Search

कोयला क्षेत्र

धनबादः मेयर सीट अनारक्षित करने पर दलित समाज में उबाल, 22 महाधरना व अधिकार रैली

शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार धनबाद जिले में अनुसूचित जाति की आबादी करीब दो लाख है. ऐसे में नगर निगम के मेयर पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए था.

Continue reading

झारखंड : 1315 वन रक्षी को जल्द मिलेगी पदोन्नति, विभाग ने तैयार की सूची

झारखंड सरकार वन विभाग में कार्यरत 1315 वन रक्षियों को जल्द पदोन्नति देने जा रही है. वन विभाग ने पदोन्नति सूची तैयार कर ली है और विभागीय मंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद सूची को अंतिम स्वीकृति मिल सकती है.

Continue reading

धनबादः डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 10.50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अरुण अहिरवार (26 वर्ष) को भोपाल से गिरफ्तार किया.

Continue reading

धनबादः BSS महिला कॉलेज में बवाल, छात्राओं को धमकाने का आरोप

छात्र नेताओं का कहना है कि टीम के वहां से बाहर निकलते ही माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. प्राचार्य ने शिक्षकों के साथ मिलकर छात्राओं को धमकाना शुरू कर दिया. कहा कि परीक्षा में फेल कर दूंगी, तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगी.

Continue reading

धनबादः 8 लेन सड़क पर 3 घंटे चला बाइकर्स गैंग का खतरनाक स्टंट, सोती रही पुलिस

दर्जनों युवक तेज रफ्तार बाइकों पर व्हीलिंग, जिगजैग राइडिंग, ओवरटेकिंग व रेसिंग जैसे जानलेवा करतब करते नजर आए. कई बाइक सवारों ने पीछे युवतियों को बैठाकर भी स्टंट किए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

Continue reading

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज, परेड का पूर्वाभ्यास शुरू

गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद के शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है

Continue reading

लाला का अवैध कारोबार कोयला कंपनियों की तरह चलता था

लाला के सिंडिकेट का ही असर था कि वर्ष 2015 से 2020 के दौरान पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ कोयला कारोबारियों का साम्राज्य और आर्थिक हैसियत तेजी से बढ़ा. इस दौरान झारखंड में भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी.

Continue reading

धनबादः 369 स्थानों पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे, वाहनों की ओवरस्पीड पर कसेगा शिकंजा

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. डीसी आदित्य रंजन ने ओवरस्पीड के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए.

Continue reading

धनबादः पत्नी की विदाई से इनकार पर दामाद ने किया चाकू से हमला, ससुराल के तीन लोग घायल

घायल ससुर पांचु दास ने बताया कि गोविंद रविदास अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था. शनिवार को भी मारपीट की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह बेटी को मायके ले आया गया था.

Continue reading

JAC ने आकांक्षा परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तक बढ़ाई

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आकांक्षा परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अभ्यर्थी अब 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.  दरअसल कई जिलों में  अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं.

Continue reading

19 से 25 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित, आद्रा रेल मंडल में मरम्मत कार्य

रेलवे यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर समय-समय पर मरम्मती और रखरखाव का कार्य करती है. ताकि रेल यात्रा सुगम और सुरक्षित हो. जिससे किसी अनहोनी को टाला जा सके. इसी के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 19 से 25 जनवरी तक आवश्यक मरम्मत औरक रखरखाव कार्य होगा.

Continue reading

JEE Main 2026 सेशन-1 का एडमिट कार्ड जारी, 21-24 जनवरी तक होंगी परीक्षाएं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई (मेन) 2026 सेशन-1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिनकी पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी को है.

Continue reading

कोयले के अवैध कारोबार में अनुप माजी उर्फ लाला का साम्राज्य बंगाल से झारखंड तक

लाला सिंडिकेट द्वारा अवैध खनन से निकाले गये कोयले का मूल्य 1340.27 करोड़ रुपये आंका गया. लाला ने ECL के लीज क्षेत्र से अवैध खनन कर निकाले गये कोयले को ECL के ईलाके में जमा किया और ECL के रेलवे साइडिंग का इस्तेमाल कर कोयले के दूसरी जगह भेजा. इसमें ECL के अधिकारियों के अलावा ECL की सिक्यूरिटी और CISF ने उसके मदद की.

Continue reading

धनबादः नगर निकाय चुनाव में पूर्व मेयर इंदु सिंह ने ठोकी दावेदारी, किया चुनाव लड़ने का ऐलान

पूर्व मेयर इंदु सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस बार मेयर पद पर चुनाव लड़ेंगी और जीतकर एक बार फिर धनबाद की जनता की सेवा करेंगी.

Continue reading

धनबादः नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पीएसी की हुई बैठक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी. योग्य, जनसमर्थन वाले व पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//