धनबाद क्रिकेट संघ ने दिशोम गुरु और पूर्व JSCA अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि
वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड की एक महान विभूति रहे हैं, जिन्होंने राज्य के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए. क्रिकेट के विकास में भी उनका अप्रत्यक्ष योगदान रहा. रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम की आधारशिला उन्हीं के हाथों रखी गई थी. वहीं अमिताभ चौधरी को लेकर कहा कि झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. उनके अनुशासन और समर्पण ने झारखंड क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाई. धनबाद में क्रिकेट के विकास को लेकर उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं.
Continue reading