बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, जिला कल्याण पदाधिकारी व नाजिर रिश्वत लेते गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में टीम ने बेगूसराय में जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और उनके नाजिर जिवेन्द्र कुमार सिंह को 1800 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी समाहरणालय स्थित जिला कल्याण कार्यालय से की गई. इस कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
Continue reading