Search

कोयला क्षेत्र

झारखंड निकाय चुनाव : आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, शहरी सत्ता के लिए उम्मीदवार करेंगे दावेदारी

नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड के शहरी इलाकों में चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है. निकाय चुनाव के लिए आज (29 जनवरी) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. यानी अब उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे.

Continue reading

रांची, जमशेदपुर सहित कई जिलों में बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर का छापा

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची सहित कुछ अन्य जिलों में छापा मारा है. यह कार्रवाई व्यापारियों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपा कर टैक्स चोरी करने के मामले में की जा रही है.

Continue reading

धनबादः आचार संहिता के कारण कॉलेज भवन का उद्घाटन स्थगित, पहुंचे थे स्पीकर

मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो थे. वे समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच भी चुके थे. लेकिन नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया.

Continue reading

झरिया में 3 लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, एक की हालत गंभीर; जेएमएम नेता पर आरोप

आरोप है कि पान की गुमटी को लेकर हुए विवाद के बाद जेएमएम नेता मदन राम ने अपने ही चचेरे भाई उत्सव राम व विवेक राम तथा एक अन्य विनायक गुप्ता पर गुमटी में रखा पेट्रोल डालकर आग लगा दी. तीनों गंभीर रूप से झुलस गए.

Continue reading

धनबादः नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 29 से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डीडीसी सन्नी कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रत्येक उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी.

Continue reading

धनबादः बार एसो. का रास्ता बंद करने के विरोध में 29 से कार्य बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार कहा कि यदि रास्ता शीघ्र बहाल नहीं किया गया, तो गुरुवार से धनबाद के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे.

Continue reading

लाला ने अपनी शेल कंपनियों में भाई-भतीजा और कर्मचारियों को निदेशक बनाया

Ranchi : अनुप माजी उर्फ लाला ने अवैध कोयले से मिली नकद राशि को बैंकिंग चैनलों में डालने के लिए शेल कंपनियां बनायी थी. इन शेल कंपनियों में अपने भाई, भतीजा और कर्मचारियों को निदेशक बनाया. लेकिन कंपनियों का नियंत्रण अपने पास रखा. लाला ने अपनी चार शेल कंपनियों के सहारे मेसर्स इस्पात दामोदर प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स सोनिक थर्मल नामक दो फैक्ट्री खरीदी. इसके लिए कोयले की अवैध कमाई में से 165.86 करोड़ का भुगतान किया. इन फैक्ट्रियों का कंट्रोल उसके पास है. लेकिन वह कागजी मालिक नहीं बन सका.

Continue reading

धनबादः नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर, 9.34 लाख मतदाता करेंगे मतदान

डीडीसी ने बताया कि धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डों में 23 के 8,97,936 मतदाता व चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्डों में 37,006 मतदाता 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.

Continue reading

धनबादः मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, हॉल में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर रोक

डीडीसी ने सभी बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करें. केंद्रों पर परीक्षा हॉल में डेस्क-बेंच, रोशनी. पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा

Continue reading

नगर निकाय चुनाव 2026 : इस बार मतपत्र पर नहीं दिखेगा 'नोटा', जानें वजह...

अगर आप 2026 के निकाय चुनावों में वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. इस बार जब आप पोलिंग बूथ पर वोट देने जाएंगे, तो आपको मतपत्र पर 'नोटा' (None Of The Above) का विकल्प नहीं मिलेगा. इसका मतलब है कि आप 'इनमें से कोई नहीं' का चुनाव नहीं कर पाएंगे.

Continue reading

झारखंड : नगरपालिका चुनाव का बिगुल बजा, 48 निकायों में चुने जाएंगे जनप्रतिनिधि

झारखंड में शहरी सरकार के गठन के लिए नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 (नगर निकाय चुनाव) की औपचारिक घोषणा कर दी गई है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्य की कुल 48 नगरपालिकाओं (नगर निकायों) में 23 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे. इन चुनावों के साथ ही शहरी लोकतंत्र को नई दिशा मिलेगी.

Continue reading

धनबादः टाटा स्टील झरिया डिवीजन में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

टाटा स्टील के महाप्रबंधक (कोल) संजय रजोरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक विकास व समावेशी प्रगति के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दोहराया.

Continue reading

5-डे वर्किंग की मांग पर बैंककर्मियों की हड़ताल, धनबाद में दिखा खास असर

पांच दिवसीय कार्यप्रणाली (5-डे वर्किंग) की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई.

Continue reading

झारखंड : 10 दिनों मे पांच बार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की हुई कोशिश

झारखंड में पिछले 10 दिनों में असामाजिक तत्वों ने पांच बार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की. इन दौरान हजारीबाग, देवघर और लोहरदगा जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटनाएं हुई. हालांकि पुलिस ने तत्परता के साथ स्थिति को नियंत्रण करने का काम भी किया.

Continue reading

भाजपा के दबाव व आंदोलन के कारण हुई कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर के व्यवसायी के पुत्र कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी का श्रेय भाजपा को दिया है. उनका कहना है कि यह सुखद खबर पार्टी के आंदोलन और दबाव का परिणाम है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//