Search

कोयला क्षेत्र

THR की गुणवत्ता खराब हुई तो आपूर्ति एजेंसी और अधिकारी दोनों होंगे जिम्मेदार, विभाग ने जारी किया नया मैन्यू

राज्य सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलाए जा रहे पूरक पोषण कार्यक्रम (SNP) को लेकर सख्त रुख अपनाया है. विभाग ने टेक होम राशन (THR) की गुणवत्ता को लेकर नया दिशा-निर्देश और मैन्यू जारी किया है. यह आदेश राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (NFSA-2013) और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जारी किया गया है.

Continue reading

JPSC-2 घोटाले में फंसे एक अफसर ने हजारीबाग में खरीदी करोड़ों की जमीन

जेपीएससी-2 घोटाले के सिलसिले में ईडी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद फर्जी तरीके से अफसर बनने वालों के सामने नई परेशानी सामने आने वाली है. कुछ अफसरों ने भ्रष्टाचार के तमाम फाटक सिग्नल को तोड़ते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है. ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग की जांच शुरू होने के बाद इन अफसरों के निवेश भी जांच के दायरे में आ जाएंगे.

Continue reading

धनबादः मालकेरा चार नंबर बस्ती के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल टीम ने बुझाई

कतरास की मालकेरा दक्षिण पंचायत की चार नंबर बस्ती के समीप बुधवार को झाड़ियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और बस्ती की ओर बढ़ने लगी. इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए.

Continue reading

धनबादः केंदुआडीह में तालाब में डूबने से युवक की मौत

केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Continue reading

धनबादः एदार-ए-शरिया तहरीके बेदारी की बैठक, मदरसा सर्टिफिकेट की मान्यता की उठी मांग

बैठक में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इसमें एसआईआर को लेकर आम लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया. एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई.

Continue reading

धनबादः कोलियरी में चोरियों के खिलाफ थाना में हंगामा, थानेदार पर धक्का-मुक्की का आरोप

निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि थाना परिसर में हंगामे की सूचना उन्हें मिली है. जांच के दौरान यह सामने आया कि ईस्ट कुमारधुबी स्थित ईसीएल कोलियरी में केबल चोरी की घटना हुई है.

Continue reading

धनबाद में समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत संविदा नियुक्ति, दो पदों पर होगी बहाली

जिला बाल संरक्षण इकाई, धनबाद द्वारा समेकित बाल संरक्षण सेवाएं योजना के तहत संविदा के आधार पर नियुक्ति. यह इकाई महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत आती है. यह नियुक्ति संप्रेक्षण गृह में चिन्हित पदों पर की जाएगी

Continue reading

पेयजल घोटाला : संतोष कुमार अपने बयान से मुकरा, ईडी अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी

पेयजल घोटाले के आरोपी क्लर्क संतोष कुमार अपने पहले दिये गये बयान से मुकर गया है. जांच के दौरान उसने अपने बयान में विभाग के इंजीनियरों और बड़े अधिकारियों के शामिल होने की बात स्वीकार की थी. लेकिन अब संतोष ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ ही मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Continue reading

निकाय चुनाव व होली के चलते JAC ने परीक्षा की डेट बढ़ाई, अब मार्च में होंगी 8वीं से 11वीं तक की परीक्षाएं

झारखंड में स्कूलों की कई कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब राज्य में आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं होली के बाद मार्च महीने में कराई जाएंगी. इन परीक्षाओं का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) करेगा

Continue reading

JAC 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 1200 केंद्रों पर 3 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड एग्जाम 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है. मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी. मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 फरवरी तक चलेगी. वही इंटर (12वीं) की परीक्षा 23 फरवरी को खत्म होगा. बोर्ड परीक्षा के लिए राज्यभर में करीब 1,200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

Continue reading

कोयलांचल में मकर संक्रांति की धूम, मोहलबनी दामोदर घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर गया है, जिसे मकर संक्राति के रूप में मनाया जाता है. ऊर्जा, उमंग और नई चेतना का प्रतीक मकर संक्रांति धनबाद सहित पूरे कोयलांचल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

Continue reading

धनबादः डीसी की लोगों से अपील- पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझा का न करें इस्तेमाल

डीसी आदित्य रंजन ने लोगों से मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझा का प्रयोग न करने का आग्रह किया है. कहा कि चाइनीज मांझा न केवल बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है.

Continue reading

धनबादः बिनोद बिहारी महतो चौक अतिक्रमण मुक्त, अवैध दुकानें व निर्माण ध्वस्त

डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि उक्त स्थान पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत जिला प्रशासन को लगातार मिल रही थी. अवैध कब्जाधारियों को कई बार नोटिस देकर स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई. इसके बाद प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी.

Continue reading

बोकारो: भोजुडीह में पड़ोसियों के हमले में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल

8 से 10 की संख्या में पहुंचे लोगों ने अनुज कुमार ठाकुर के घर पर धावा बोल दिया. आरोप है कि हमलावर चाकू, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे व अन्य धारदार हथियारों से लैस थे. हमलावरों ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों पर हमला शुरू कर दिया.

Continue reading

धनबादः सावधान! आपकी पतंग की डोर कहीं किसी की गर्दन न काट दे

धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्लास्टिक व चाइनीज मांझा पर्यावरण व जन सुरक्षा के लिए इतना घातक है कि देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों व सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह मांझा प्रतिबंधित है, तो स्थानीय बाजारों में धड़ल्ले से कैसे बिक रहा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//