. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का स्वागत भारत माता की जय... के नारे के साथ किया.

Continue reading

मुजफ्परपुर : पिता ने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की जान बची

बिहार के मुजफ्परपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की. पिता सहित तीन बेटियों की फांसी लगने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान अमरनाथ राम (40 वर्षीय), राधा कुमारी (11 वर्षीय), राधिका (9 वर्षीय) और शिवानी (7 वर्षीय) के रूप में हुई है.  घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है.  लेकिन अमरनाथ के दो बेटों शिवम कुमार ( 6 वर्षीय) और चंदन (4 वर्षीय) की जान बच गई.

Continue reading

सुपौल: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पसरा मातम

बिहार के सुपौल में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है. सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

वैशाली: शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को मारी गोली, घायल

वैशाली के हाजीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को गोली मार दी. मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र की है.

Continue reading

जमुई : परिवार को बंधक बना ज्वेलरी शॉप से 40 लाख की लूट, पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराजगी

बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए. आये दिन किसी ना किसी जिले से लूट, हत्या, चोरी व अन्य अपराधिक वारदाते सामने आती रहती हैं. ताजा मामला जमुई का है. यहां सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया बाजार में  देर रात अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉर्प में लूट की घटना को अंजाम दिया. हथियारबंद अपराधियों ने दुकान मालिक और उनके परिवार को बंधक बनाकर करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली और मौके से फरार हो गए.

Continue reading

BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पिता को दी श्रद्धांजलि, महावीर मंदिर में पूजा की

बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को नमन किया. मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व हमेशा कार्यकर्ताओं को न केवल काम करने और सीखने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर मार्गदर्शन भी प्रदान करता है.

Continue reading

नवादा में फेरीवाले की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. कुछ लोगों ने परिवार पालने के लिए  गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Continue reading

मुजफ्फरपुर: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 17 लाख

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी लूट की खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 17 लाख रुपये लूट लिए.

Continue reading

मुंगेर : शादी के नौ दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार, जांच में जुटी पुलिस

जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादी के केवल नौ दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जेवरात लेकर ससुराल से फरार हो गई. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.

Continue reading

राजद ने क्यों कहा - 10 हजार वापस लेने के लिए लिखे जा रहे Love Letter

बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने हार के सदमे से बाहर निकलकर नीतीश सरकार पर हमले तेज कर दिये हैं. पार्टी ने आज सरकार पर सवाल उठाते हुए एक दस्तावेज जारी किया है.

Continue reading

बिहार में कोहरे का कहर: 5 गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल

जिले में इन दिनों घना कोहरा सड़क हादसों की बड़ी वजह बनता जा रहा है. खासकर सुबह और देर रात फोरलेन और हाईवे पर दृश्यता बेहद कम हो जा रही है.

Continue reading

बांका इंटरसिटी के फर्स्ट एसी बोगी में चूहों का आतंक, RJD नेता ने रेलवे की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

ट्रेन यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर एक बार फिर रेलवे प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है. बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी कोच के अंदर चूहों के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो हाल ही में भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुए पीरपैंती के पूर्व विधायक ललन पासवान ने शेयर किया है. वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों की परेशानियों को लेकर सियासत तेज हो गई है.

Continue reading

बिहार में हार के बाद तेज प्रताप का नया दांव, बंगाल और यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान

तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने की तैयारी में जुट गये हैं. उन्होंने कहा है कि अब उनकी पार्टी  सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.

Continue reading

पटना : लड़की के चक्कर में दोस्तों ने किशोर को पीट-पीटकर मार डाला

पटना में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है. यहां चौक थाना क्षेत्र स्थित कचौड़ी गली के नारायणी कन्या विद्यालय के पास लड़की को लेकर दोस्तों ने एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. किशोर की पहचान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी धनखेती निवासी अमर कुमार (17 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

Continue reading

बिहार : RLM में बढ़ी खींचतान, विधायक रामेश्वर महतो ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ खोला मोर्चा

बिहार की राष्ट्रीय लोकमत पार्टी (RLM) में आपसी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के करीबी विधायक रामेश्वर महतो ने उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व और नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही