Search

कोयला क्षेत्र

बोकारो: महुआटांड़ क्षेत्र में हाथियों का आतंक, एक ही रात में 3 बुजुर्गों को मार डाला

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू गांव में हाथियों के हमले में 3 बुजुर्गों की मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हो गई. महुआटांड़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत है. घटना बृहस्पतिवार के तड़के भोर की है. हाथियों के झुंड ने गांव में तांडव मचाते हुए बुजुर्गों को कुचलकर मार डाला.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव में दल भले बाहर, पर राजनीति शबाब पर

झारखंड के नौ नगर निगम समेत कुल 48 नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही राज्य की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है. भले ही निकाय चुनाव दलगत चुनाव चिह्न पर नहीं हो रहे हों, परंतु राजनीतिक दल समर्थित प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनाव को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया है.

Continue reading

UGC NET दिसंबर 2025 का रिज़ल्ट जारी, 5,108 अभ्यर्थी JRF के लिए चयनित

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट और स्कोरकार्ड NTA की ऑफिशियल  वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर देख सकते हैं.

Continue reading

धनबाद नगर निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन कई वार्ड प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. नामांकन के अंतिम दिन समाहरणालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही अलग-अलग वार्डों के उम्मीदवार ढोल-नगाड़े और नारों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन के लिए पहुंचते रहे.

Continue reading

धनबाद में झामुमो का 54वां स्थापना दिवस, CM हेमंत की हुंकार- बनाएंगे सशक्त व आत्मनिर्भर झारखंड

कोयलांचल की हृदयस्थली धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 54वां स्थापना दिवस पूरे जोश, उत्साह और शक्ति प्रदर्शन के साथ मनाया गया. हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. जिससे पूरा मैदान झामुमो के झंडों, बैनरों और नारों से गूंज उठा.

Continue reading

धनबाद नगर निगम चुनाव में सियासी पारा चढ़ा,  पूर्व विधायक संजीव सिंह  ने दाखिल किया नामांकन

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है. बुधवार को महापौर पद के लिए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व भाजपा युवा जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.

Continue reading

इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों पर वैकेंसी, 14 से पहले करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,636 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से चल रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है.

Continue reading

लेनदेन के मामलों में IAS विनय चौबे के कारनामों से जांच एजेंसी उलझन में

संपत्ति खरीदने और बेचने के मामले में विनय चौबे के कारनामों से जांच एजेंसी उलझन में है. चौबे के खिलाफ जारी जांच के दौरान नोएडा में संपत्ति खरीदने के लिए दो व्यक्तियों द्वारा छह लाख रुपये दिये जाने का नया मामला सामने आया है. जिसके बाद जांच एजेंसी हरिशंकर मणि त्रिपाठी और राकेश तिवारी की तलाश कर रही है.

Continue reading

धनबाद निगम चुनाव :  पूर्व विधायक संजीव सिंह आज महापौर पद के लिए करेंगे नामांकन

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है. महापौर पद की दौड़ में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.

Continue reading

4 फरवरी को धनबाद में JMM मनाएगी स्थापना दिवस, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का धनबाद से ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव रहा है. 4 फरवरी 1972 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में ही पार्टी की नींव रखी गई थी. तभी से हर वर्ष इस दिन जेएमएम अपना स्थापना दिवस धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में धूमधाम से मनाती आ रही है.

Continue reading

धनबाद: अधिवक्ताओं का हड़ताल छठे दिन भी जारी, कोर्ट परिसर में 6 फीट का रास्ता बनाने का काम शुरू

जिला कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा. लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच जिला प्रशासन ने 6 फीट चौड़ा रास्ता देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. लेकिन अधिवक्ता इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव: धनबाद में बढ़ी चुनावी सरगर्मी,  वार्ड पार्षद के 76 नामांकन पत्र बिके

नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं. मंगलवार को महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्रों की खरीद को लेकर प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही. आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को महापौर पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद पद के लिए 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.

Continue reading

धनबाद: उप विकास आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

जिले में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के साथ ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों एवं एक हैचरी यूनिट का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Continue reading

झारखंड का अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा, 5 फरवरी से फिर गिर सकता है पारा

झारखंड से ठंड धीरे-धीरे जाने लगी है. राज्य के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि 5 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है. अब भी कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//