Search

देश-विदेश

विदेशों  में अलग-अलग तिथियों पर रथयात्रा, पुरी के गजपति महाराज नाराज, ISKCON को पत्र लिखा

श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति की पिछली आपत्तियों पर ISKCON ने तर्क दिया था कि हर देश में जलवायु परिस्थितियों, सरकारी नियमों और स्थानीय सांस्कृतिक कारक महत्वपूर्ण होते हैं, इस कारण शास्त्रों में दी गयी तिथियों पर रथयात्रा आयोजित करना हमेशा संभव नहीं  है.

Continue reading

भाजपा-आरएसएस के लिए धर्म सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने का जरिया :  कांग्रेस

पूजा स्थलों पर चोरी की बढ़ती घटनाएं एक खास पैटर्न की ओर इशारा करती हैं. यह पैटर्न यह है कि भाजपा और आरएसएस के लिए धर्म सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने और खुद को व अपने लोगों को अमीर बनाने का एक ज़रिया है.

Continue reading

धनबाद में अवैध कोयला खनन : अमित शाह का CISF को जीरो कोल लीकेज प्लान लागू करने का निर्देश

गृह मंत्री ने धनबाद क्षेत्र में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को एमएमडीआर एक्ट के तहत मिले अधिकारों का पूरी सख्ती और समन्वय के साथ उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उद्योगों और उपभोक्ताओं तक केवल वैध तरीके से खनन किया गया कोयला ही पहुंचे.

Continue reading

OPEC+ देश अगस्त से  फिर 1,88,000 बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन बढ़ायेंगे, ब्रेंट क्रूड 71.88 डॉलर प्रति बैरल

अहम बात यह है कि लगातार तीसरे माह  OPEC+ ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले से दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है. बता दें कि  OPEC+दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों का ग्रुप है.

Continue reading

श्री सर्वेश्वरी समूह सोगड़ा आश्रम की नई पहल : जशपुर में पहली बार शुरू हुई पिपरमिंट की खेती

श्री सर्वेश्वरी समूह सोगड़ा आश्रम ने किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक और लाभकारी खेती से जोड़ने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है. आश्रम की पहल पर जशपुर जिले में पहली बार पिपरमिंट की व्यावसायिक खेती शुरू की गई है.

Continue reading

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई पानी पानी, 16 ट्रेनें रद्द, मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर लैंडस्लाइड

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई पानी पानी हो गयी है. जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारी बारिश का असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा है. मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर कई जगह लैंडस्लाइड होने की खबर है. इस कारण रेलवे ट्रैक और एक्सप्रेस-वे पर आवागमन में व्यवधान आया है.

Continue reading

भागवत राम मंदिर चंदा चोरी मामले में होसबाले की बात से सहमत, बोले, दोषियों को कड़ी सजा मिले

होसबाले ने इस बात पर बल दिया कि हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटन का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.

Continue reading

संसद सत्र 20 जुलाई से, जयराम रमेश ने कहा, 130वां संविधान संशोधन बिल लाने की कोशिश का हम विरोध करेंगे

इस बिल का ज़्यादातर विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था.  इसमें कहा गया है कि अगर कोई मंत्री किसी ऐसे आपराधिक मामले में लगातार 30 दिनों तक जेल में रहता है जिसमें पांच साल से ज़्यादा की सज़ा हो सकती है, तो 31वें दिन उसे पद से हटा दिया जाएगा.

Continue reading

अयोध्या चंदा चोरी प्रकरण : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को

बैठक में राम मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त चढ़ावे में हुए गबन की जांच कर रही तीन सदस्यीय एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट ट्रस्ट के समक्ष रखी जायेगी. सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं से ट्रस्टियों को अवगत कराया जायेगा.

Continue reading

CEC  ज्ञानेश कुमार ने ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना की, कहा, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे हुए

भारत के  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथओंकारेश्वर का दौरा किया. CEC कुमार यहां शयन आरती में शामिल हुए. उन्होंने कहा, मुझे और मेरी पत्नी अनुराधा को आज श्री ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन का सौभाग्य मिला.

Continue reading

देश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई नहीं रहीं

देश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का निधन हो जाने की खबर है. तीजन बाई का पिछले कई दिनों से रायपुर AIIMS में इलाज चल रहा था.

Continue reading

राजस्थान में बोले पीएम मोदी, दुनिया ऊर्जा संकट से जूझी, पर भारत ने सही रणनीति से हालात संभाले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बलोतरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को कई नई योजनाओं की सौगात दी और जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार केवल परियोजनाओं का शिलान्यास नहीं करती, बल्कि उन्हें समय पर पूरा भी कराती है.

Continue reading

सीमा पार बैठे आतंकियों पर केंद्र सरकार की सख्ती, 23 पाकिस्तानियों को किया आतंकवादी घोषित

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त कर दिया है. पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सक्रिय 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (UAPA) के तहत आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया गया है. गृह मंत्रालय ने शनिवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है.

Continue reading

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया. हालांकि जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने साफ कहा है कि मेघालय हाईकोर्ट का जमानत देने वाला आदेश पहली नजर में सही नहीं लगता और इस पर चिंता जाहिर की. लेकिन उस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

Continue reading

पाकिस्तान में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 40 की मौत, 8 घायल

पाकिस्तान में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान सीमा के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही