Search

कोयला क्षेत्र

कंपकंपा रहा झारखंड, अभी और बढ़ेगी कनकनी, 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

झारखंड  ठंड से कंपकंपा रहा है. फिलहाल राज्यवासियों को इस कनकनी से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना जताई है. इसके बाद अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Continue reading

झारखंड में ज्वेलरी दुकान में अब चेहरा ढककर ‘नो एंट्री’, पुलिस का नया फरमान

बिहार की तर्ज पर अब झारखंड में भी ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. राज्य में सराफा प्रतिष्ठानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और हाल ही में बोकारो के तनिष्क शोरूम में लूट के प्रयास के बाद पुलिस मुख्यालय ने नया सर्कुलर जारी किया है. इसके तहत अब किसी भी ज्वेलरी दुकान में चेहरा ढककर प्रवेश करना प्रतिबंधित होगा.

Continue reading

धनबादः मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस की जनचौपाल, जिलाध्यक्ष बोले- गरीबों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब व मजदूर परिवारों की आजीविका का मजबूत सहारा है. इसका नाम बदलना व स्वरूप से छेड़छाड़ करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है.

Continue reading

धनबादः एसडीओ ने कम मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

एसडीओ लोकेश बारंगे ने सबसे कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र संख्या 142, 145 एवं 146 का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित बूथों के बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को सभी मतदाताओं की शुद्धता के साथ मैपिंग प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

Continue reading

धनबादः डीडीसी ने टुंडी का किया दौरा, कहा- पोखरिया माछियरा बनेगा स्वावलंबी ग्राम

डीडीसी सन्नी राज ने सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीएमएफटी पीएमयू टीम के साथ टुंडी प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मनियाडीह सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की

Continue reading

COLD WAVE ALERT : झारखंड में और गिरेगा पारा, 13 व 14 को चलेगी शीतलहर

झारखंड में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

Continue reading

धनबादः हाइवा के धक्के से BCCL कर्मी की मौत, विरोध में कतरास मुख्य मार्ग जाम

मुडीडीह कोलियरी के डी-12/14 नंबर कोल डंप की ओर जा रहे हाइवा (संख्या JH 10 CY-5281) की चपेट में आकर बीसीसीएल कर्मी लालटेन, अंगारपथरा निवासी 52 वर्षीय पोखन भुइंया की मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर धनबाद रेड क्रॉस में रक्तदान शिविर, SDO ने युवाओं को किया प्रेरित

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है. स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. विवेकानंद की जयंती के मौके पर सोमवार को धनबाद के रेड क्रॉस भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

Continue reading

धनबाद में श्रद्धा के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती

आधुनिक भारत के महान विचारक और युवाओं के युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती सोमवार को कोयलांचल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई.

Continue reading

धनबाद : पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बगुला बस्ती में बीती रात एक व्यक्ति ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सेवक कुमार बाउरी (42 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह ओझा-गुनी का काम करता था और झरिया स्थित एक मंदिर में झाड़-फूंक करता था. आत्महत्या के पीछे की मुख्य वजह पिता और पुत्र के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है.

Continue reading

कौन करेगा मानवाधिकारों की रक्षा, JSHRC में 3 साल से अध्यक्ष व सदस्य सचिव नहीं

झारखंड में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए गठित प्रमुख संवैधानिक संस्था झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग (JSHRC) 2023 यानी करीब 36 महीनों से निष्क्रिय पड़ी हुई है. आयोग में न तो अध्यक्ष है और न ही सदस्य सचिव. आयोग के नाम पर केवल कुछ कर्मचारी ही कार्यरत हैं. जिस वजह से वर्तमान में आयोग के पास करीब 2,944 मामले लंबित पड़े हुए हैं.

Continue reading

पूर्व विधायक के कारनामों से झारखंड में बिजली संकट का खतरा गहराया, राजस्व भी प्रभावित

पूर्व विधायक के कारनामों से NTPC के चट्टी बरियातु कोयला क्षेत्र में विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या पैदा होती जा रही है. इस वजह से नार्थ करणपूरा थर्मल पावर स्टेशन में कोयले की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे राज्य में बिजली संकट पैदा होने का खतरा बढ़ गया है.

Continue reading

देश में लापता बच्चों की गंभीर चिंता : पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, बिहार और यूपी टॉप 10 में, झारखंड 20वें स्थान पर

देश में बच्चों के लापता होने के मामले एक गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्ष 2022 में 18 वर्ष से कम उम्र के 1,27,874 बच्चे लापता हुए हैं. यानी देश में औसतन हर दिन लगभग 350 बच्चे गुम हो रहे हैं

Continue reading

धनबाद पुलिस का वासेपुर में ऑपरेशन क्लीन, 15 मोहल्लों में छापेमारी कर प्रिंस खान गैंग के शूटरों व AK-47 की तलाश

नबाद के चर्चित इलाके वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सोमवार की सुबह एक बड़ा छापेमारी अभियान शुरू किया. सुबह करीब छह बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें लगभग 20 टीमों में संगठित किया गया है. पुलिस की इन टीमों ने वासेपुर के 15 अलग-अलग मोहल्लों में एक साथ दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में अचानक हड़कंप मच गया.

Continue reading

झारखंड में सरकारी भवनों के पुनर्विकास  का काम अब NBCC को, SOP जारी

Ranchi : झारखंड में सरकारी भवनों के पुनर्विकास (Redevelopment) का काम अब नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) द्वारा किया जायेगा. सरकार ने इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश (SOP) जारी कर दिया है. अभी सरकारी भवनों के पुनर्विकास और जीर्णोद्धार का काम राज्य के ठेकेदारों द्वारा किया जाता रहा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//