Search

देश-विदेश

दिल्ली में झारखंड का नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 8 से, निवेश व विजन-2050 पर रहेगा फोकस

झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्य 'विजन-2050' को गति देने के उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन करने जा रही है. सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है.

Continue reading

ISRO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने बताया फर्जी

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल पर मिली इस धमकी के बाद देश की जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई. धमकी की सूचना पर बेंगलुरू पुलिस इसरो हेडक्वार्टर पहुंची और जांच में जुट गई.

Continue reading

भारत में व्यवस्था से ज्यादा विविधता व अनिश्चित माहौल है...पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई के बयान पर छिड़ी बहस

भारत में जन्मीं पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरव्यू में उन्होंने भारत को लेकर कुछ टिप्पणियां की है, जिसने भारत की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. जहां कुछ लोग उनकी बातों को वास्तविकता से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनके बयान पर असहमति भी जता रहे हैं.

Continue reading

बिहार के बांकीपुर विस समेत 3 राज्यों में उपचुनाव 30 को, 3 अगस्त को नतीजे

Bihar : बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Continue reading

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम की जमानत के खिलाफ SC पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी सुनवाई

मेघालय सरकार ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को बरकरार रखा गया था.

Continue reading

धर्मेंद्र प्रधान का शिक्षा मंत्री के पद पर बने रहना लोकतंत्र पर धब्बा : जयराम रमेश

UGC-NET परीक्षा में अंग्रेजी और सोशियोलॉजी विषय के प्रश्नपत्रों में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी का आरोप है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) लगातार परीक्षा संचालन में विफल साबित हो रही है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पाए हैं.

Continue reading

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, ग्रेनाइट चट्टान टूटकर गिरने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर खदान में ग्रेनाइट की एक बड़ी चट्टान गिरने से आठ मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं. मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

Continue reading

IAS, IPS व IFS अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट भरने की समय-सीमा बढ़ी

Ranchi : केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने वर्ष 2025-26 के लिए IAS, IPS और IFS अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (PAR) दर्ज करने की समय-सीमा बढ़ा दी है. इस संबंध में आदेश जारी किया गया.

Continue reading

हिमाचल में मॉनसून का कहर, भारी बारिश से 45 सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. चंबा, शिमला, लाहौल-स्पीति, मंडी और कुल्लू समेत कई जिलों में बारिश की वजह से पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण 45 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

Continue reading

National News : कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 183.50 रुपये घटे दाम

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है.  इस साल पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं.

Continue reading

National News : आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर, जून में GST कलेक्शन 13.9% बढ़कर 1,94,812 करोड़ पहुंचा

देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. जून 2026 में GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) कलेक्शन बढ़कर 1,94,812 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह जून 2025 के 1.71 लाख करोड़ के कलेक्शन के मुकाबले 13.9 फीसदी ज्यादा है.

Continue reading

नई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना आज से लागू, झारखंड में मजदूरों की बढ़ेगी मजदूरी

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 को लागू कर दिया है. इसके साथ ही ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी दरों में संशोधन करते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नई दरें अधिसूचित कर दी गई हैं.

Continue reading

हरियाणा के IAS अफसर प्रदीप कुमार सहित तीन को CBI ने किया गिरफ्तार

CBI ने हरियाण के IAS अधिकारी प्रदीप कुमार और IDFC First बैक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. IAS अधिकारी प्रदीप कुमार को हरियाण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में हुए 169 करोड़ के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

जनरल उपेंद्र द्विवेदी रिटायर, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी, जनरल धीरज सेठ नये आर्मी चीफ बने

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंपी जा रही है. उन्होंने जनरल धीरज सेठ को अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता करार दिया हैं

Continue reading

बोले सर्जियो गोर, मोदी को सच्चा दोस्त मानते हैं ट्रंप, एक बार सुबह 6 बजे  फोन करने को तैयार थे

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री  मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्रेंडशिप को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है. सर्जियो गोर US-India Strategic Partnership Forum(USISPF) लीडरशिप समिट 2026 में बोल रहे थे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही