ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपने दो दिवसीय यात्रा पर आज सुबह भारत पहुंचे. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया. मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मौजूद रहे. ब्रिटेन के पीएम कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. साथ ही जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
Continue reading
