Search

कोयला क्षेत्र

CTET EXAM : CBSE ने जारी की सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 8 फरवरी को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

Continue reading

बोकारो: बांसगोड़ा NH पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत

जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसगोड़ा के पास बीते दिन शाम करीब 4:30 बजे एक ट्रक ने बाइकसवार युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान झरिया निवासी 30 वर्षीय मंटू विश्वकर्मा के रूप में हुई है.

Continue reading

झारखंड : शहरी स्थानीय निकाय चनाव की घोषणा जनवरी के अंतिम सप्ताह में

झारखंड में शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव की घोषणा जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगी. राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. राज्य निवार्चन आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर गजट प्रकाशित कर चुका है. साथ ही चुनाव से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

Continue reading

BOM डकैती कांड का खुलासा, ओडिशा व धनबाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

ओडिशा के क्योंझर जिले (बड़बिल) स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की डकैती का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है. झारखंड और ओडिशा पुलिस ने  संयुक्त कार्रवाई कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने ​शनिवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी.

Continue reading

EXCLUSIVE : झारखंड में नक्सलवाद खात्मे की ओर, एक साल में 7.64 करोड़ इनामी समेत 45 नक्सली ढेर

झारखंड, जो कभी नक्सलवाद का गढ़ माना जाता था, अब नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की दहलीज पर खड़ा है. केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों के साथ सुरक्षा बलों ने मिशन 2026 की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं.

Continue reading

तलाक के लिए क्रूरता “गंभीर और वजनदार” होनी चाहिए, न कि वैवाहिक जीवन की सामान्य उठापटक : HC

झारखंड हाईकोर्ट ने पत्नी के खिलाफ क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग को खारिज करने वाले फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराया है. अदालत ने पति द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए कहा कि वह पत्नी के खिलाफ क्रूरता का आरोप साबित करने में असफल रहा. कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक जीवन में सामान्य मतभेद और रोजमर्रा के विवाद को क्रूरता नहीं माना जा सकता है.

Continue reading

लाला ने अलग-अलग माध्यमों से कोयले की कमाई लंदन तक पहुंचायी

आयकर विभाग द्वारा की गयी जांच के दौरान इन दोनों के बीच एक और वाट्सएप चैट मिला. इसमें Barclays Bank स्थित बैंक में पैसा भेजने का उल्लेख था. इस बैंक में आर. नरूला और मेनका नामक महिला के खाते में पैसा जमा करने को कहा गया था. आर. नरूला अभिषेक बनर्जी नामक व्यक्ति की पत्नी बतायी जाती हैं.

Continue reading

धनबाद : एंटी एसटी जीनागोरा परियोजना में मारपीट मामले को लेकर पूर्व विधायक संजीव सिंह का अल्टीमेटम

लोदना क्षेत्र स्थित एंटी एसटी जीनागोरा विभागीय परियोजना में रास्ता काटे जाने को लेकर उपजे विवाद और इसके बाद आउटसोर्सिंग प्रबंधन, कर्मियों व अधिकारियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को भी क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

Continue reading

धनबादः सरस्वती पूजा पर पुलिस अलर्ट मोड में

पुलिस अधिकारियों ने पंडालों तक पहुंचने के मार्गों, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, बिजली व लाइटिंग, अग्नि से सुरक्षा उपाय, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों व प्रतिमा विसर्जन मार्गों की विस्तृत समीक्षा की.

Continue reading

सऊदी अरब से भारत लौटते समय धनबाद का युवक लापता, परिवार ने जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार

झारखंड के धनबाद जिले के सिंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरटांड़ बस्ती निवासी चंदेशर कुमार के सऊदी अरब (जेद्दा) से भारत लौटते समय लापता हो जाने का मामला सामने आया है. इस घटना से पूरे परिवार में भारी चिंता और बेचैनी का माहौल है.

Continue reading

धनबादः डीसी ने माइंस क्लोजर एडवाइजरी कमेटी गठन को लेकर स्टेकहोल्डर्स से की चर्चा

बैठक में खनन पूर्ण होने के बाद कोलियरियों की चरणबद्ध बंदी प्रक्रिया, सामुदायिक विकास, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, रोजगार सृजन व सामाजिक-आर्थिक पुनर्वास को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

Continue reading

नेताजी की जयंती पर झरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

ब्लड बैंक के मुख्य चिकित्सक डॉ. एनएन सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है. किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए.

Continue reading

BCCL कर्मियों से मारपीट : JMM नेता का एलबी सिंह पर गुंडागर्दी का आरोप, कंपनी को ब्लैकलिस्ट की मांग

झरिया के बीसीसीएल एरिया 10 अंतर्गत एंटी-एसटी विभागीय परियोजना में गुरुवार को बीसीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है. इस घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) नेता हरीश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading

लंदन में CM का झारखंडी छात्रों ने सादरी गीत गाकर किया स्वागत, हेमंत बोले-सीधे मन को छू गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने अपने एक्स हैंडल पर लंदन से एक तस्वीर शेयर कर झारखंड वासियों का दिल जीत लिया. यह तस्वीर लंदन में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप के तहत पढ़ रहे झारखंडी छात्रों की है, जिन्होंने अपने राज्य के सीएम का परदेश में आत्मीय स्वागत किया.

Continue reading

भारत पर्व : झारखंड की झांकी में दिखेगी हरियाली, वन्यजीव व आदिवासी संस्कृति की झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व 2026 में झारखंड की झांकी इस बार दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी. झांकी के माध्यम से राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, बहुमूल्य जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया जाएगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//