Search

धनबाद

धनबादः हाइवा के धक्के से युवक की मौत, ग्रामीणों ने झरिया-सिंदरी रोड किया जाम

मोनू अपनी बाइक पर सवार होकर झरिया की ओर से अपने घर लौट रहा था. तभी पीछे से तेज गति से आ रहे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल चासनाला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Continue reading

धनबाद : गोदाम परिसर के तालाब से गार्ड का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में मृतक के साथी गार्ड और गोदाम संचालक बिनोद दास ने बताया कि गुरुवार रात सुशील सिन्हा नशे की हालत में ड्यूटी पर आया था. देर रात वह गोदाम के पीछे बने तालाब की ओर गया, जिसके बाद वह दिखाई नहीं दिया. शुक्रवार सुबह खोजबीन शुरू की गई तो तालाब के किनारे उसकी चप्पल पड़ी मिली. शक होने पर तालाब की जांच की गई, जहां पानी में उसका शव उपलचा दिखाई दिया.

Continue reading

धनबाद : प्रसूति की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, मुआवजे की सहमति पर मामला शांत

सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर स्थित सावित्री अस्पताल में गुरुवार को प्रसूति की मौत के बाद परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच तनाव बढ़ गया. परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की. हालांकि शुक्रवार को हुई बैठक में मुआवजा पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया. इसके बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया.

Continue reading

धनबाद :  घरेलू विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद थाना क्षेत्र के न्यू विष्णुपुर दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतक की पहचान 28 वर्षीय नितम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से सुरक्षा गार्ड था.

Continue reading

विश्व मधुमेह दिवस पर धनबाद में जागरूकता रैली, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दाग संस्था ने जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली की शुरुआत सिटी सेंटर से हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचकर संपन्न हुई.

Continue reading

धनबादः तोपचांची झील किनारे साइक्लोथॉन, अधिकारियों और छात्रों ने लिया हिस्सा

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि आने वाले समय में हर व्यक्ति को उन्नत झारखंड के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और अच्छी बातों को अपनाना होगा.

Continue reading

धनबादः 3 लाख खर्च के बाद भी नहीं सुधरी मरीज की हालत, परिजनों का अस्पताल में बवाल

परिजन रोशन कुमार व रोहित कुमार का आरोप है कि नौ दिन बीत जाने के बाद भी मरीज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जबकि अब तक इलाज के नाम पर तीन लाख रुपये से अधिक की राशि अस्पताल को दी जा चुकी है.

Continue reading

धनबादः गोविंदपुर में छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत, स्कूल में ग्रामीणों का हंगामा

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान एक सहपाठी ने उक्त छात्र के पेट में जोरदार मुक्का मार दिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. स्थिति गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Continue reading

धनबादः सेफ्टी इंतजामों के अभाव में दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, हालत नाजुक

घायल मजदूर मोतीलाल महतो बलियापुर क्षेत्र के प्रधानखंता का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार, मोतीलाल बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर प्लास्टर का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा.

Continue reading

धनबादः कोयला के धंधे में वर्चस्व को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बाइक सवार दो अपराधियों ने भोला नाथ बसेरिया मैदान के पास पहुंचकर लगातार कई राउंड फायरिंग की. गनीमत रही कि इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

Continue reading

धनबादः गोविंदपुर में 330 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, सांसद ने किया शिलान्यास

सांसद ढुल्लू महतो ने मौके पर मौजूद  कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के साथ रोजगार का अवसर दें. साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें.

Continue reading

धनबादः अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, तोड़फोड़

चंद्रपुरा की रहनेवाली शीलू कुमारी (22 वर्ष) को मंगलवार को प्रसव पीड़ा के बाद सावित्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के जरिए उसने एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद उसे अत्यधिक ब्लीडिंग होने लगी.

Continue reading

धनबादः कतरास में अधेड़ ने फांसी लगा की आत्महत्या, डिप्रेशन में था

नवागढ़ निवासी जीतन रवानी ने अपने घर के पीछे स्थित जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा और इसकी जानकारी कतरास थाना को दी.

Continue reading

धनबादः प्रधानखंता स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा रेलवे कर्मी, अस्पताल में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेक्नीशियन प्लेटफॉर्म से कुछ दूर पहले ही ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर जा गिरा. इस हादसे में युवक का दाहिना हाथ ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

Continue reading

धनबाद : SSLNT कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, स्पोर्ट्स में करियर का दिया संदेश

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को शहर में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली. इस अवसर पर छात्राओं में उत्साह और जोश देखने को मिला.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//