Search

देश-विदेश

फर्जी SMS से रहें सावधान, NPCI ने जारी की साइबर धोखाधड़ी से बचने की एडवाइजरी

Ranchi : डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लोगों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए होने वाली साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. एनपीसीआई के अनुसार साइबर अपराधी अक्सर बैंक, सरकारी एजेंसियों, डिलीवरी कंपनियों या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के नाम पर फर्जी एसएमएस भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं.

Continue reading

PM मोदी का विपक्ष पर तंज, पहले एयरपोर्ट का नाम एक ही परिवार पर रहता था, हमने बदली परंपरा

पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में बनने वाले अधिकांश एयरपोर्ट का नाम एक ही परिवार के नाम पर रखा जाता था. लेकिन उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया है. कहा कि एनडीए सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संतों और महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर रही है.

Continue reading

PM पर अभद्र टिप्पणी करने वाली छात्रा ने मांगी माफी, कहा-गलती हो गई, आगे नहीं होगी...

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर छात्रों द्वारा उनको और उनकी दिवंगत माताजी को गालियां देने पर दुख जताया था. उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए. हालांकि बच्चपन में गलतियां होती है और गलतियों से सीखने का मौका भी मिलता है.

Continue reading

CWG 2026 : नीरज-यामिनी ने सिल्वर, यशवीर-तेजस्विन ने जीता ब्रॉन्ज, पीएम मोदी ने दी बधाई

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पुरुषों की जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसके अलावा यामिनी मौर्य ने जूडो की 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

Continue reading

कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से लेकर ITR-क्रेडिट कार्ड तक, बदल गए कई नियम

अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के कामों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतों के अलावा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), क्रेडिट कार्ड, रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग और CKYC से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं. ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी या अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके.

Continue reading

दिल्ली दंगा: IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्र कैद

2020 के दिल्ली दंगा के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. कोर्ट ने इस मामले में आम आदमी पार्टी से पार्षद रहे ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई.

Continue reading

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह पर FIR, CJP का विरोध, कहा, गाली कैसे अपराध है

कॉकरोच जनता पार्टी(CJP)पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की रुचिका सिंह के समर्थन में खुल कर आ गयी है,  CJP ने रुचिका सिंह खिलाफ FIR दर्ज किये जाने पर आज शुक्रवार को विरोध जताया.

Continue reading

मुसलमानों में बहुविवाह असंवैधानिक घोषित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब तलब किया

सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को मुसलमानों की बहुविवाह प्रथा पर पूरी तरह रोक लगाने की गुहार लगाने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. महिला अधिकार कार्यकर्ता जकिया सोमन सहित अन्य ने याचिका दायर की है.

Continue reading

लोकसभा-राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, खड़गे ने अमित शाह को अहंकारी कहा, इस्तीफा मांगा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,10 दिन पहले आपकी सरकार ने युवाओं का लाठी-डंडे-Pellet Gun से दमन किया।. जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब आप बदले की भावना से उनपर FIR करवा रहें हैं, जबरन हिरासत में ले रहें हैं.

Continue reading

भाजपा सांसदों ने संसद में JPSC,  JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया

झारखंड के भाजपा सांसदों ने आज शुक्रवार को संसद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष झारखंड की JPSC,  JSSC-CGL सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ़ धरना दिया. मौन विरोध प्रदर्शन किया.

Continue reading

जंतर मंतर हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आये सामने, प्रेस कॉन्फ्रेंस की, दुख दर्द बयां किया

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और संसद चलो मार्च के दौरान हिंसा में घायल हुए छात्रों का मामला हर दिन संसद में गूंज रहा है. जंतर मंतर हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. लेकिन उनकी चर्चा कहीं नहीं थी लेकिन आज शुक्रवार को हिंसा में गंभीर रूप से चोटिल हुए जवानों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर  दुखदर्द बयां किया.

Continue reading

पीएम मोदी की मॉर्फ्ड आपत्तिजनक रील्स प्रसारित किये जाने के मामले में फंसे Meta India के अधिकारी, एफआईआर

पीएम मोदी की मॉर्फ्ड (AI-generated) और आपत्तिजनक रील्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में  हैदराबाद साइबर पुलिस ने मेटा इंडिया (Meta India) के प्रमुख अरुण श्रीनिवास सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Continue reading

संसद के सामने विपक्ष ने किया राम मंदिर चंदा चोरी का नाटक मंचन

मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने संसद के बाहर राम मंदिर चंदा चोरी के नाटक का मंचन किया. पप्पू यादव संत की भूमिका में थे और चंदा मांग रहे थे. जबकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य सांसद उन्हें चंदा दे रहे थे. इसके बाद जो चंदा इकट्ठा होता है, उसकी चोरी कर ली जाती है.

Continue reading

पीएम मोदी, अमित शाह आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते, राहुल ने फिर हल्ला बोला

NEET पेपर लीक मामला और छात्रों के आंदोलन पर पुलिसिया  कार्रवाई लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को फिर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने उन पर छात्रों की आवाज दबाने और दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया.

Continue reading

निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन कोलकाता लौटी, सुवेंदु अधिकारी के साथ मंच साझा करेंगी

निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन को लेकर बड़ी खबरआयी है. वह कोलकाता लौट आयी है, खबर है कि तस्लीमा एक अगस्त को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय के साथ मंच साझा करेंगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही