चाईबासा: नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से कोबरा बटालियन के जवान की मौत
Ranchi : चाईबासा जिले में नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के नूरधा जंगली क्षेत्र में अभियान के दौरान 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप कुमार को जहरीला सांप ने काट लिया. जिसके बाद जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई.
Continue reading
