Search

देश-विदेश

विहिप और आरएसएस सनातन धर्म की व्याख्या गलत तरीके से कर रहे हैं : दिग्विजय सिंह

National News  : उन्होंने कहा, यह शब्द (हिंदुत्व)  सावरकर ने गढ़ा था. इस वजह से पूरे देश में वैमनस्य फैल गया. लोगों के बीच दरारें पैदा हो गयी.  हिंदुओं और मुसलमानों के बीच, हिंदुओं और सिखों के बीच और हिंदुओं और ईसाइयों के बीच दरार पैदा की गयी.

Continue reading

Live- CEC ज्ञानेश कुमार पर SC में सुनवाई आज, घिरे CJI सूर्यकांत व न्यायमूर्ति जोयमल्या, मामले से दूर रहने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत और न्यायमूर्ति जोयमल्या बागची ही वो न्यायाधीश हैं, जिन्होंने बंगाल और बिहार में अवैध एसआईआर प्रक्रिया को बिना किसी अड़चन के आगे बढ़ने दिया, उन्हें अब इस मामले की सुनवाई से चुपचाप अलग हो जाना चाहिए.

Continue reading

लाखों नागरिकों को वोट से वंचित करना मनमाना फैसला, किसी “व्हाटअबाउटरी” से जायज नहींः जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

जस्टिस भुइयां के भाषण का विषय मोटे तौर पर कैदियों के मतदान अधिकार और चुनावी सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया से जुड़ा बताया गया है। बार एंड बेंच ने इसे “Right of Prisoners to vote” के तहत रिपोर्ट किया है, जबकि कुछ हिंदी मीडिया ने इसे SIR (Special Intensive Revision) के संदर्भ में पेश किया.

Continue reading

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मुसलमान वोट बैंक नहीं, हक मिलना चाहिए

National News : उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि मुसलमानों की अपनी राजनीतिक पहचान हो. अपनी बात रखते हुए ओवैसी ने यूपी  कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद पर भी हल्ला बोला. सवाल उठाया कि इमरान मसूद को ही पार्टी से क्यों जोड़ा जा रहा है.

Continue reading

महिला पत्रकारों का पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न काआरोप, जांच क्राइम ब्रांच के हवाले

National News  :  पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस संबंध में अहम खबर यह है कि दिल्ली पुलिस ने मामले (यौन उत्पीड़न) की निष्पक्ष जांच के लिए इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. पुलिस के एक आला अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Continue reading

भाजपा ने कैप्टन स्मित माछर की तारीफ में एक भी पोस्ट नहीं करने पर गांधी परिवार को घेरा

National News  : सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे(कैप्टन स्मित माछर) बात की है. इज़राइल और अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने उनकी तारीफ़ की है. इस क्रम में उन्होंने कहा कि आज मीडिया में यह ख़बर आयी है कि आरोपी पायलट इमाम अल हम्मामी की अल-कायदा ने तारीफ़ की है.  उसका समर्थन किया है.

Continue reading

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरलम में जांच शुरू

National News : उल्लेखनीय है कि SIR में गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त विवादों में घिरे हुए हैं. केंद्र की सरकार व भारतीय जनता पार्टी उनका बचाव नहीं कर पा रही है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी उनके इस्तीफे की मांग कर रही है.

Continue reading

पीएम मोदी पर हमलावर दीपके, जो अब तक किसी ने नहीं कहा, वो सब कह दिया

National News : मोदी ही नहीं दीपके ने गृह मंत्री अमित शाह को भी चुनौती दे दी कि वह दिल्ली आ रहा है. दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ. पिछले आंदोलन की तरह अगर लाठीचार्ज कराया तो पूरी दिल्ली को जंतर-मंतर बना देंगे.

Continue reading

आपको बताया गया-1 लाख करोड़ निवेश, 3 लाख नौकरी, नहीं बताया- वित्त मंत्री का विरोध, नारे व हूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो अक्टूबर को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले में एक लाख करोड़ रुपये के ‘ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब’ (रायलसीमा राइजिंग) और देश के पहले ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ की आधारशिला रखने का कार्यक्रम था. वित्त मंत्री ने जैसे ही अपना भाषण शुरु किया, कार्यक्रम में मौजूद युवाओं व किसानों ने सीटियां बजानी शुरु कर दी. वो चिल्लाने लगे. नारेबाजी करते हुए मंच पर आ गए. हंगामा किया. स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार देने की मांग को लेकर. यानी बेरोजगारी से परेशान हैं स्थानीय लोग.

Continue reading

National News: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 महंगा किया, सरकारी पंपों पर दाम जस के तस

National News: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के बढ़ते दाम के बीच भारत में गैर-सरकारी कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. 3 अक्टूबर (शनिवार) को नायरा एनर्जी ने अपने 7108 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में 5रू. और डीजल में 3रू. प्रति लीटर महंगा कर दिया.

Continue reading

भारतीय वायु सेना को हर साल 36-40 एयरक्राफ्ट की आवश्यता है : एयर चीफ मार्शल

National News  :  एयर चीफ़ मार्शल ने कहा कि अगर AMCA फ़िफ़्थ-जेनरेशन फ़ाइटर प्रोग्राम में देरी होती है, तो हमें दूसरे विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है. बताया कि  रूस ने Su-57 की पेशकश की है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है.

Continue reading

फ्लाईदुबई में भारतीय पायलट पर हमलावर को-पायलट ओमानी नागरिक हमाम अल हमामी निकला

National News  :  Al Arabiya English और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार  आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक है.  यह बात भी उजागर हुई है कि 2024 में ओमान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ओमान एयर में  बतौर ट्रेनी काम करते समय हमाम अल हमामी के पास चरमपंथ से जुड़ी सामग्री पायी गयी थी.

Continue reading

भारत ने पाकिस्तान को फिर ठोका, एशिया कप में जीता गोल्ड… टीम इंडिया ने दिखा दिया… बाप, बाप ही होता है

Lagatar Desk :  भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहली बार है जब पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल मैच खेल रही है.

Continue reading

PVR सिनेमा में 22 मिनट विज्ञापन दिखाया, 75 हजार का लगा जुर्माना

Nantional News: हैदराबाद की जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग-II ने PVR सिनेमा और PVR Inox Ltd. को फिल्म शुरू होने से पहले लंबे व्यवसायिक विज्ञापन व ट्रेलर दिखाने के मामले में 20 हजार रुपया जुर्माना का आदेश दिया है. आयोग ने शिकायतकर्ता को 20,000 रूपया मुआवजा और 5,000 रूपया मुकदमाबाजी खर्च देने का निर्देश दिया है. साथ ही 50,000 रूपया दंडात्मक हर्जाना जिला उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करना होगा. इस तरह कुल जुर्माना 75 हजार रुपया लगाया है.

Continue reading

उच्च शिक्षा सचिव ने NTA के नए कार्यालय का किया निरीक्षण

Lagatar Desk :  दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने आगामी परीक्षाओं के सुचारू और निर्बाध संचालन को लेकर नए बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों और कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी जानकारी ली गई. सचिव ने परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी आकलन किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही