Search

धनबाद

धनबादः रंगदारी नहीं देने पर फल दुकानदार व उसके भाई पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

पीड़ित जसीम खान ने बताया कि जुमन कुरैशी, मोंटी कुरैशी व मोहम्मद अकबर अंसारी ने 10 हजार रुपए मासिक रंगदारी की मांग की. इनकार करने पर उन पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया.

Continue reading

धनबादः जनता श्रमिक संघ ने भौंरा में BCCL व सेल की ट्रांसपोर्टिंग रोकी

जनता श्रमिक संघ के भौंरा एरिया सचिव विवेक सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले महाप्रबंधक को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा गया था. लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है.

Continue reading

धनबादः मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर भौंरा में एटक का बेमियादी धरना

गफ्फार अंसारी ने कहा कि इस क्षेत्र के प्रभावित लोगों को पहले मैनुअल लोडिंग के माध्यम से रोजगार मिलता था. मजदूरों की आजीविका इसी पर निर्भर थी.

Continue reading

धनबादः IIT-ISM में खनन में बिजली सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने किया. उन्होंने कहा कि सस्टेनेबिलिटी केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि समग्र विकास से जुड़ी अवधारणा है.

Continue reading

धनबादः 44 करोड़ से बनी सड़क धंसी, निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

पथ निर्माण विभाग ने करीब 8 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण दो वर्ष पहले कराया था. इस पर करीब 44 करोड़ रुपये लागत आई थी. महज 2 साल में सड़क के धंस जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

Continue reading

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कोयलांचल

सावन महीने की अंतिम सोमवारी पर धनबाद समेत पूरे कोयलांचल में शिवभक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला. सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्थानीय शिवालयों की ओर उमड़ पड़ी. भक्तों ने दूध, दही, गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की

Continue reading

BREAKING : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, सीएम हेमंत ने दी जानकारी

दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे. इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं. शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है.  बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था.

Continue reading

धनबाद जिले की 3.51 लाख महिलाओं को मिली मंईयां सम्मान योजना की राशि

धनबाद जिले की 3,51,179 महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जून माह की राशि (प्रत्येक को 2500 रुपये) मिल गई है. यह राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई.

Continue reading

धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का फुलवारटांड़ स्टेशन पर ठहराव फिर शुरू

कोरोना काल के बाद से फुलवारटांड़ स्टेशन पर धनबाद-रांची इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव बंद था. गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी और धनबाद सांसद ढुलू महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.

Continue reading

धनबादः बैंक मोड़ में आभूषण कारोबारी के दफ्तर में जीएसटी टीम का छापा, दस्तावेजों की जांच

साकेत भवानिया जिले के कई नामी ज्वेलर्स को थोक में सोने की आपूर्ति करते हैं. उनका फर्म श्री संताई इन्वेस्टमेंट में जीएसटी की छापेमारी वित्तीय अनियमितता व कर वंचना की आशंका में की गई है.

Continue reading

धनबादः तोते की तस्करी पर वन विभाग की कार्रवाई, एक तस्कर धराया, 2 दर्जन पक्षी जब्त

वन विभाग के अधिकारी प्रभाकर वर्णवाल ने बताया कि टीम जब्त पक्षियों और आरोपी को लेकर लौट रही थी. तभी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पक्षियों को छुड़ाने का प्रयास किया.

Continue reading

धनबाद: फुटपाथ दुकानदारों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, आजीविका बचाने की उठी मांग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हालिया धनबाद दौरे के बाद शनिवार को एक बार फिर फुटपाथ दुकानदारों ने शहर में अपनी दुकानें लगाने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें हटा दिया. अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब फुटपाथ पर किसी भी सूरत में दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Continue reading

धनबाद : ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर

जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-2 स्थित गोपालगंज मोड़ पर शुक्रवार को एक लोहे की पाइपों से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया.

Continue reading

धनबादः टाटा स्टील झरिया डिवीजन में एथिक्स मंथ का समापन, 37 कर्मी सम्मानित

सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई. एथिक्स प्रतिज्ञा के पाठ ने टाटा स्टील की नीतियों के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//