Search

कोयला क्षेत्र

खाकी पर चढ़ा रील का खुमार, थाना परिसर में महिला के साथ दरोगा जी का एक्शन, गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

झारखंड में सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जारी सख्त गाइडलाइन के बावजूद पुलिस महकमे में रील बनाने का क्रेज कम नहीं हुआ है. ताजा मामला पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने से सामने आया है, जहां थाना परिसर में बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, मेयर पद आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका HC से खारिज

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. हाईकोर्ट ने नगर निगम को दो वर्गों में बांटने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर ने शांतनु कुमार चंद्र की याचिका पर यह फैसला सुनाया है

Continue reading

धनबाद पुलिस का कंट्रोल रूम हुआ हाईटेक, 33 कंप्यूटर व 350 CCTV से रखी जाएगी पैनी नजर

धनबाद पुलिस के कंट्रोल रूम का अपग्रेडेशन किया गया है. गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने 33 अत्याधुनिक कंप्यूटर सेट से युक्त नए कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया. इससे धनबाद पुलिस की निगरानी क्षमता कई गुना बढ़ेगी, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.

Continue reading

गणतंत्र दिवस पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में भव्य समारोह, डीसी ने किया ध्वजारोहण

डीसी आदित्य रंजन ने वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों एकता, अखंडता, समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है. उन्होंने जिलावासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए धनबाद, झारखंड और देश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया.

Continue reading

झरिया में मानवता शर्मसार, कपड़ा व्यवसायी ने महिला सफाईकर्मी को झाड़ू से पीटा

झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है. यहां एक रसूखदार कपड़ा व्यवसायी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए एक महिला सफाईकर्मी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे सरेराह अपमानित भी किया. पीड़िता मंजू देवी झरिया के कोयरीबांध की रहने वाली है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.​

Continue reading

धनबाद :  गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए CRPF प्लाटून को प्रथम पुरस्कार

शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस इकाइयों और शैक्षणिक संस्थानों के प्लाटूनों ने अनुशासन, समन्वय और राष्ट्रभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया.

Continue reading

लाला ने राजनीतिक संरक्षण के लिए विकास मिश्रा को 731 करोड़ रुपये दिये

Ranchi : ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (ईसीएल) क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार करने वाले अनुप माजी उर्फ लाला ने विकास मिश्रा को राजनीतिक संरक्षण के लिए 731 करोड़ रुपये दिये थे. विकास मिश्रा, राजनीतिक हलकों में अपना दबदबा रखने वाले विनय मिश्रा का भाई है. विकास मिश्रा, मिश्रा परिवार के नाम पर बनीं कंपनियों और वित्तीय लेनदेन को मैनेज करता था. महंगी अचल संपत्ति खरीदने के लिए नन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) से बिना गारंटी के करोड़ों का कर्ज लेने का दावा किया. हालांकि जांच में इसे गलत पाया गया.

Continue reading

बिजली बोर्ड का कैडर मैनेजमेंट चरमराया, मैनपावर की भारी कमी, 14,558 में से 11,593 पद खाली

राज्य के बिजली बोर्ड का कैडर मैनेजमेंट पूरी तरह चरमरा गया है. बोर्ड में स्वीकृत पदों की संख्या 14,558 है. लेकिन इसके मुकाबले केवल 2,965 पदों पर अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं. इस तरह कुल 11,593 पद रिक्त पड़े हैं.

Continue reading

लाला के ड्राइवर ने पूछताछ में ईडी के समक्ष खोली पुलिस और पत्रकारों की पोल

ड्राइवर ने अपने बयान में यह स्वीकार किया कि थाना प्रभारी अशोक मिश्रा कभी-कभी अपने सरकारी आवास पर पैसा लेते थे. कभी-कभी उनके बदले दूसरा व्यक्ति पैसा लेता था. ड्राइवर ने ईडी को दिये गये बयान में बाकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम के एसपी के बगले पर भी पैसा पहुंचाने की बात स्वीकार की है. इसके अलावा पत्रकारों को भी पैसा पहुंचाने की बाद स्वीकार की.

Continue reading

धनबादः धनसार कांटाघर में वर्चस्व की जंग, 40 लोगों ने BCCL कर्मियों पर किया हमला; दो गंभीर

शनिवार की शाम हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर कांटाघर पहुंचे और हाजिरी घर के समीप मौजूद कर्मियों पर हमला बोल दिया. हमले में देवेंद्र रावत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में 7 से 8 टांके लगाए गए हैं.

Continue reading

धनबादः डीसी-एसएसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, रिहर्सल परेड का किया निरीक्षण

डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का शनिवार के जायजा लिया. साथ ही अंतिम रिहर्सल परेड का निरीक्षण भी किया.

Continue reading

धनबादः जिला परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा, आय के स्रोत मजबूत करने पर सहमति

जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली कई परिसंपत्तियां खाली पड़ी हैं. इन पर नई योजनाएं शुरू कर उनका व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर चर्चा हुई है. ताकि आय में वृद्धि हो सके

Continue reading

धनबाद: 10 फरवरी से शुरू फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी

जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जाएगा. अभियान के तहत 10 फरवरी को जिले के 2262 बूथों पर 4583 दवा प्रशासकों द्वारा 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Continue reading

धनबादः DC-SSP ने वायरलेस, सीसीटीवी व रिकॉर्ड रूम के निर्माण का किया निरीक्षण

डीसी व एसएसपी ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रविवार को प्रस्तावित मानव श्रृंखला कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया. उन्होंने रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन व आमजनों की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading

वृद्ध से 22.92 करोड़ की साइबर ठगी मामले में केंद्र, RBI, CBI और बैंकों को SC का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने 82 वर्षीय वृद्ध नरेश मलहोत्रा से 22.93 करोड़ की साइबर ठगी मामले में केंद्र सरकार, रिजर्व बैक ऑफ इंडिया (RBI), CBI और संबंधित बैंकों को नोटिस जारी किया है. पीड़ित नरेश मलहोत्रा ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//