Jamshedpur News: स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, शव की नहीं हो पायी है पहचान
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड के पास कालीघाट में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. शव मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ लोग नदी में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी.
Continue reading
