Search

देश-विदेश

गडकरी ने कहा, E20 पेट्रोल नहीं खरीदना चाहते, तो XP10 खरीदें, कीमत 170 रुपये लीटर, चार इंफ्लुएंसर के खिलाफ FIR

चार इंफ्लुएंसर के खिलाफ नागपुर साइबर पुलिस में केस दर्ज किया गया है. आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने नितिन गडकरी को बदनाम करने की कोशिश की है. इनमें    बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, देसी ब्वॉयज NCR, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे का नाम शामिल हैं,

Continue reading

देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने से रात भर होता रहा हंगामा

गोदियाल ने कहा, वहां कोई सरकारी गतिविधि नजर नहीं आयी. आरोप लगाया कि प्रशासन ने यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया है. सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबरा गयी है.कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि 17 जुलाई को ही आयोजित किया जायेगा. इसका आयोजन अब देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में होगा.

Continue reading

पी चिदंबरम ने किया दावा, परिसीमन बिल पास कराने के लिए भाजपा NCP -SP और  डीएमके को रिझा रही है

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. खबर है कि केंद्र की मोदी सरकार मॉनसून सत्र में 131वां संविधान (संशोधन) विधेयक दोबारा लाने की तैयारी कर रही है. इस कारण विपक्षी दलों में हलचल मची हुई है.

Continue reading

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी फिर शुरू, भारी संख्या में युद्धपोत, युद्धक विमान तैनात

अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी शुरू कर दी है.  यूएस सेंट्रल कमांड ने आज बुधवार, 15 जुलाई को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.अमेरिकी नौ सेना द्वारा  हॉर्मुज में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी लगा दिये जाने के कारण अब ईरानी जहाज हॉर्मुज पार नहीं कर पायेंगे.

Continue reading

भोजशाला विवाद : CJI का एमपी सरकार को निर्देश, व्यवस्था करें...मुस्लिम पक्ष नमाज अदा कर सके

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे केवल अंतरिम व्यवस्था करार दिया, स्पष्ट किया कि इसे किसी भी पक्ष के अधिकारों या दावों पर अंतिम फैसला नहीं माना जायेगा. कोर्ट के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य मुकदमे के अंतिम निपटारे तक शांति और सौहार्द कायम रखना है.

Continue reading

बांग्लादेश में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन, 54 रोहिंग्या लोगों की मौत, 10 लाख लोग बेघर हुए

बांग्लादेश में आयी विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 रोहिंग्या लोगों की मौत हो जाने की खबर है.जानकारी के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन का सर्वाधिक असर तटीय ज़िले कॉक्स बाज़ार पर पड़ा है. पिछले सप्ताह मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण भारी तबाही मची है.

Continue reading

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने वक्फ संपत्तियों में अरबों की हेराफेरी किये जाने का आरोप लगाया, योगी को पत्र लिखा

राम मंदिर चंदा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अन्य कई बड़े मंदिरों से भी चंदे में हेराफेरी किये जाने की खबरें आ रही हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों में घपलेबाजी किये जाने का आरोप लगा है. बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड के कामकाज को संदिग्ध करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

Continue reading

TET पेपर लीक मामला, राहुल का फडणवीस सरकार पर हल्लाबोल, 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों से मिलेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर हल्ला बोला. उन्होंने एक्स पर लिखा  महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हो गयी. इस कारण 6 लाख अभ्यर्थी अधर में लटक गये. राहुल गांधी ने लिखा,  दो सप्ताह बीत गये हैं. अब तक नयी तारीख(परीक्षा कराने) का कोई अता-पता नहीं.

Continue reading

दिल्ली दंगा : आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपी दोषी करार

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने साल 2020  में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है. इन सभी को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी माना है. फैसला सुनाये जाने के बाद ताहिर हुसैन रोने लगा.खुद को बेकसूर बताया.

Continue reading

रथ यात्रा : पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, ईस्ट कोस्ट रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इससे पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के श्रद्धालु आसानी से पुरी पहुंच सकेंगे. रेलवे के अनुसार, जगदलपुर, रायगड़ा, संबलपुर और शालीमार जैसे प्रमुख शहरों से पुरी के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि रथ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभाला जा सके.

Continue reading

पाकिस्तान सीमा के पास के मस्जिद, मदरसे, दरगाह हटेंगे, राजस्थान हाईकोर्ट का स्टे से इनकार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर (अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में)  मौजूद मस्जिद, मदरसे और दरगाह हटाये जायेंगे. राजस्थान सरकार इन्हें हटाने का नोटिस जारी किया है. खबरों के अनुसार राजस्थान की भाजपा सरकार का फैसला मुसलिम समुदाय को रास नहीं आया

Continue reading

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत, छह घायल

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के बयान के बाद ईरानी मीडिया ने बंदर अब्बास, किश, केश्म और अबू मूसा द्वीप पर विस्फोट होने की खबर दी है.अहम खबर यह है किडोनाल्ड ट्रंप ने हमलों से पहले एक रेडियो इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका ईरान पर जोरदार हमला करेगा.  यह भी ऐलान किया ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नौसैनिक घेराबंदी मंगलवार शाम अमेरिकी समय के अनुसार लागू कर दी जायेगी.

Continue reading

देश की शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त है, यह बेईमान वसूली तंत्र में तब्दील हो गयी है : राहुल गांधी

उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद जवाबदेही तय करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं.  राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर मीडिया में भी सन्नाटा है.

Continue reading

SC की टिप्पणी, नाम की स्पेलिंग में गलती से किसी को विदेशी घोषित नहीं कर सकते, 27 लोगों को राहत

किसी शख्स के नाम की स्पेलिंग में मामूली गलती या सरकारी रिकॉर्ड में टाइपिंग की त्रुटि की वजह से किसी को विदेशी घोषित नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को यह टिप्पणी की.  नागरिकता के मुद्दे को संवेदनशील मुद्दा करार देते हुए कहा कि इसका फैसला महज तकनीकी खामियों के आधार पर नहीं किया जा सकता.

Continue reading

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SC का केंद्र, यूपी सरकार मंदिर ट्रस्ट को नोटिस, SIT से जांच रिपोर्ट मांगी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में  बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि विभिन्न याचिकाओं  पर सुनवाई करने के क्रम में आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही