Search

कोयला क्षेत्र

धनबाद नगर निगम चुनाव : मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने किन्नर समाज से मांगा समर्थन

मेयर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छम-छम देवी व सचिव श्वेता किन्नर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. किन्नर समाज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और चुनाव में सफलता की कामना की.

Continue reading

धनबाद नगर निकाय चुनावः प्रशिक्षण से गायब 239 कर्मियों को शो-कॉज

डीसी आदित्य रंजन ने प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित पाए गए 239 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है.

Continue reading

धनबाद में यूनियनों  की हुंकार, मजदूर अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं

यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर सरकार मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. नेताओं ने जिले के सभी मजदूरों से 12 फरवरी की हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकार व सम्मानजनक जीवन के लिए है.

Continue reading

धनबादः पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गांव के मुखिया निमाई चंद्र महतो ने बताया कि वार्ड सदस्य की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया. मृत युवक विजय कुमार को पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसकी मौत से परिवार सदमे में है. इतने कम पानी में मौत होना लोगों के लिए सवाल खड़ा कर रहा है.

Continue reading

धनबाद : मकान खाली कराने गई सरायढेला पुलिस पर गर्भवती महिला व बच्चों से मारपीट का आरोप

सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर कॉलोनी में मकान खाली कराने पहुंची पुलिस टीम पर गर्भवती महिला और बच्चों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई को अमानवीय बताया है.

Continue reading

धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, ICU के बाहर चिपका मिला लेटर

धनबाद के किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है. नावाडीह स्थित महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित उनके क्लिनिक में आईसीयू के बाहर धमकी भरा लेटर चिपका मिला है.

Continue reading

झारखंड : 620 पुलिसकर्मियों को मिलेगी 1.80 करोड़ रुपये की सहायता

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गंभीर बीमारी से पीड़ित 620 पुलिसकर्मियों को 1,80,60,000 रुपये की सहायता देने का फैसला लिया है. यह निर्णय 9 फरवरी को पुलिस मुख्यालय में हुई झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष की बैठक में लिया गया है.

Continue reading

धनबादः पुलिस अलर्ट मोड में, नगर निकाय चुनाव से पहले सख्ती, 950 अपराधी सर्विलांस पर

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का भय कायम करना जरूरी है. निगरानी के तहत जिले के 950 सक्रिय अपराधियों को सर्विलांस पर रखा गया है.

Continue reading

धनबाद मेयर चुनाव: इंदु सिंह ने घर-घर किया संपर्क, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का वादा

मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों व मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा.

Continue reading

मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल का वादा- धनबाद को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाएंगे

अमित अग्रवाल ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है. वह पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों के माध्यम से धनबाद की जनता की सेवा करते आ रहे हैं.

Continue reading

धनबाद मेयर व चिरकुंडा नप अध्यक्ष के प्रत्याशियों को JMM-माले का समर्थन

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि पार्टी ने मजबूत और जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है. चंद्रशेखर अग्रवाल को माले का समर्थन मिलने से उनकी जीत सुनिश्चित तय है. वहीं, जेएमएम ने भी चिरकुंडा में माले समर्थित प्रत्याशी शुक्ला राय के पक्ष में काम करने का निर्णय लिया है.

Continue reading

धनबादः बेलगड़िया में झारशिल्प केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

डीसी ने कहा कि केंद्र में महिलाओं को बांस व जूट कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह पहल जिला प्रशासन, जेआरडीए और बीसीसीएल के सहयोग से शुरू की गई है. इसका उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक कला के माध्यम से रोजगार व आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है.

Continue reading

बोकारो जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 वारंटी गिरफ्तार, 226 मामलों का निष्पादन

धनबाद, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ व कोडरमा जिले में रविवार की रात भर चले अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों के 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

Continue reading

धनबादः चिरकुंडा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में बवाल, मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा समर्थित उम्मीदवार बर्नाली बाउरी के चुनाव कार्यालय के समीप दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया. मारपीट के दौरान एक महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया.

Continue reading

धनबादः फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से, जिले के 26 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

अभियान के पहले दिन 10 फरवरी को जिले के 2,262 बूथों पर 4,583 दवा प्रशासकों व 435 सुपरवाइजरों की निगरानी में लोगों को दवा खिलाई जाएगी. जो लोग किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे उन्हें 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा दी जाएगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//