Search

देश-विदेश

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट चिंतित, केंद्र-दिल्ली सरकार को  दिशा निर्देश जारी

श्री वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ कॉक्रोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. उनका वजन 8.9 किलो तक गिर गया है.

Continue reading

पुरी : बारिश के बीच भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ, लाखों भक्तों ने पहांडी रस्म का अवलोकन किया

ओडिशा के पुरी में आज गुरुवार को बारिश के बीच भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ. इससे पूर्व लाखों भक्तों ने पहांडी रस्म का अवलोकन किया.  इस रस्म में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को 12वीं सदी के पुरी मंदिर से रथों तक ले जाया जाता है.

Continue reading

मानसून सत्र :  परिसीमन बिल का विरोध करेगी, चंदा चोरी, पेपर लीक का मुद्दा  उठायेगी  कांग्रेस

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में परिसीमन बिल का विरोध किया जायेगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गलत तरीके से दो तिहाई बहुमत जुटाने में लगी है.

Continue reading

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा

CPP चेयरपर्सन  सोनिया गांधी जी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय दल की रणनीतिक बैठक हुई.  बैठक में अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे.

Continue reading

पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी के तेवर तल्ख, एक्स पर पोस्ट किया, 17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने कल देहरादून जायेंगे. बता दें कि देश में विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर राहुल गांधी के तेवर तल्ख हैं.  उन्होंने आज गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, 17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूं.

Continue reading

E20 पेट्रोल से इंजन खराब, कंज्यूमर कोर्ट का कंपनी को आदेश, एक लाख मुआवजा और नयी कार दें

देश में E20 पेट्रोल को लेकर जारी नफा नुकसान की बहस के बीच एक अहम खबर आयी है. E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहन के इंजन में खराबी आने की बात रायपुर (छत्तीसगढ़) जिले के कंज्यूमर कोर्ट ने मानी है. दरअसल रायपुर के डॉक्टर प्रेमराज  ने जून 2024 में एक महंगी कार खरीदी थी, जो बार-बार बंद हो रही थी.

Continue reading

अमेरिकी हमलों से तेहरान दहला,एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन साइट्स धुआं धुआं, जेडी वेंस इजरायल पर बरसे

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी कि अलस्सुबह लगभग साढ़े तीन बजे (भारतीय समय) उसने ईरान के ग्रेटर टुंब द्वीप पर तटीय रक्षा प्रणाली और क्रूज मिसाइल भंडारण ठिकानों पर बम बरसाये. 90 मिनट में पूरा इलाका धुआं  धुआं  हो गया.

Continue reading

झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों में मानसून मेहरबान, भारी वर्षा की चेतावनी

देश के कई राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. हालांकि कुछ जगहों पर मानसून की गति घीमी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) हर दिन मानसून की गतिविधियों की जानकारी दे रहा है, इस क्रम में आज भी अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है

Continue reading

CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम को लेकर छात्रों की निराशा पर SC ने चिंता जताई

सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में तकनीकी खामियां और मूल्यांकन से जुड़े विवाद पर चिंता जताते हुए  चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने आज बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मदद मांगी. दरअसल सुप्रीम कोर्ट एक PIL पर सुनवाई कर रहा था.

Continue reading

सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे प्रकाश राज, स्वरा भास्कर व सिंगर काका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे प्रदर्शन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को कई कलाकारों का समर्थन मिला.

Continue reading

सोनम वांगचुक की जान जा सकती है, भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, जबरन खाना खिलाने की गुहार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 दिन से जारी शिक्षाविद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है. सामाजिक कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी ने याचिका दायर की है. अपनी याचिका में उन्होंने गुहार लगाई है कि अगर श्री वांगचुक की भूख हड़ताल आगे जारी रहती है तो दो दिन में उनकी मौत हो सकती है.

Continue reading

महाराष्ट्र की राजनीति ने करवट बदली, शरद पवार की एनसीपी डिलिमिटेशन बिल पर मोदी सरकार के साथ

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के एक फेसले से पूरा विपक्ष सकते में है. खबर है कि यदि मोदी सरकार मानसून सत्र  में 131वां संविधान (संशोधन) विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) लाती है तो एनसीपी उसका समर्थन करेगी. श्री पवार का  फैसला राजनीतिक गलियारों में अति महत्वपूर्ण करार दिया जा रहा है. यह इसलिए क्योंकि एनसीपी (एसपी) विपक्षी खेमे से जुड़ी प्रमुख पार्टियों में शामिल है.

Continue reading

IPS अमिताभ ठाकुर ने किया राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस रहे अमिताभ ठाकुर ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीइओ पद के लिए पहला आवेदन किया है. ट्रस्ट के मिले चंदे का घोटाला होने की खबरों के बाद वहां सीइओ पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. ताकि राम मंदिर ट्रस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो.

Continue reading

फीफा वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में स्पेन से हारा फ्रांस, गुस्साए समर्थकों ने पेरिस की सड़कों पर आगजनी की

अहम बात यह कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिलिट्री परेड के दौरान लोगों से शांति की अपील की थी,लेकिन फ्रांस का वर्ल्ड कप से बाहर होना लोगों को पचा नहीं. लोगों का गुस्सा बढ़ गया. वे सड़कों पर उतर आये और हंगामा शुरू कर दिया. शहर में आगजनी शुरू हो गयी.

Continue reading

अमेरिकी विधेयक में संशोधन, रूसी तेल खरीद पर 500 नहीं,अब 100 फीसदी टैरिफ, भारत-चीन को राहत

खबर है कि US सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक में संशोधन किया है. जानकारी सामने आयी है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने मंगलवार को एक कानूनी बिल पेश किया. इसमें रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर पूर्व के मसौदे के अनुसार प्रस्तावित अधिकतम 500फीसदी टैरिफ को घटाकर 100 फीसदी किया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही