Search

देश-विदेश

हैदराबाद में IPS प्रोबेशनर ने साथी प्रशिक्षु पर लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में प्रशिक्षण ले रही 30 वर्षीय IPS प्रोबेशनर ने अपने साथी प्रशिक्षु पर पीछा करने, मारपीट, आपराधिक धमकी देने और बिना सहमति निजी वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने आरोपी प्रशिक्षु उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Continue reading

लोकसभा-राज्यसभा में चंदा चोरी, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक का मुद्दा उठाया.तंज कसते हुए कहा कि चंदा चोरी के समर्थक(भाजपा) उधर बैठे हैं. साथ ही खड़गे ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा सामने है. हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. संसद मार्च कर रहे है. उन पर लाठी चार्ज कर दिया गया है.

Continue reading

CM योगी से मिले WFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, जशपुर के सोगड़ा आश्रम की 'ग्रीन टी' भेंट की

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस सौजन्य मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच खेल और पहलवानों के भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई.

Continue reading

पीएम मोदी ने कहा, हर आवाज को मौका मिलना चाहिए, हर विचार का सम्मान होना चाहिए

अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध ने भारत जैसे देशों के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है, भारत ऊर्जा के लिए इस क्षेत्र पर निर्भर हैं. इस कारण पेट्रोल, डीज़ल, LPG, फर्टिलाइजर और केमिकल की सप्लाई में रुकावट आ रही है. मुश्किलें पैदा हुई हैं.

Continue reading

कॉक्रोच जनता पार्टी का संसद चलो मार्च शुरू होते ही हंगामा, भीड़ बेकाबू, लाठीचार्ज

आज कॉक्रोच जनता पार्टी का संसद चलो मार्च शुरू होते ही हंगामा मच गया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गयी. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि  कुछ मीडिया में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा करने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिये जाने की खबरें चलाई जा रही हैं.  दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.

Continue reading

अभिजीत दिपके ने कहा, संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता, भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होगा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने  सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने के दौरान संसद मार्च शुरू करने का एलान किया.  इससे पहले जंतर-मंतर पर भीड़ के समक्ष कहा, यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है.

Continue reading

संसद का मानसून सत्र आज से, कॉक्रोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

आज 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. लेकिन सरकार के लिए कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) का  संसद मार्च  परेशानी का सबब बन गया है.CJP के इस मार्च के समर्थन में देश भर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी सहित उनके अभिभावक 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने शुरू हो गये थे.

Continue reading

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन बना विश्व विजेता, अर्जेंटीना को 1-0 से मात दी, मेसी का जादू नहीं चला

फाइनल मैच में लियोनल मेसी की अर्जेंटीना कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी. अर्जेंटीना की टीम स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पायी. वह एक गोल भी नहीं कर पायी. फेरान टोरेस ने मैच के 106वें मिनट में अर्जेंटीना के गोल पोस्ट को भेद दिया. पिछली बार की चैंपियन  टीम अर्जेंटीना देखती रह गयी.

Continue reading

कांग्रेस परिसीमन बिल का समर्थन नहीं करने वाली, मीडिया में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं : जयराम रमेश

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसे लेकर आज 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन बिल को लेकर अपनी पार्टी की स्थिति साफ की.

Continue reading

सोनम वांगचुक का पोस्ट, यह आजादी का दूसरा आंदोलन,संसद मार्च को सफल बनायें, गीतांजलि ने  दिल्ली हाई कोर्ट में गुहार लगाई

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं जताने की बात कहते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में गुहार लगाई है उन्होंने वहां जबरन भर्ती किये गये सोनम वांगचुक को अविलंब किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति देने की मांग की है.

Continue reading

मौसम विभाग का नया अपडेट, देश के कई हिस्सों में अगले 6 -7 दिनों तक अच्छी बारिश होगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नये अपडेट में जम्मू-कश्मीर सहित लेकर यूपी, बिहार,झारखंड, बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Continue reading

Re-NEET विवाद : NTA ने कांग्रेस के आरोप पर कहा, कई OMR शीट्स फर्जी, AI जनरेटेड, करेंगे कार्रवाई

मेडिकल प्रवेश परीक्षा री-नीट (Re-NEET) का रिजल्ट आ गया है. लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि री-नीट परीक्षा में भारी अनियमितता की गयी है. उदाहरण देते हुए कहा कि अवनीश श्रीवास्तव नाम के एक छात्र की असली OMR शीट जानबूझकर अजीत सिंह नाम के दूसरे उम्मीदवार की शीट से बदल दिया गया.

Continue reading

Education News : CBSE कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 59.95% छात्रों ने सुधारा प्रदर्शन

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker Results Portal (results.digilocker.gov.in) के माध्यम से देख सकते हैं.

Continue reading

W. Bengal : अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय पर चला बुलडोजर, पांच मंजिला भवन गिराया गया

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में  अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय को भी अवैध निर्माण के आरोप में धवस्त कर दिया गया है. अतिक्रमण के कारण मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई.

Continue reading

भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. हैदराबाद की निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इस मिशन को मिशन आगमन का नाम दिया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही