Search

जमशेदपुर

Jamshedpur News: हथियारों की खरीद-बिक्री करते युवक गिरफ्तार, तीन किशोर निरुद्ध

Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह फुटबॉल मैदान के पास कुछ युवक अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे थे, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading

Jamshedpur News : दुर्गापूजा में मनचलों पर शक्ति कमांडोज की रहेगी नजर, 6 रूटों पर संभालेंगी कमान

Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की पहल पर शक्ति कमांडो टीम को सक्रिय किया गया है. साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Continue reading

जमशेदपुर में कांग्रेस व भाजपा के बीच पत्थरबाजी, मारपीट व नारेबाजी, पुलिस का लाठीचार्ज

Jamshedpur News: जानकारी के मुताबिक जेएनयू के प्रोफेसर, जो कांग्रेस के नेता हैं, उन पर एक छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगा था. जेएनयू प्रशासन ने आरोपों की जांच कर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की है. इसी मामले को लेकर भाजपा व महिला भाजपा मोर्चा के द्वारा देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

Continue reading

Jamshedpur : DC-SSP ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Jamshedpur :निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान कर मार्किंग कराने, बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा, ताकि विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

Continue reading

Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने पूजा पंडालों व स्वर्णरेखा नदी घाट का किया निरीक्षण

Jamshedpur : पुलिस टीम ने पोटका थाना क्षेत्र के हाता, कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के जादूगोड़ा चौक और मुसाबनी थाना क्षेत्र के बदिया लटिया स्थित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इसके अलावा बेनाशोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट का भी जायजा लिया गया.

Continue reading

जमशेदपुर :  तीन थाना को मिले नये प्रभारी, फागुनी पासवान सीतारामडेरा, मंटू कुमार बने बिरसानगर थाना प्रभारी

Jamshedpur News  :  सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी फागुनी पासवान को सौंपी गई है. वे इससे पहले पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. वही सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. उनके निलंबन के बाद थाना की जिम्मेदारी नये अधिकारी को दी गई है .

Continue reading

Jamshedpur News: बहरागोड़ा के सालदोहा गांव में ‘नाली का निर्माण नहीं’, सड़कों पर बहता घरों का गंदा पानी

Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सालदोहा गांव में मुख्य सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इस कीचड़युक्त सड़क पर कई बार लोग फिसलकर घायल हो चुके है. लेकिन जनप्रतिनिधि समस्या से अनजान बने हुए है.

Continue reading

Jamshedpur News: लधनासोल में जंगली हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत, सतर्क रहने की अपील

Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड के लधनासोल के समीपवर्ती जंगल में एक जंगली हाथी के आ जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में भारी दहशत है. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे रात के समय या नशे की हालत में घर से बाहर न निकलें, सुबह-सुबह सूखी लकड़ी, पत्ते, मशरूम या अन्य वन उत्पाद इकट्ठा करने के लिए जंगल की तरफ न जाएं, तथा जंगल से सटी सड़कों पर यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें.

Continue reading

Jamshedpur News: बाइक चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने पहनाया हेलमेट, सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Jamshedpur News: ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत ट्रैफिक थाना की टीम ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी. पुलिसकर्मियों ने बाइक चालकों को हेलमेट वितरित किए और इसके महत्व के बारे में बताया.

Continue reading

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा में उपद्रवियों से निपटने की तैयारियां, पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल

Jamshedpur News: मॉक ड्रिल में सामान्य पुलिस बल के साथ आर्म्ड पार्टी और लाठी पार्टी के जवानों ने भी हिस्सा लिया. पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों ने दंगा या उपद्रव होने की आशंका पर परिस्थितियों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बहाल करने का अभ्यास किया.

Continue reading

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, काला दिवस मनाकर जताया विरोध

Jamshedpur News: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध जताया और संबंधित मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की. कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के समक्ष काफी देर तक प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमित सिंह के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

Continue reading

निखार सबलोक हत्याकांड :  गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी कन्हैया सिंह को चांडिल पुलिस ने हिरासत में लिया

Jamshedpur :बागबेड़ा पुलिस ने कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. इसी बीच चांडिल पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे अपने साथ ले गई. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को 24 अगस्त को टेंथ माइल स्टोन होटल में हुई निखार सबलोक की हत्या मामले में कन्हैया सिंह की कथित संलिप्तता से जुड़े कुछ बिंदुओं पर पूछताछ करनी है.

Continue reading

गोलमुरी बैंक डकैती : पांच संदिग्धों की तलाश में बिहार-बंगाल में छापा, 10 लाख का इनाम घोषित

Jamshedpur : पुलिस के अनुसार, मामले में बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़े पांच संदिग्धों की पहचान की गई है. इनमें समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार, पटना के अक्षय कुमार उर्फ साका, पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी अमन सिंह और चंपारण के ऋतिक कुमार के नाम शामिल हैं. पुलिस इन संदिग्धों के अलावा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Continue reading

Jamshedpur : 223 करोड़ बकाया मामले में HC के आदेश के बाद पीएम मॉल का पिछला दरवाजा सील

Jamshedpur News : जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील ने पीएम मॉल को किराये पर जमीन दी थी. आरोप है कि जमीन के किराये और सेस (उपकर) का भुगतान अब तक नहीं किया गया है. इसी बकाया राशि को लेकर मामला न्यायालय पहुंचा था. न्यायालय ने टाटा स्टील के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बकाया राशि के भुगतान का आदेश दिया था. साथ ही 15 दिनों के भीतर 223 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया था.

Continue reading

Jamshedpur News : मजदूरी के विवाद में हुई थी बिरसानगर के विशाल की हत्या, दो गिरफ्तार

Jamshedpur News : पुलिस के अनुसार, मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में विशाल की हत्या की गई थी. हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही