Search

कोयला क्षेत्र

धनबादः छात्रा का मोबाइल जब्त करने पर बवाल, आइसा के धरने के बाद कॉलेज का यू-टर्न

आइसा नेताओं ने सवाल उठाया कि करीब  4500 छात्राओं वाले इस कॉलेज में केवल एक छात्रा को चुनकर इस प्रकार दंडित किया जाना पूरी तरह अनुचित है. इन मुद्दों को लेकर आइसा के कार्यकर्ता बुधवार को बीबीएमकेयू के डीन कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण धरना दिया.

Continue reading

धनबादः झारखंड मैदान में लंगर सेवा का शुभारंभ, हर माह की 21 तारीख को मिलेगा मुफ्त भोजन

संस्था के सचिव विकास साव ने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें नियमित भोजन नहीं मिल पाता है. इसे देखते हुए नई पहल ने यह सेवा प्रारंभ की है. हर महीने की 21 तारीख को झारखंड मैदान में दोपहर में लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा.

Continue reading

धनबादः बलियापुर में ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान, सीओ ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण

सीओ ने लालाडीह बलियापुर पेट्रोल पंप, सिंदूरपुर पेट्रोल पंप, बीबीएम कॉलेज बलियापुर के समीप स्थित पेट्रोल पंप व शीतलपुर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया. सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया  कि वे आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें.

Continue reading

धनबादः जिला प्रशासन व रेलवे की बैठक में कई अहम परियोजनाओं पर सहमति

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं, वीआईपी एंट्रेंस, कोलकाता रेलवे स्टेशन की तर्ज पर प्लेटफार्म पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी.

Continue reading

धनबादः फाइन के विरोध में लोगों ने चिरकुंडा नप कार्यालय का किया घेराव, बेमियादी धरना शुरू

पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिला व पुरुष हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. लोगों ने नगर परिषद के किसी भी कर्मी को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया.

Continue reading

धनबादः गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में NCC की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

एनसीसी के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन व राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना है. ताकि वे भविष्य में देश की सेवा के लिए प्रेरित हो सकें.

Continue reading

धनबादः कागज-पेंसिल से सजीं विद्या की देवी, पर्यावरण संरक्षण की थीम पर बन रहा पूजा पंडाल

मां सरस्वती के हाथों में विराजमान वीणा इस पंडाल का मुख्य आकर्षण होगा. इसे तैयार करने में 300 से 400 पेंसिलों का उपयोग किया जा रहा है. पेंसिलों को इस तरह जोड़ा गया है कि ये न केवल सुंदर दिखें, बल्कि शिक्षा व ज्ञान के प्रतीक के रूप में भी गहरा संदेश दें.

Continue reading

झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग से ब्रिटिशकालीन अनुपयोगी रोपवे हटाई गई

टीम ने फुसबंगला शालीमार के समीप मौजूद उक्त रोपवे की जानकारी प्रशासन को दी थी. इसके बाद जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी ने इस संरचना को तत्काल हटाने का आदेश दिया.

Continue reading

बोकारो: स्कूल बस ने भेलपुली विक्रेता को कुचला, मौके पर मौत

शहर के सेक्टर चार में सूर्य मंदिर के पास बीते दिन DPS स्कूल की एक तेज रफ्तार बस ने 48 वर्षीय भेलपुरी विक्रेता धनेश्वर यादव को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पास के अपने झोपड़ी से निकलकर सड़क पार कर शौच के लिए जा रहा था. जो बस की चपेट में आ गया.

Continue reading

झारखंड : छात्रों के मौत मामलों में इंसाफ की कमान CBI के हाथ, कहीं मिली सफलता, कहीं अब भी सस्पेंस

झारखंड में पिछले कुछ वर्षों में छात्रों की संदिग्ध मौत और हत्या के कई ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया. मामलों की गंभीरता और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए कहीं राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की, तो कहीं हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जांच की कमान केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई. इन जांचों में सीबीआई को कहीं बड़ी सफलता मिली है, तो कहीं सालों बाद भी जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है.

Continue reading

धनबाद : किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकी कॉम्प्लेक्स के समीप स्थित दीपक किराना स्टोर में बीती रात भीषण आग लग गई. अगलगी की घटना की जानकारी बुधवार अहले सुबह उस समय हुई, जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और तेज लपटें उठती देखीं.

Continue reading

लापता बच्ची मामले में गृह सचिव तलब, झारखंड HC ने कहा-दूसरे राज्यों के घुमंतू लोगों के लिए गाइडलाइन जरूरी

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता बच्ची से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी की कि राज्य में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आने वाले घुमंतू लोगों के लिए कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है.  कोर्ट ने कहा कि पुलिस इन लोगों के आधार कार्ड या पहचान की जांच नहीं करती और न ही राज्य सरकार ने इनके लिए कोई नियम बनाए हैं.

Continue reading

बोकारो: संगठित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, IG ने दिया रेड कॉर्नर नोटिस का निर्देश

बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा बैठक किए. इस बैठक में बोकारो जोन के अधीन आने वाले रेंज के डीआईजी और सभी सात जिलों के एसपी शामिल हुए.

Continue reading

धनबादः ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन जांच अभियान

सभी थाना व ओपी प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने ज्वेलरी शॉप की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की. दुकानों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, उनकी गुणवत्ता व कार्यशीलता को बारीकी से परखा गया.

Continue reading

धनबाद मेयर चुनाव: JLKM ने उतारा पार्टी समर्थित उम्मीदवार, प्रकाश महतो के नाम का ऐलान

जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने मेयर पद के लिए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता प्रकाश महतो को उम्मीदवार घोषित किया. कहा कि जेएलकेएम धनबाद नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//