Search

धनबाद

साहिबगंज व धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब साहिबगंज और धनबाद के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई. दोनों जगहों पर कथित तौर पर धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं.

Continue reading

धनबाद :  तपोवन कॉलोनी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़ जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार

शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर के समीप स्थित तपोवन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. चोरों ने सुदेश दुबे के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

Continue reading

धनबादः खान सुरक्षा समारोह में  31 स्टॉलों पर दिखी आधुनिक तकनीक

डीजीएमएस के उप महानिदेशक मुरलीधर बिदरी ने कहा कि खनन क्षेत्र में लगातार नए इनोवेशन हो रहे हैं. कुछ तकनीकों को लागू किया जा चुका है, जबकि कई प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं.

Continue reading

धनबादः स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, सैकड़ों घरों की बिजली कटी

विशिष्ट कुमार, रोहित कुमार, संतोष सिन्हा व महेंद्र चौधरी ने बताया कि चार महीने पहले उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया है. बिल जमा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया.

Continue reading

धनबादः रामनवमी को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सिटी एसपी रहे मौजूद

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत एसडीएम कार्यालय के सामने से हुई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.

Continue reading

धनबादः निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, मेयर ने किया उद्घाटन

केंद्र का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस पहल से युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

Continue reading

रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 47 थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी

डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर व्यापक सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की है. प्रशासन ने 47 थाना क्षेत्रों को विशेष निगरानी में रखा है. वहीं, 46 संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.

Continue reading

रेलवे GM ने धनबाद-गया रेलखंड पर 180 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल का किया निरीक्षण

जीएम छत्रसाल सिंह निरीक्षण ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना होकर धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम व अन्य तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया.

Continue reading

धनबादः रामनवमी पर महवीरी झंडों से पटा कोयलांचल

धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को शहर की मुख्य सड़कों को राम नाम के झंडों से सजाने का कार्य शुरू किया गया. रणधीर वर्मा चौक से सरायढेला तक सड़क के बीच बने डिवाइडर के समानांतर बिजली के खंभों पर झंडे लगाए जा रहे हैं.

Continue reading

धनबादः स्टील गेट में सघन वाहन जांच अभियान,  बिना नंबर व फर्जी दस्तावेज वालों पर विशेष नजर

स्टील गेट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान करीब 100 वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए.

Continue reading

धनबाद : भक्ति भाव  के साथ चैती छठ संपन्न , किन्नर समाज की भागीदारी ने बढ़ाई गरिमा

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ इस वर्ष पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ. चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना की.

Continue reading

धनबाद : वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई. मनोरमा सिंह के आवास में हुई अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई.

Continue reading

प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह बेंगलुरु से हुआ फरार, महिला मित्र से पुलिस ने की पूछताछ

Ranchi : अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पर वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बेंगलुरू में छिपा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस की टीम बेंगलुरु गई, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस की टीम ने राहुल के महिला मित्र से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला ने सिर्फ यह बताया कि वह पहले संपर्क में थी, अब नहीं. विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है.

Continue reading

सांसद ढुल्लू महतो ने दी केस करने की चेतावनी, Lagatar Media अपनी खबर पर कायम

Ranchi: धनबाद के सांसद ढ़ुल्लू महतो ने किसी न्यूज पोर्टल का नाम लिये बिना मानहानी का मुकदमा करने की चेतावनी दी है. उन्होंने यह चेतावनी अपने दबंगई अंदाज में दी है. फेसबुक पर किये गये पोस्ट में ढ़ुल्लू महतो ने लिखा है- न्यूज पोर्टल को सूचित किया जाता है खबर का साक्ष्य प्रस्तुत करें. अन्यथा वह मानहानी का मुकदमा करेंगे. उन्होंने अपने पोस्ट को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को भी टैग किया है.

Continue reading

धनबाद: वाहन जांच अभियान में 623 वाहनों की हुई जांच, 200 पर कार्रवाई

जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़े पैमाने पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों पर एक साथ संचालित किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//